चंदौली

चंदौली।सूर्यमुनि का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत


सकलडीहा। आगामी विधान सभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की रविवार को सूची जारी की। जिसमे सकलडीहा विधान सभा से सूर्यमुनी तिवारी को प्रत्याशी बनाया गया है। सूर्यमुनी तिवारी को प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओ व समर्थकों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। वही भाजपा प्रत्याशी ने इसके लिए शीर्ष नेतृत्व सहित सभी कार्यकर्ताओं का आभार ब्यक्त किया है। सोमवार को भाजपा प्रत्याशी सूर्यमुनी तिवारी सकलडीहा रेलवे स्टेशन स्थित बाबा कलेश्वरनाथ मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में पहुँचकर दर्शन पूजन किया। तत्पश्चात गाँवो में पहुँचकर लोगो से जनसम्पर्क किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भाजपा नेता का माल्यार्पण कर बधाई दिया। वही भाजपा प्रत्याशी सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने जिस आशा और विश्वास से प्रत्याशी घोषित किया है। उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने पार्टी नेतृत्व व जनपद के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओ का आभार ब्यक्त किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह बबलू, संदीप सिंह फौजी, विजय गुप्ता, मोनू पाण्डेय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।