

Related Articles
नये वर्षमें ५० हजार युवकोंको मिलेगी सरकारी नौकरी-योगी
Post Views: 21 लखनऊ (आससे)। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अधीनस्थ सेवा आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी है। यूपी की भाजपा सरकार बेरोजगार युवकों को तोहफा देने के मूड में है। नए साल पर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 50,000 से अधिक पदों पर भर्तियां कराने में जुट गया है। 40 हजार […]
दिल्ली में जल्द हो सकती है पानी की भारी किल्लत, आतिशी ने बताई वजह; LG से की ये अपील
Post Views: 15 नई दिल्ली। दिल्लीवासियों को जल्द पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली में पानी की आपूर्ति न होने से लाखों परिवारों को परेशानी हो सकती है। इसे लेकर दिल्ली सरकार में जल विभाग की मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेत्री आतिशी की चिंता बढ़ गई है। वित्त […]
Rajya Sabha : ‘भ्रष्टाचार करे AAP, शिकायत करे कांग्रेस और कार्रवाई हो तो गाली दें मोदी को’, विपक्षी एकता पर PM मोदी का वार
Post Views: 40 नई दिल्ली। पीएम मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे रहे हैं। पीएम मोदी अपने संबोधन के दौरान विपक्षी दलों पर जुबानी हमला बोला। इससे पहले पीएम ने मंगलवार को लोकसभा में भाषण दिया था। देश की जनता ने हर प्रकार से उनको इतना पराजित […]





नई दिल्ली, । अगर आप नौकरीपेशा कर्मचारी हैं तो, आपको रिटायरमेंट के बाद पेंशन सुविधा का फायदा मिलता है। पेंशन के जरिए रिटायरमेंट के बाद अपने खर्चों को सही से चलाने में आसानी होती है। ईपीएफ मेंबर की मृत्यु या अन्य आकस्मिक घटना जैसी परेशानियों से बचने के लिए अपने पीएफ अकाउंट का नॉमिनी बनाना जरूरी होता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सभी सदस्यों को भविष्य निधि (PF) नामांकन सुविधा देता है। ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर लॉग इन करके अपना ईपीएफ, ईपीएस नामांकन डिजिटल रूप से जमा किया जा सकता है। ईपीएफओ के सदस्य नया पीएफ नामांकन दाखिल करके अपने नॉमिनी में बदलाव भी कर सकते हैं। ईपीएफओ के सब्सक्राइबर्स को अपने नॉमिनी को बदलने के लिए ईपीएफओ से पूछने की जरूरत नहीं है। पीएफ खाताधारक नया नामांकन दाखिल करके खुद ऐसा कर सकते हैं।
कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) खाताधारकों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे अपने खाते में किसी को नामांकित करें ताकि उनकी मृत्यु की स्थिति में नामित व्यक्ति आसानी से रकम का दावा कर सके। ऐसी परिस्थितियां हो सकती हैं जब शुरू में नामांकित नामों को बदलना पड़ सकता है। इसके लिए ईपीएफ सदस्य ईपीएफ नामांकन ऑनलाइन बदल सकते हैं। आइये जानते हैं पूरी प्रक्रिया के स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस के बारे में।