Post Views:
902
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।बुधवार की रात आतंकवादी अनायत अशरफ डार ने एक नागरिक जीवर हमीद भट पर गोली चलाई, जो गंभीर रूप से घायल हो गया था उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डार पहले आतंकवादियों का एक ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) था।
पुलिस ने कहा, अनायत अपने गांव उसके आसपास के अन्य लोगों को अवैध रूप से हासिल किए गए हथियारों से धमकाता भी था। कई संदिग्धों से गहन पूछताछ स्रोतों से इनपुट के बाद, केशवा गांव में एक अभियान लॉन्च किया गया था। घिर जाने के बाद उसने उसने संयुक्त खोज दल पर गोलीबारी की।