चंदौली। जनपद के धीना थाना क्षेत्र स्थित अगहर वीर बहुरिया नदी की धारा में डूब गये इंद्रदेव यादव नामक 62 वर्षीय वृद्घ की गुरुवार को नदी में तलाश के दौरान पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के किये गये प्रयास की लोगों ने काफी सराहना की है। बताया जाता है कि क्षेत्र के बरहन गांव निवासी इन्द्रदेव यादव बुद्धवार की शाम नदी के उसपार रहपुरी कम्हारी मौजा स्थित नदी के किनारे स्थित अपने खेत की निगरानी करने गये थे। बांस काट कर उसके सहारे नदी पार कर रहे थे। तभी नदी की धारा में बह गए। वृद्ध के घर पहुंचने में विलंब हुआ तो परिजनों ने शाम को खोजबीन शुरू की। परन्तु कही पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह परिजनों को इंद्रदेव यादव की नदी में बह जाने की खबर मिली। इसके बाद बरहन गांव के साथ.साथ स्थानीय ग्रामीणों ने नदी में कूद कर काफी खोज बीन की। थक हार कर ग्राम प्रधान जगमेंद्र यादव ने धीना थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह को फोन कर जानकारी दी। जानकारी के बाद सपा नेता मनोज सिंह डब्लू भी नदी तट पर पहुंचे और बिना विलंब किए गोताखोरों के साथ वृद्ध को तलाशने के लिए नदी में उतर गए। मौके पर पुलिस ने गोताखोरों को महूजी व जिगना घाट से लाकर नदी में खोज शुरू करा दिया दोपहर तक कोई सफलता नही मिली। उधर मनोज सिंह डब्लू द्वारा स्वयं वृद्ध की तलाश में घंटों नदी में उतरकर किए गए प्रयास को भी ग्रामीणों ने जमकर सराहा। कहा कि वास्तव में एक जनप्रतिनिधि को ऐसे ही जनता के सुखदृदुख का भागीदारी होना चाहिए।
Related Articles
चन्दौली। एसडीएम ने धान खरीद केन्द्रों का किया निरीक्षण
Post Views: 234 सकलडीहा। जिलाधिकारी ईशा दुहन के निर्देश पर लगातार धान खरीदारी को लेकर समीक्षा किया जा रहा है। गुरूवार को एसडीएम मनोज पाठक सकलडीहा सहित चहनिया ब्लॉक के धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। धान की खरीदारी और बोरा के बारे में जानकारी लिया। बोरा का अभाव होने पर क्रय केन्द्र प्रभारी को […]
चंदौली।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
Post Views: 301 सकलडीहा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो का सकलडीहा इंटर कालेज पहुचने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। विदित है कि पिछले 25 दिसम्बर को नगरपालिका इंटर कालेज मुगलसराय में माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के पदाधिकारियों का निर्वाचन गहमागहमी के बीच हुआ। […]
चंदौली। प्रधान ने गांव में करायी सफाई
Post Views: 348 चंदौली। विकास खण्ड सदर चंदौली के ग्राम पंचायत केशवपुर गांव के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान लच्छू देवी ने दो दिनो से रूक रूककर हो रहे बरसात से गांव के नाली जाम को आसपास के सफाईकर्मी को बुलाकर रोस्टर वार नाली की साफ.सफाई अपने देखरेख मे करवायी तब जाकर गांव के सङको पर लगा […]