मुगलसराय। अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती भारती शर्मा ने वैशाली रेल प्रेक्षागृह, हाजीपुर में आयोजित श्रमिक दिवस पुरस्कार समारोह 2022 में पांचों मंडलों, निर्माण संगठन एवं मुख्यालय के 145 रेलकर्मियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुरस्कृत रेलकर्मियों को संबोधित करते हुए संगठन की अध्यक्षा श्रीमती भारती शर्मा ने कहा कि रेल संचालन में सराहनीय योगदान देने वाले संरक्षा कोटि के कर्मचारियों को पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन सम्मानित करती है। ऐसे ही निष्ठावान कर्मचारियों के सराहनीय योगदान से भारतीय रेल यात्रियों को सुरक्षित एवं संरक्षित रूप से गंतव्य तक पहुंचाती है। श्रीमती शर्मा ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी रेल कर्मचारियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सभी पुरस्कृत कर्मचारियों को उपहार एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। पुरस्कृत रेलकर्मियों में 20 महिला रेलकर्मी भी शामिल थी। इस अवसर पर संगठन की सचिव श्रीमती सीमा गोयल, पांचों मंडलों के महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा एवं अन्य सदस्यायें भी उपस्थित थीं ।
Related Articles
चन्दौली।सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का उद्घाटन
Post Views: 378 सकलडीहा। पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य समापन सोमवार को समारोह आयोजित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम मनोज पाठक व अध्यक्षता प्राचार्य प्रो० प्रदीप कुमार पांडेय ने किया। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर पीके सिंह एवं प्रोफेसर दयानिधि सिंह यादव रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ […]
चंदौली।बाबा साहब ने दलितों को दिलाया सम्मान:मनोज सिंह
Post Views: 572 चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू रविवार को प्राथमिक विद्यालय कंदवा में दलित समुदाय के बीच नजर आए। इस दौरान उन्होंने दलितों को राजनीति में भागीदार बनने का आह्वान किया। कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करना है तो सक्रिय राजनीति का हिस्सा बने। […]
चंदौली।तीन सौ के पार, भाजपा की बनेगी सरकार:अमित
Post Views: 333 चहनियां। सकलडीहा विधानसभा में कमल- खिलाने के लिए बलुआ स्थित बाल्मिकी इंटर कालेज के खेल मैदान पर बुधवार को आए भारत के गृह मंत्री अमित शाह भाजपा प्रत्याशी सूर्यमुनि तिवारी को विजयी बनाने के लिए जोशीले संबोधन से मतदाताओं को खूब रिझाया। गृह मंत्री अमित शाह ने सपा बसपा कांग्रेस की चुटकी […]