

Related Articles
Jharkhand : IIM Ranchi की NIRF रैंकिंग में 20 अंकों का हुआ सुधार,
Post Views: 12 रांची, । Jharkhand Education News आइआइएम रांची के निदेशक के रूप में प्रोफेसर डा शैलेंद्र सिंह के कार्यकाल में संस्था ने अपनी सफलता की ऊंचाई को छुआ है। आइआइएम की एनआइआरएफ रैंकिंग 2018 में 40 से सुधार कर 2020 में 20 वें स्थान पर है। आठ वर्षों बाद स्थाई परिसर का निर्माण कार्य […]
IND vs NZ 3rd T20I: बारिश के कारण रुका खेल, 9 ओवर बाद भारत का स्कोर 75/4
Post Views: 10 नई दिल्ली, : टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 161 रन का लक्ष्य रखा। न्यूजीलैंड की तरफ से डेवॉन कॉनवे ने 59 और ग्लेन फिलिप्स ने 54 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह ने 4-4 विकेट हासिल किए। बारिश के कारण […]
जम्मू-कश्मीर सरकार के पूर्व सलाहकार के घर CBI ने मारा छापा,
Post Views: 23 केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने मंगलवार को श्रीनगर शहर में जम्मू-कश्मीर सरकार के पूर्व सलाहकार बसीर अहमद खान के घर पर छापा मारा है। सीबीआई अधिकारियों की एक टीम ने स्थानीय पुलिस की सहायता से मंगलवार सुबह बसीर अहमद खान के बुलबुल बाग बघाट बरजल्ला स्थित घर पर छापा मारा। […]





नई दिल्ली, । अगर आप नौकरीपेशा कर्मचारी हैं तो, आपको रिटायरमेंट के बाद पेंशन सुविधा का फायदा मिलता है। पेंशन के जरिए रिटायरमेंट के बाद अपने खर्चों को सही से चलाने में आसानी होती है। ईपीएफ मेंबर की मृत्यु या अन्य आकस्मिक घटना जैसी परेशानियों से बचने के लिए अपने पीएफ अकाउंट का नॉमिनी बनाना जरूरी होता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सभी सदस्यों को भविष्य निधि (PF) नामांकन सुविधा देता है। ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर लॉग इन करके अपना ईपीएफ, ईपीएस नामांकन डिजिटल रूप से जमा किया जा सकता है। ईपीएफओ के सदस्य नया पीएफ नामांकन दाखिल करके अपने नॉमिनी में बदलाव भी कर सकते हैं। ईपीएफओ के सब्सक्राइबर्स को अपने नॉमिनी को बदलने के लिए ईपीएफओ से पूछने की जरूरत नहीं है। पीएफ खाताधारक नया नामांकन दाखिल करके खुद ऐसा कर सकते हैं।
कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) खाताधारकों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे अपने खाते में किसी को नामांकित करें ताकि उनकी मृत्यु की स्थिति में नामित व्यक्ति आसानी से रकम का दावा कर सके। ऐसी परिस्थितियां हो सकती हैं जब शुरू में नामांकित नामों को बदलना पड़ सकता है। इसके लिए ईपीएफ सदस्य ईपीएफ नामांकन ऑनलाइन बदल सकते हैं। आइये जानते हैं पूरी प्रक्रिया के स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस के बारे में।