News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राजस्थान राष्ट्रीय

ईडी के सामने पेश हुए राहुल गांधी, विरोध-प्रदर्शन कर रहे अशोक गहलोत, अधीर रंजन समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया


नई दिल्ली,  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग केस में आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश हुए। बता दें कि राहुल गांधी की ED के सामने पेशी को लेकर सुबह से ही नेताओं और कार्यकर्ताओं का कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचना शुरू हो गया था। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात के लिए उनकी बहन प्रियंका गांधी उनके आवास पहुंची। यहां दोनों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद प्रियंका और राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय के लिए रवाना हुए। यहां से राहुल गांधी अपनी बहन और पार्टी नेताओं, समर्थकों के साथ पैदल ही ED दफ्तर पहुंचे। वहीं, राहुल गांधी की पेशी को देखते हुए ईडी के आफिस के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा बल को तैनात किया गया है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हम संविधान के रक्षक हैं, हम झुकेंगे या डरेंगे नहीं।

  • नेशनल हेराल्ड केस को लेकर स्मृति ईरानी ने पूछे कांग्रेस से सवाल

    नेशनल हेराल्ड केस को लेकर स्मृति ईरानी ने पूछे कांग्रेस से सवालनेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी की ईडी के सामने पेशी को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा एक कंपनी जो 1930 में गठित होती है उसका नाम एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड। जिस पर अब गांधी परिवार का कब्ज़ा है। इस अखबार के प्रकाशन के लिए एक ही परिवार को शेयर होल्डिंग दी गई और ये एक ही परिवार को इसलिए दी गई ताकि वे प्रकाशन न करें बल्कि रियल स्टेट का बिजनेस करें। 2008 में इस कंपनी ने अपने ऊपर 90 करोड़ का कर्ज चढ़ा लिया था और फैसला किया कि अब ये कंपनी प्रोपर्टी के बिजनेस में उतरेगी। 2010 में 5 लाख रूपए से यंग इंडिया नाम की कंपनी बनी और राहुल गांधी इसमें निदेशक के रूप में इसमें सम्मिलित हुए। 75% मात्र उनकी हिस्सेदारी थी बाकी उनकी माता जी के पास, मोती लाल बोरा और आस्कर फर्नांडीज जैसे नेताओं के पास थी।
  • कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने सरकार पर साधा निशाना

    कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने सरकार पर साधा निशाना

    नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी की ईडी के सामने पेशी को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस रणदीप सिंह सुरजेवाला को हिरासत में लिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा गोडसे के वंसज एक बार फिर गांधी को डराने चले हैं, ना महात्मा गांधी डरे थे और ना उनके उत्तराधिकारी डरेंगे। अगर इस देश में अखबार के पत्रकारों की तनख्वाह देना, हाउस टैक्स देना, बिजली का बिल देना अपराध है तो हम ये अपराध बार-बार करेंगे। मोदी सरकार हमें गिरफ्तार करे और हमें आजीवन कारावास दे, अंग्रेज भी हारा था और मोदी भी हारेगा।

  • कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

    कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गयाकांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, केसी वेणुगोपाल को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन्हें तुगलक रोड थाने ले जाया गया है। वहीं, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, अशोक गहलोत को भी हिरासत में लिया गया और फतेहपुर थाने ले जाया गया है।
  • केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

     

    केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के समर्थन में कांग्रेस आज उतरी है। जो जेल से बेल पर हैं उन्होंने घोषणा की है कि आओ दिल्ली को घेरो एक जांच एजेंसी पर दबाव डालने के लिए कांग्रेस शासित मंत्रियों को आमंत्रित किया गया। एजेंसी पर इस तरह से दबाव डालने को आप क्या नाम देंगे।
  • लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध-प्रदर्शन

    लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध-प्रदर्शन

    नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेशी के खिलाफ कांग्रेस समर्थकों ने यूपी की राजधानी लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस समर्थकों को हिरासत में लिया गया।

  • कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी ने दी जानकारी

    कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी ने दी जानकारी

     

    कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीएम सागर हुड्डा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेताओं ने हमें एक मीटिंग के बाद पत्र लिखा था जिसमें कहा गया था कि 200 कांग्रेस नेताओं सहित वरिष्ठ नेताओं को कांग्रेस मुख्यालय जाने की इजाजत दें। साथ ही 1000 कांग्रेस समर्थक को भी जाने की इजाजत दें। हमने कहा कि आप बड़े तौर पर प्रदर्शन करना चाहते हैं तो जंतर-मंतर आ सकते हैं। हमने 100 लोगों को वहां जाने की अनुमति दी। इसके अलावा बिना इजाजत के वहां पहुंचने वालों को हिरासत में लिया गया। ट्रैफिक गाइडलाइन भी जारी कर दी गई थी।

    ED दफ्तर से निकली प्रियंका गांधी

     

    कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ईडी कार्यालय से गई हैं। कांग्रेस नेता और उनके भाई राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड मामले की जांच के लिए ED के सामने पेश हुए हैं।

     


  • कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

     

    कांग्रेस नेता रजनी पाटिल, अखिलेश प्रसाद सिंह, एल हनुमंतैया और थिरुनावुक्कारासर को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी के सामने पेश होने पर राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेसी नेता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

     

    राहुल गांधी की ED के सामने पेशी को लेकर दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

     


  • कांग्रेस झुकने वाली नहीं है- मल्लिकार्जुन खड़गे

    कांग्रेस झुकने वाली नहीं है- मल्लिकार्जुन खड़गे

     

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमारा काम है विरोध करना अगर वे 144 जारी करके हमें रोकना चाहते हैं तो रोक ले। ये राजनीतिक नहीं है ये लोग सब को परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं। ये कांग्रेस को झुकाने की कोशिश कर रहे है, लेकिन कांग्रेस झुकने वाली नहीं है। कांग्रेस लड़ती रहेगी।

  • ED के दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी

     

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में ED के समक्ष पेश होने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कार्यालय पहुंचे।

  • राहुल गांधी के साथ समर्थकों का हुजूम

     

    नेशनल हेराल्ड मामले में ED के सामने पेश होने के लिए सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी रवाना हो गए हैं।

     


  • कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा

     

    नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होने से पहले राहुल गांधी अपने बहन और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे।

  • प्रियंका के साथ रवाना हुए राहुल गांधी

     

    कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा अपने भाई राहुल गांधी के साथ उनके आवास से रवाना हुईं। राहुल गांधी आज प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होंगे।

     


  • संबित पात्रा बोले- कैसे भ्रष्टाचार भी ‘सत्याग्रह’ कर सकता है

     

    नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी की ED के सामने पेशी पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दुनिया देख रही है कि कैसे भ्रष्टाचार भी सत्याग्रह कर सकता है। महात्मा गांधी ने दुनिया को सच्चाई के लिए लड़ना सिखाया, जबकि कांग्रेस ने दुनिया को भ्रष्टाचार का जश्न मनाने और उसके लिए लड़ने की शिक्षा दी। गांधी परिवार जमानत पर बाहर हैं, यह राजनीतिक मामला नहीं है।

  • जम्मू और बेंगलुरु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

     

    केंद्र द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कथित दुरुपयोग के खिलाफ जम्मू और बेंगलुरु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। ईडी ने राहुल गांधी को आज नेशनल हेराल्ड मामले में तलब किया है।

  • कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद सभी वरिष्ठ नेता

     

    कांग्रेस पार्टी मुख्यालय के अंदर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। राहुल गांधी आज नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होंगे।

     


  • कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंच रहे कांग्रेस के शीर्ष नेता

     

    नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी की आज ED के सामने पेशी होगी। राहुल के ED के सामने पेश होने से पहले कांग्रेस मुख्यालय पर शीर्ष नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

  • हरीश रावत ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

    हरीश रावत ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

     

    उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा ये पूरी तरह से विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास है। हम इस प्रयास के खिलाफ लड़ेंगे। एक प्रकार से ये देश की दूसरी आजादी की जंग है। ये चाहे हमें जेल में डाल दे लेकिन हम इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएंगे। अगर कांग्रेस अपने नेता के ऊपर हो रहे अन्याय के खिलाफ नहीं लड़ सकती है तो जो देश की जनता के ऊपर जो अन्याय हो रहा है उसके खिलाफ कैसे लड़ेंगे।

  • कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

     

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे हैं।

     


  • कांग्रेस करती है शांतिपूर्ण आंदोलन- अधीर रंजन चौधरी

    कांग्रेस करती है शांतिपूर्ण आंदोलन- अधीर रंजन चौधरी

     

    कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा ED ने राहुल जी को बुलाया, इसमें हमें कोई ऐतराज नहीं है। वो जाएंगे उनके साथ हम भी जाएंगे। किसी के साथ जाना तो अपराध नहीं है। ये जबरदस्ती अनुमति नहीं दे रहे हैं। दंगा करना हमारा इरादा नहीं है, ये सब BJP करती है। हम शांतिपूर्ण आंदोलन करते हैं।

     


  • राजनीति से ग्रसित है आरोप- अशोक गहलोत

    राजनीति से ग्रसित है आरोप- अशोक गहलोत

     

    नेशनल हेराल्ड मामले में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ED के सामने होने वाली पेशी पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पर कौन सा आरोप लगा है? आरोप भी राजनीति से ग्रसित है। पूरे देश में ED के छापे पड़ रहे हैं। ऐसा कब तक चलेगा।

     


  • राहुल गांधी से मिलने उनके आवास पर पहुंची प्रियंका गांधी

     

    कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा आज नेशनल हेराल्ड मामले में ED सामने पेश होने से पहले पार्टी नेता और अपने भाई राहुल गांधी से मिलने उनके आवास पर पहुंची।

  • कांग्रेस नेता रहेंगे एकजुट- टीएस सिंह देव

    कांग्रेस नेता रहेंगे एकजुट- टीएस सिंह देव

     

    नेशनल हेराल्ड मामले में आज राहुल गांधी के ED के सामने पेशी के मुद्दे पर कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कांग्रेस नेता एकजुट रहेंगे। पुलिस का इस्तेमाल अलग मकसद के लिए किया जा रहा है, लेकिन हम अपने काम को आगे बढ़ाते रहेंगे।

  • दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा

    दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा

     

    कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब-जब भाजपा और मोदी डरते हैं वे पुलिस को आगे करते हैं। आगे हम जनता की लड़ाई लड़ेंगे। ये केस है ही नहीं… कोई FIR है क्या? यह केस तो मोदी सरकार ने 2014 में शुरू किया और उन्हीं की सरकार ने बिना कोई प्रमाण मिले केस को समाप्त कर दिया।

     


  • एजेंसी का दुरूपयोग कर रही है सरकार- सचिन पायलट

    एजेंसी का दुरूपयोग कर रही है सरकार- सचिन पायलट

     

    राहुल गांधी की ईडी के सामने पेशी पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा हमने गांधीवादी और शांतिपूर्ण तरीके से एक मार्च निकालने की कोशिश की थी, लेकिन दिल्ली में अनुमति नहीं मिली। मुझे लगता है कि ये लोग जिस तरह एजेंसी का दुरूपयोग कर रहे हैं वो जगजाहिर है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी और तमाम नेताओं पर 7-8 साल से बंद केस डाले गए हैं। उन्होंने कहा कहीं ना कहीं राजनीतिक विरोधियों पर दबाव बनाने की राजनीति चल रही है। देश में इतने जरूरी मुद्दे हैं लेकिन अलग विचारधारा के लोगों को दबाने का काम हो रहा है। कांग्रेस के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।

  • राहुल गांधी के नेतृत्व में निकालेंगे शांतिपूर्ण विरोध मार्च- सुरजेवाला

    राहुल गांधी के नेतृत्व में निकालेंगे शांतिपूर्ण विरोध मार्च- सुरजेवाला

     

    कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा हम राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय तक शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकालेंगे। हम संविधान के रक्षक हैं, हम झुकेंगे या डरेंगे नहीं। भारी पुलिस बल तैनात कर यह साबित हो गया है कि मोदी सरकार कांग्रेस से हिल गई है।

     


  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

     

    नेशनल हेराल्ड मामले में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ED के सामने पेश होने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के समर्थन में पार्टी मुख्यालय के पास एकत्र हुए। हालांकि, इस दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।