चंदौली। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली के तत्वाधान में तहसील सदर सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प एवं दीप अर्पित कर मा0 जनपद न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी सहित अन्य न्यायाधीशगण की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर लोक अदालत में श्री ज्योति कुमार त्रिपाठी जनपद न्यायाधीश द्वारा कुल ०५ इजराय वादों का निस्तारण किया गया। श्री नरेन्द्र कुमार झा पीठासीन अधिकारी द्वारा कुल १६ एमएसीटी वादों का निस्तारण कर रू० १९४००००.०० का प्रतिकर दिया गया। श्री राजीव कमल पाण्डेय प्रधान न्यायाधीश द्वारा कुल ४७ वादों का निस्तारण किया गया जिसमें ०८ जोड़े साथ भेजे गये तथा समझौता राशि रू२२२५००.०० दिया गया।श्री जगदीश प्रसाद अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम द्वारा १११ वादों का निस्तारण कर रू० ४५००/ जूर्माना वसूल किया गया। श्री अम्बर रावत अपर जनपद विशेष न्यायाधीश द्वारा कुल २२ क्रिमिनल वादों का निस्तारण कर रूपया ९०००.०० जुर्माना वसूल किया गया। श्री मुन्ना प्रसाद अपर जनपद न्यायाधीश द्वारा १ सिविल वाद एवं ३ क्रिमिनल वाद निस्तारित कर रू० १५००.०० जूर्माना वसूल किया गया। श्री श्याम बाबू मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट द्वारा कुल ३६७४ वादों का निस्तारण कर रू० ६२८०००.०० जुर्माना वसूल किया गया। श्री विभांशु सुधीर सिविल जज (सीनियर डिविजन) द्वारा कुल ४२ सिविल वाद का निस्तारण कर कुल रू० ६६२४५००.०० का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया तथा कुल ३८ ईचालान रू० ६५०.०० जुर्माना वसूल किया गया। श्री पप्पू कुमार ंिसह अपर मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट रेलवे द्वारा कु ल ४७० वादों का निस्तारण कर रू० ७०८१०.०० जुर्माना वसूल किया गया। सुश्री अम्बिका मेहरोत्रा सिविल जज द्वारा कुल ४५ वादों का निस्तारण कर रू० ४२९०.०० जुर्माना वसूल किया गया। सुश्री शिप्रा सिंह न्यायिक मजिस्टे्रट द्वारा १५६ वादों का निस्तारण कर रू०११७००.०० जुर्माना वसूल किया गया। श्री कुंवर सुर्यसेन सिंह सिविल जज द्वारा कुल २१३ वादों का निस्तारण कर रू० ५८००.०० जुर्माना वसूल किया गया। श्री शिरीष पटेल सिजिल जज चकिया द्वारा ७३ वादों का निस्तारण किया गया जिसमें ०३ वादों में कुल रू० २१८४१.०० का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। एवं ७० वादों का निस्तारण कर रू० २००८०.०० जुर्माना वसूल किया गया। श्री नरेन्द्र कुमार यादव अपर सिविल जज चकिया द्वारा कुल ४५ वादों का निस्तारण कर रू० १४१६०.०० जुर्माना वसूल किया गया। श्रीमती स्नेहा सिंह सिविल जज द्वारा १६ सिविल वाद तथा २०० ई चालान का निस्तारण कर रू० २६३०.०० जुर्माना वसूल किया गया। उक्त आशय की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव श्री विभांशु सुधीर द्वारा दी गयी है।
Related Articles
चंदौली।होली मिलन समारोह सम्पन्न
Post Views: 397 सैयदराजा। नगर पंचायत स्थित एक विद्यालय में हिन्दु युवा वाहिनी के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि चेयरमैन विरेन्द जायसवाल व विशिष्ट अतिथि सैयदराजा किड्स पब्लिक स्कूल प्रबंधक सुशील शर्मा ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह का शुभारम्भ किया। होली मिलन समारोह […]
चंदौली। ज्वाइंट मजिस्टे्रट ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण
Post Views: 414 चकिया। स्थानीय नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का गुरुवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उपजिलाधिकार प्रेम प्रकाश मीणा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में एएनएम नेहा सिंह अनुपस्थित मिली। उपस्थिति पंजिका पर उनका फर्जी हस्ताक्षर देख ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने नाराजगी जाहिर करते हुए कठोर कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया। साथ ही 2 चिकित्सक […]
चंदौली।किसानों की समस्या को लेकर एसडीएम से मिला लोकदल
Post Views: 399 चंदौली। राष्ट्रीय लोक दल का प्रतिनिधिमंडल काशी प्रांत अध्यक्ष समरनाथ सिंह यादव के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्रा से मिला। इस दौरान कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम का मांग पत्र सौंपा। मांग किया कि पिछले वर्ष थे तो आपने सितंबर में ही गन्ने का भाव घोषित कर […]