Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

पूर्व ऊर्जामंत्री बसपा विधायक रामवीर उपाध्‍याय आज हो जाएंगे भाजपाई


हाथरस, । उत्‍तर प्रदेश के जनपद हाथरस की विधानसभा सीट सादाबाद के बसपा विधायक रामवीर उपाध्याय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वे 2019 से निलंबित थे। 25 साल से बसपा में थे और पांच बार विधायक बनेे। वह बसपा सरकार में ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री रह चुके हैं। माना जा रहा है कि रामवीर उपाध्‍याय उप मुख्‍यमंत्री दिनेश दिनेश शर्मा के संपर्क में हैं। पिछले दिनों एक सभा में दिनेश शर्मा इनकी तारीफ कर चुके हैं। इनके छोटे भाई मुकुल भाजपा में हैं। वे नजदीकी जिला अलीगढ़ में कोल विधानसभा से टिकट मांग रहे हैं। इस तरह की चर्चा जोरों पर है। हालांकि इसकी अभी किसी ने पुष्‍टि नहीं की है। सदस्‍यता लेने के बाद वे शनिवार को वे भाजपाई हो जाएंगे। वे आगरा में अपने निवास पर भाजपा की सदस्‍यता लेंगे। शुक्रवार को सीएम योगी ने सीधे रामवीर उपाध्‍याय से फोन पर बातचीत की थी।