चंदौली। भाजपा की बैठक जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह की निगरानी में जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। इस दौरान 6 अक्टूबर को जनपद दौरे पर आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद में आगमन को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान उनके विचारों को सुनने के लिए जनपद के कोने.कोने से भाजपा कार्यकर्ता जुटेंगे। उन्होंने बताया कि चंदौली मेडिकल कालेज का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभा करेंगे। मेडिकल कालेज चंदौली के लिए बड़ी उपलब्धि है। जिससे चंदौली के साथ-साथ बिहार के लोगों को भी बेहतर चिकित्सकीय सेवाएं मिलेंगी। आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में वहां पहुंचने की जरूरत है। ताकि जनसभा को सफल बनाया जा सके। उन्होंने पदाधिकारियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए जिम्मेदारियां बांटी। कहा कि जो जिम्मेदारियों मिली है उसे जनसभा से पहले पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंहए जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा, सर्वेश कुशवाहा, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, साधना सिंह, काशीनाथ सिंह, जितेंद्र पांडेय, शिवराज सिंह, अखिल पोद्दार, अनिल तिवारी, हृदय तिवारी, किरण शर्मा, राकेश मिश्रा, छत्रबलि सिंह, आशीष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली।राष्ट्रीय लोक अदालत में 5177 मुकदमों का निस्तारण
Post Views: 621 चंदौली। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली के तत्वाधान में तहसील सदर सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प एवं दीप अर्पित कर मा0 जनपद न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी सहित अन्य न्यायाधीशगण […]
चंदौली।सेवा से बड़ा नहीं कोई धर्म:छत्रबली सिंह
Post Views: 504 शहाबगंज। सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता, इसी भावना से हम आम जन की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहता हूॅ। उक्त बातें रविवार को क्षेत्र के समदा पुल के पास में आयोजित जनता दरबार के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने आज प्रतिनिधि से एक बातचीत के दौरान […]
चंदौली।जैपुरिया में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
Post Views: 184 दुलहीपुर। जैपुरिया स्कूल्स में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए 34 पदक बच्चों ने जीता। जैपुरिया स्कूल का सी०बी०एस०ई० गेम्स में परचम लहराने वाले 20 से अधिक बच्चों का नेशनल लेवल गेम्स में चयन किया गया है। सी०बी०एस०ई द्वारा आयोजित क्लस्टर एवं जोनल स्तर पर विविध खेल […]