सैयदराजा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार डब्लू शुक्रवार को हर बूथ पर सपा मजबूत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निकले। इस दौरान उन्होंने धानापर शहीदी धरती के दीयां गांव में ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्हें सपा के वीजन के बारे में बताया। साथ ही उनका समर्थन मांगते हुए जगह-जगह सपा के झंडे को बुलंद किया। कहा कि यह ध्वज विकास व प्रगति का प्रतीक है। जिसे आप सभी आज बुलंद करने में अपनी सहभागिता दें। उन्होंने भरोसा दिया कि सपा प्रदेश की सत्ता में लौटी तो बेपटरी हो चुकी कानून व्यवस्था को संभाला जाएगा। ताकि महिलाओं की अस्मत सुरक्षित रहे। दलितों पिछड़ों व असहायों का मौलिक व संवैधानिक अधिकारों का हनन न होने पाए। इसके साथ ही किसानों का सम्मान व बेरोजगारों को रोजगार देने जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं का समाधान समाजवादी पार्टी निकालेगी। आज जनता का भरोसा व रुझान सपा की ओर बढ़ा है। आप सभी के साथ ही सपा में नई ऊर्जा भरने का काम किया है। जिसे देखते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नई हवा है, नई सपा है का नारा बुलंद किया है। असल में यह नारा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करने के साथ-साथ सूबे की जनता के सम्मान का प्रतीक है। आज हम सभी आपके बीच इसलिए हैं कि सपा के वीजन को आप जाने और समझें।
Related Articles
चंदौली।डीएम, विधायक ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखा
Post Views: 398 चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह व सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने शुक्रवार को कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल में निर्माणाधीन आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में निर्देश दिया कि तय मानक में निर्माण कार्य पूर्ण किया जाय। इसके अलावा जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित […]
UP : भगवामय हुआ यूपी निकाय चुनाव 4 सीटों पर दर्ज की जीत बाकी पर आगे; सपा साफ! –
Post Views: 2,447 प्रदेश की 760 नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। 75 जिलों के 353 केंद्रों पर लगभग 35 हजार कर्मी मतों की गणना करेंगे। नगर पंचायत सदस्यों के नतीजे सुबह नौ बजे से आने शुरू हो जाएंगे। 1 : 59 : 35 PM मैनपुरी की […]
चंदौली। ?विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
Post Views: 323 चंदौली। माननीय प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली श्री जगदीश प्रसाद पंचम के निर्देशन पर पूर्ण कालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली श्री संदीप कुमार के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार के विषय पर कृषक सेवा समिति द्वारा चंदौली में संचालित वृद्धा आश्रम में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन […]