अलीनगर। पुलिस ने शुक्रवार की शाम चन्दरखा गांव के समीप नेशनल हाईवे पर भारतीय डाक विभाग के लोगो लगे पार्सल वैन से 32 लाख रुपए की शराब व तमंचा संग दो तस्करों को पकड़ा। पुलिस उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर अगली कार्रवाई में जुट गई। पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान सीओ सदर अनिल राय ने बताया कि अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह मय फोर्स क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि भारतीय डाक विभाग के फर्जी लोगो लगे पार्सल वैन में भारी मात्रा में शराब भरकर कुछ लोग बिहार की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस सतर्क हो गई। जिन्होंने चन्दरखा गांव के समीप नेशनल हाईवे पर वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी। जब पुलिस ने उक्त पार्सल वैन को रोकने का प्रयास किया तो चालक वाहन समेत भागने लगा। जिस पर पुलिस ने उसका पीछा करके पकड़ लिया। जब पार्सल वैन की जांच की गई तो उसमें हरियाणा निर्मित 215 पेटी शराब मिली। साथ ही दोनों तस्करों के पास से दो तमंचा व कारतूस मिले। पुलिस तस्कर हरियाणा प्रदेश के हिसार जिले के हिसार थाना क्षेत्र के खरडालीपुर निवासी मनोज कुमार व संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई में जुट गई।
Related Articles
चंदौली। महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष ने फहराया राष्ट्रध्वज
Post Views: 322 चंदौली। पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन पं०दीन दयाल उपाध्याय मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अनीता पाण्डेय द्वारा यूरोपियन कॉलोनी स्थित किड्स कॉर्नर स्कूल में राष्ट्रध्वज फहराया गया। इस अवसर पर मंडल महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं भी उपस्थित थीं। इसके अतिरिक्त पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन पं० दीन दयाल उपाध्याय मंडल […]
चंदौली। तीन दिवसीय किसान मेला विन्ध्य जोन का आयोजन
Post Views: 289 चंदौली। कृषि विज्ञान केंद्र चंदौली के प्रांगण में मंगलवार को एग्रोक्लाइमेटिक जोनवार तीन दिवसीय किसान मेला विन्ध्य जोन का आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ जिलाधिकारी ईशा दुहन द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तीन दिवसीय विराट किसान मेला में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, कृषि विज्ञान केन्द्र, चन्दौली काला चावल समिति, कृषि निदेशालय […]
चंदौली।डा० अनिल यादव गोवर्धन श्री एवार्ड से सम्मानित
Post Views: 352 मुगलसराय। समाजसेवी एवं लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ अनिल यादव को अखिल भारतीय गोवर्धन पूजा समिति के सौजन्य से नमो नम: घाट पर आयोजित कार्यक्रम में कला, संस्कृति, साहित्य एवं पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए गोवर्धनश्री की उपाधि से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि समिति भिन्न.भिन्न […]