नई दिल्ली, । MP Board Result 2022: एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षाओं के रिजल्ट की घोषणा कर दी गयी है। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग में सचिव रश्मि अरूण शमी द्वारा दोपहर 3 बजे एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2022 और एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2022 लिंक को एक्टिव किया गया। साथ ही, बोर्ड द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार, कक्षा 5 में 90.01 फीसदी और कक्षा 8 में 82.35 फीसदी छात्र-छात्राओं को सफल घोषित किया गया है। कक्षा 5 और कक्षा 8 दोनो ही कक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारी है। दोनो ही कक्षाओं में 51 फीसदी से अधिक छात्राएं सफल घोषित की गई हैं। वहीं, दोनो कक्षाओं में 48 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। ऐसे में पैरेंट्स मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक वेबसाइट, rskmp.in पर एक्टिव किए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना बच्चे का परिणाम और स्कोर कार्ड देख सकते हैं।
Related Articles
DNPA ने इस वित्तीय वर्ष के लिए तैयार की योजना,
Post Views: 1,132 नई दिल्ली, । डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) का गठन नवंबर 2019 में किया गया था। यह भारत में प्रिंट और टेलीविजन, दोनों प्रमुख मीडिया कंपनियों का एक संघ है। DNPA का उद्देश्य डिजिटल नयूज इकोसिस्टम को परिभाषित करने, इसे तैयार करने और बढ़ावा देने के लिए सहयोगात्मक रूप से काम करना है। […]
Karnatka Election: भाजपा प्रचार समिति की अध्यक्षता करेंगे CM बोम्मई
Post Views: 847 नई दिल्ली, । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व में प्रदेश चुनाव अभियान समिति का गठन किया। पार्टी ने चुनाव प्रबंधन समिति की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को सौंपी है। पार्टी महासचिव अरुण सिंह […]
Post Office की इस स्कीम में रोजाना 70 रुपये जमा कर पा सकते हैं डेढ़ लाख रुपये
Post Views: 1,035 नई दिल्ली, । छोटी जमा राशि से भी बड़ा रिटर्न कमाया जा सकता है। आज बाजार में कई योजनाएं चल रही हैं, जिससे सही योजना चुनना मुश्किल हो रहा है। सरकार द्वारा समर्थित योजनाएं आम तौर पर ग्राहकों को अपनी ओर खींचती हैं। भारतीय डाक द्वारा दी जाने वाली बचत योजनाएं भी […]




