Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

सोनिया गांधी से मिले जगदीश टाइटलर और राजेश ठाकुर, संगठन को लेकर दिया फीडबैक


नई दिल्ली, । कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने संगठनात्मक मामलों पर फीडबैक के लिए पार्टी नेताओं से अलग-अलग मुलाकात शुरू कर दी है। गुरुवार को उन्होंने पूर्व मंत्री जगदीश टाइटलर (Jagdish Tytler) और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर (Rajesh Thakur) से मुलाकात की।

बता दें कि बीते दो दिनों में हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्षों के नाम का एलान किया गया है। चर्चाएं हैं कि आने वाले दिनों में कुछ और राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों को बदला जा सकता है। झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष को एक साल से भी कम समय पहले नियुक्त किया गया था।