चंदौली

चंदौली।सीएम के सभा को सफलता के लिए किया मंथन


चंदौली। भाजपा की बैठक जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह की निगरानी में जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। इस दौरान 6 अक्टूबर को जनपद दौरे पर आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद में आगमन को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान उनके विचारों को सुनने के लिए जनपद के कोने.कोने से भाजपा कार्यकर्ता जुटेंगे। उन्होंने बताया कि चंदौली मेडिकल कालेज का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभा करेंगे। मेडिकल कालेज चंदौली के लिए बड़ी उपलब्धि है। जिससे चंदौली के साथ-साथ बिहार के लोगों को भी बेहतर चिकित्सकीय सेवाएं मिलेंगी। आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में वहां पहुंचने की जरूरत है। ताकि जनसभा को सफल बनाया जा सके। उन्होंने पदाधिकारियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए जिम्मेदारियां बांटी। कहा कि जो जिम्मेदारियों मिली है उसे जनसभा से पहले पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंहए जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा, सर्वेश कुशवाहा, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, साधना सिंह, काशीनाथ सिंह, जितेंद्र पांडेय, शिवराज सिंह, अखिल पोद्दार, अनिल तिवारी, हृदय तिवारी, किरण शर्मा, राकेश मिश्रा, छत्रबलि सिंह, आशीष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।