News TOP STORIES उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड छत्तीसगढ़ झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राजस्थान राष्ट्रीय

Aditya L1 Mission Launch: पीएसएलवी से अलग हुआ आदित्य एल-1 स्पेसक्राफ्ट इसरो चीफ ने दी बधाई


ISRO Aditya-L1 Mission: इसरो ने अपने पहले सूर्य मिशन ‘आदित्य-एल1’ (Aditya-L1) को लॉन्च कर दिया है। इस मिशन को दो सितंबर यानी आज दोपहर 11 बजकर 50 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया। भारत के इस पहले सौर मिशन से इसरो सूर्य का अध्ययन करेगा। पढ़ें पल-पल का अपडेट्स…

2 Sept 20231:20:50 PM

Aditya-L1 Solar Mission Launch LIVE: इसरो के पूर्व अध्यक्ष बोले- PSLV ने हमेशा की तरह अपना काम किया

इसरो के सूर्य मिशन आदित्य-एल1 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के पूर्व अध्यक्ष जी माधवन नायर ने कहा कि पीएसएलवी एक्सएल ने हमेशा की तरह अपना काम किया है। यात्रा वास्तव में कठिन होने वाली है। हमें अंतरिक्ष यान के प्रक्षेप पथ पर कड़ी नजर रखनी होगी। सूर्य का अध्ययन बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह जीवन के निर्वाह के लिए ऊर्जा का स्रोत है।

2 Sept 20231:15:15 PM

ISRO PSLV-C57 Launch LIVE: आदित्य एल-1 की सफल लॉन्चिंग पर पीएम मोदी ने इसरो को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले सौर मिशन, आदित्य-एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए ब्रह्मांड की बेहतर समझ विकसित करने के लिए हमारे अथक वैज्ञानिक प्रयास जारी रहेंगे।

2 Sept 20231:12:26 PM

ISRO Sun Mission Live: इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने दी बधाई

भारत के पहले सोलर मिशन आदित्य एल1 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग के बाद इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा- मैं आदित्य-एल1 मिशन लिए पीएसएलवी को बधाई देता हूं। अब से, मिशन L1 बिंदु से अपनी यात्रा शुरू करेगा। यह लगभग 125 दिनों की बहुत लंबी यात्रा है।

2 Sept 20231:06:43 PM

ISRO Sun Mission LIVE: पीएसएलवी रॉकेट से अलग हुआ आदित्य एल-1

आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान पीएसएलवी रॉकेट से सफलतापूर्वक अलग हो गया है। इसरो ने यह जानकारी दी है।

2 Sept 202312:37:36 PM

Aditya L1 Mission 2023 LIVE: पीएसएलवी के अलगाव का तीसरा चरण पूरा

भारत के पहले सोलर मिशन आदित्य-एल1 को आज श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) शार से लॉन्च किया गया। इसरो के मुताबिक, पीएसएलवी के अलगाव का तीसरा चरण पूरा हो चुका है।

2 Sept 202312:31:41 PM

ISRO Aditya L1 LIVE: श्रीहरिकोटा आए लोगों ने कहा- यह हमारे लिए एक अविस्मरणीय पल है

आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला है। सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) शार, श्रीहरिकोटा आए लोगों में से एक ने कहा कि हम आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग को देखने के लिए मुंबई से आए हैं। यह हमारे लिए एक अविस्मरणीय पल है। यह एक अद्भुत एहसास है कि हम नासा और अन्य अंतरिक्ष एजेंसियों को प्रतिस्पर्धा दे रहे हैं। हम वास्तव में उत्साहित हैं।

2 Sept 202312:25:14 PM

Aditya-L1 Solar Mission Launch LIVE: ‘भारत माता की जय’ के नारे से गूंजा श्रीहरिकोटा

आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से आज सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर इसरो ने भारत के पहले सोलर मिशन आदित्य एल-1 को लॉन्च किया।  इस मौके पर आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग को देख रही भीड़ ने भारत माता की जय के नारे लगाए।

2 Sept 202312:22:05 PM

ISRO PSLV-C57 Launch LIVE: कांग्रेस ने कहा- चंद्रयान 3 के बाद इसरो ने फिर बढ़ाया देश का मान

कांग्रेस ने कहा है कि इसरो ने देश को गौरवान्वित होने के अनेक मौके दिए हैं। चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने आदित्य L-1 को सफलतापूर्वक लॉन्च कर फिर से देश का मान बढ़ाया है। इसरो की पूरी टीम को शुभकामनाएं।

2 Sept 202312:06:44 PM

ISRO Aditya L1 LIVE: पृथ्वी के वायुमंडल से बाहर निकलते ही अलग हुआ पेलोड

इसरो के आदित्य एल1 अंतरिक्ष यान को कवर करने वाला पेलोड पृथ्वी के वायुमंडल से बाहर निकलते ही अलग हो गया है। फिलहाल इसरो के अनुसार तीसरा चरण अलग कर दिया गया है।

2 Sept 202311:55:42 AM

Aditya L1 Mission 2023 LIVE: इसरो ने भारत के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल-1 को किया लॉन्च

इसरो ने शनिवार को सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर आदित्य एल-1 को लॉन्च कर दिया है। यह भारत का पहला सोलर मिशन है। इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया।

2 Sept 202311:44:59 AM

Aditya L1 Mission 2023 LIVE: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी श्रीहरिकोटा में मौजूद

Aditya L1 Mission 2023 LIVE: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी श्रीहरिकोटा में मौजूद

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भीआदित्य एल1 की लॉन्चिंग को देखने के लिए श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में वैज्ञानिकों के साथ मौजूद है। कुछ ही देर बाद भारत के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल-1 को लॉन्च किया जाएगा।

 

2 Sept 202311:33:28 AM

Aditya L1 Mission 2023 LIVE: आदित्य एल1 की लॉन्चिंग को देखने बड़ी संख्या में श्रीहरिकोटा पहुंचे लोग

इसरो के सौर मिशन आदित्य एल-1 के प्रक्षेपण को देखने के लिए सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) शार, श्रीहरिकोटा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। यह भारत का पहला सूर्य मिशन है।

2 Sept 202311:25:15 AM

ISRO Aditya L1 LIVE: कुछ ही देर में लॉन्च होगा भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल1

आदित्य एल-1 सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। यह भारत का पहला सूर्य मिशन है।

2 Sept 202311:13:18 AM

ISRO Aditya-L1 Live Streaming: आदित्य एल1 की लॉन्चिंग को लाइव कैसे देखें?

भारत के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल1 की लॉन्चिंग को आप विभिन्न प्लेटफार्मों में देख सकते हैं। लॉन्चिंग का लाइव प्रसारण आप इसरो की वेबसाइट, यूट्यूब चैनल के साथ-साथ दूरदर्शन और दैनिक जागरण के यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं। सुबह 11 बजकर 20 मिनट से लॉन्चिंग का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

2 Sept 202311:08:02 AM

ISRO Sun Mission LIVE: सूर्य का अध्ययन करने के लिए भारत का अनोखा मिशन है आदित्य एल1

आदित्य एल1 मिशन पर भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला के निदेशक डॉ. अनिल भारद्वाज ने कहा कि हम सभी लॉन्च को लेकर बहुत उत्साहित हैं। सूर्य का अध्ययन करने के लिए यह भारत का एक बहुत ही अनोखा मिशन है। उन्होंने बताया कि आदित्य एल1 पर मौजूद सभी प्रयोगों को चालू करने में शायद एक महीने का समय लगेगा। उसके बाद, हम लगातार सूर्य की ओर देखना शुरू कर सकेंगे।

2 Sept 202311:03:23 AM

ISRO Aditya-L1 Mission LIVE: आदित्य एल1 काी लॉन्चिंग को देखने श्रीहरिकोटा पहुंचे छात्र

भारत का पहला सूर्य मिशन आज लॉन्च किया जाएगा। इस एतिहासिक घटना का गवाह बनने के लिए श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र पहुंचे हैं। उनमें लॉन्चिंग को लेकर उत्साह देखते ही बनता है। उन्होंने इंडिया, इंडिया के नारे भी लगाए।

2 Sept 202310:56:28 AM

Aditya-L1 Solar Mission Launch LIVE: नई पीढ़ी का पहला मिशन होगा आदित्य एल1

टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च के सेवानिवृत्त प्रोफेसर मयंक एन वाहिया कहते हैं ने इसरो के आदित्य एल1 लॉन्च मिशन पर कहा कि यह नई पीढ़ी का पहला मिशन होगा। एल1 बिंदु पर गया आखिरी मिशन आदित्य एल1 से पांच साल पहले था। उन्होंने कहा कि मिशन ऑप्टिकल, यूवी और एक्स-रे में एक साथ सूर्य का निरीक्षण करेगा।

2 Sept 202310:50:26 AM

ISRO Aditya L1 LIVE: कोरोना के सबसे अंदरूनी हिस्से पर नजर डालेगा आदित्य एल-1 का पैलोड

इसरो के आदित्य L1 मिशन पर भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान, बेंगलुरु के निदेशक अन्नपूर्णी सुब्रमण्यम ने कहा कि हमने इस विशेष मिशन पर मुख्य उपकरण वितरित किया है, जो कि विजिबल लाइन एमिशन कोरोनाग्राफ (वीईएलसी) पैलोड है। इसमें सूर्य हर समय ग्रहण में दिखाई देगा। यह पहला मिशन होगा, जो कोरोना के सबसे अंदरूनी हिस्से पर नजर डालेगा।

2 Sept 202310:39:02 AM

ISRO Sun Mission LIVE: हर दिन एक हजार 440 तस्वीरें भेजेगा वीईएलसी

भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल1 आज लॉन्च होगा। लॉन्चिंग के बाद एल1 में लगा पेलोड विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ यानी वीईएलसी ग्राउंड स्टेशन पर पांच साल तक हर दिन एक हजार 440 तस्वीरें भेजेगा। ऐसी संभावना है कि फरवरी के अंत तक पहली तस्वीर आएगी।

2 Sept 202310:29:15 AM

Aditya-L1 Solar Mission Launch LIVE: आदित्य एल1 की लॉन्चिंग को लेकर श्रीनगर में उत्साह

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग को लेकर खासा उत्साह है। यहां आए एक पर्यटन ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत के कारण हमारे देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचते देखना एक भारतीय के रूप में वास्तव में गर्व की अनुभूति है।

2 Sept 202310:22:54 AM

Aditya L1 Mission 2023 LIVE: इसरो और भारत के बड़ा कदम है आदित्य एल1 की लॉन्चिंग

इसरो के पूर्व वैज्ञानिक मनीष पुरोहित ने आदित्य एल1 की लॉन्चिंग पर कहा कि यह इसरो और भारत के लिए एक बड़ा कदम है। नई अंतरिक्ष नीति के साथ इसरो अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में एक बड़ी भूमिका निभाएगा।

2 Sept 202310:15:19 AM

ISRO Aditya-L1 Mission: अंतरिक्ष के मौसम को समझने में मदद करेगा आदित्य एल1

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू तारामंडल में प्रोग्रामिंग मैनेजर प्रेरणा चंद्रा ने आदित्य एल1 पर कहा कि अन्य देशों की अंतरिक्ष एजेंसियां पहले ही सूर्य पर अवलोकन कर चुकी हैं। भारत के पास सूर्य वेधशाला नहीं है। आदित्य एल1 के साथ भारत भी सूर्य पर अवलोकन करेगा, जो हमें अंतरिक्ष के मौसम और आगामी अंतरिक्ष अभियानों को समझने में मदद करेगा।

2 Sept 202310:11:12 AM

ISRO Aditya L1 LIVE: भारत के पहले सूर्य मिशन का उद्देश्य क्या है?

भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल1 सौर वायुमंडल यानी क्रोमोस्फेयर और कोरोना की गतिशीलता और उसकी उष्मा, कोरोना से बड़े पैमाने पर निकलने वाली ऊर्जा, सौर वातावरण से प्लाज्मा और चुंबकीय क्षेत्रों के बड़े पैमाने पर विस्फोट, सौर कंपन और आंशिक रूप से आयनित प्लाज्मा की भौतिकी के बारे में अध्ययन करेगा।

2 Sept 20239:37:04 AM

ISRO Sun Mission LIVE: प्रोफेसर आरसी कपूर बोले- आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है

बेंगलुरू में खगोलशास्त्री और प्रोफेसर आरसी कपूर ने आदित्य एल1 की लॉन्चिंग पर कहा कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। आदित्य एल1 पर सबसे महत्वपूर्ण उपकरण सूर्य के कोरोना का अध्ययन करेगा। आम तौर पर इसका अध्ययन केवल पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान ही किया जा सकता है।

2 Sept 20239:33:59 AM

ISRO Aditya-L1 Mission: इसरो के पूर्व वैज्ञानिक बोले- वैज्ञानिक रूप से फायदेमंद होगा आदित्य एल1 मिशन

आदित्य एल-1 मिशन पर पद्मश्री पुरस्कार विजेता और इसरो के पूर्व वैज्ञानिक मायलस्वामी अन्नादुराई ने कहा कि तकनीकी रूप से L-1 बिंदु हासिल करना और उसके चारों ओर एक कक्षा स्थापित करना बहुत चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह वैज्ञानिक रूप से फायदेमंद होगा, क्योंकि सात उपकरण वहां जो हो रहा है, उसकी गतिशीलता और घटनाओं को समझने की कोशिश करेंगे।

2 Sept 20239:29:43 AM

ISRO Aditya L1 LIVE: एल-1 प्वाइंट के पास क्यों भेजा जा रहा आदित्य?

एल-1 प्वाइंट के आसपास सेटेलाइट के रहने से सूर्य को देखने में आसानी होगी। इसे बिना किसी छाया या ग्रहण के देखा जा सकता है। इसके अलावा, इस बिंदु के पास सेटेलाइट रखने से वास्तविक समय में सौर गतिविधियों और अंतरिक्ष के मौसम पर इसके प्रभाव को देखने में आसानी होगी।

2 Sept 20239:12:43 AM

Aditya L1 Mission 2023 LIVE : एल1 प्वाइंट क्या है?

एल1 प्वाइंट से मतलब अंतरिक्ष में स्थित उन बिंदुओं से है, जहां दो अंतरिक्ष निकायों (जैसे पृथ्वी और सूर्य) के गुरुत्वाकर्षण के कारण आकर्षण और प्रतिकर्षण का क्षेत्र उत्पन्न होता है। इस बिंदु का इस्तेमाल अंतरिक्ष यान द्वारा अपनी स्थिति बरकरार रखने के लिए जरूरी ईंधन की खपत को कम करने के लिए किया जाता है। एल1 का नाम इतावली-फ्रांसीसी गणितज्ञ जोसेफ लुइज लैंग्रेंज के नाम पर रखा गया है।

2 Sept 20238:48:37 AM

ISRO Aditya-L1 Live Streaming: आदित्य एल1 की लॉन्चिंग को लाइव कैसे देखें?

2 Sept 20238:35:58 AM

Aditya-L1 Solar Mission LIVE: आदित्य एल1 को किस रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा?

भारत के पहले सौर मिशन के लिए उल्टी गिनती शुक्रवार दोपहर 12:10 बजे शुरू हो गई। शनिवार सुबह 11.50 बजे श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी-सी57 रॉकेट से आदित्य एल1 उड़ान भरेगा।

2 Sept 20238:30:45 AM

Aditya L1 Mission 2023 Live: सूर्य के पास कितने दिन में पहुंचेगा आदित्य एल1?

आदित्य एल1 पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर की यात्रा करने के बाद 125 दिनों में लैग्रेंजियन बिंदु एल1 के पास एक हेलो कक्षा में स्थापित होने की उम्मीद है। इस बिंदु को सूर्य के सबसे करीब माना जाता है।

2 Sept 20238:23:58 AM

Aditya-L1 Solar Mission Launch Date: भारत का पहला सूर्य मिशन कब लॉन्च होगा?

भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल1 आज यानी दो सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसे सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर लॉन्च होगा।

2 Sept 20238:13:43 AM

ISRO Aditya L1 Mission: वाराणसी में देश के पहले सूर्य मिशन की सफलता के लिए किया गया हवन

भारत के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल1 को आज आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। इसरो के इस मिशन की सफलता के लिए वाराणसी में हवन किया जा रहा है।

2 Sept 20238:08:01 AM

Aditya-L1 Mission Launch LIVE: उत्तराखंड के दून योग पीठ में विशेष पूजा-अर्चना

उत्तराखंड में इसरो के आदित्य एल1 मिशन की सफलता के लिए दून योग पीठ के केंद्रों पर सूर्य नमस्कार और विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी भी मौज मौजूद रहे।

2 Sept 20237:36:43 AM

ISRO Aditya L1 Mission: एल1 मिशन की लॉन्चिंग से पहले लोगों में उत्साह

एल1 मिशन की लॉन्चिंग से पहले लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। मिशन को देखने के लिए लोग पहुंचना शुरू हो गए हैं। एक युवक ने कहा कि आदित्य-एल1 मिशन के लॉन्च पर यहां आकर बहुत उत्साहित हूं।

2 Sept 20237:23:38 AM

सौर गतिविधियों और अंतरिक्ष मौसम का प्रभाव

इसरो ने कहा कि एल-1 बिंदु के आसपास कक्षा में रखे गए सेटेलाइट से सूर्य को बिना किसी छाया/ग्रहण के लगातार देखा जा सकेगा। इससे वास्तविक समय में सौर गतिविधियों और अंतरिक्ष मौसम पर इसके प्रभाव को देखा जा सकेगा। एल-1 का उपयोग करते हुए चार पेलोड सीधे सूर्य की ओर होंगे। शेष तीन पेलोड एल-1 पर ही क्षेत्रों का अध्ययन करेंगे।

2 Sept 20236:38:27 AM

श्रीहरिकोटा से होगा आदित्य-एल1 मिशन लॉन्च

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा आज श्रीहरिकोटा से आदित्य-एल1 मिशन लॉन्च किया जाएगा।

(आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से दृश्य)

2 Sept 20236:37:06 AM

यहां से होगा लाइव प्रसारण

आदित्य-एल1 को हैदराबाद के बी एम बिड़ला तारामंडल में लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा।

2 Sept 20236:34:59 AM

ऐसे शुरू होगा क्रूज चरण

चरणबद्ध तरीके से कक्षा बदलते हुए आदित्य एल1 को लैग्रेंज प्वाइंट की तरफ पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र से बाहर पहुंचाया जाएगा। पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र से बाहर निकलने के बाद आदित्य-एल1 का क्रूज चरण शुरू होगा, जिसके बाद यह एल1 के चारों ओर की कक्षा में प्रवेश करेगा।

2 Sept 20235:56:46 AM

प्रापल्सन मॉड्यूल

यह राकेट इसे धरती की निचली कक्षा तक ले जाएगा। इसके बाद प्रापल्सन मॉड्यूल की सहायता से इसकी कक्षा को अधिक दीर्घवृत्ताकार किया जाएगा।

2 Sept 20234:36:22 AM

भारत में दुनिया का डंका

क्रिस हेडफील्ड ने कहा कि यह भारत की एक बड़ी ताकत है। यह भारत को बेहद प्रतिस्पर्धी बनाता है। भारत जिस सस्ते और सफल तरीके से चंद्रमा पर उतरा, वह सभी के लिए सकारात्मक प्रमाण है उन भारतीय अंतरिक्ष कंपनियों के बारे में कि वे बाकी दुनिया की तुलना में बहुत कम पैसे में भी कुछ कर सकते हैं और यह वास्तव में एक अच्छा बिजनेस मॉडल है।

2 Sept 20233:39:49 AM

क्रिस हेडफील्ड ने कही ये बड़ी बात

भारत के चंद्रमा मिशन (चंद्रयान-3) के बजट पर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के पूर्व कमांडर और अपोलो मर्डर्स के लेखक क्रिस हेडफील्ड ने कहा, “बजट को परिप्रेक्ष्य में रखना वास्तव में महत्वपूर्ण है। अगर आप इसकी तुलना भारतीय लोगों के लिए भोजन वितरण या बाकी स्वास्थ्य और कल्याण पर खर्च की गई राशि से करते हैं, तो यह पूरे बजट के 1% के 100वें हिस्से की तरह है।”

2 Sept 20232:10:49 AM

इनका होगा अध्ययन

आदित्य एल1 को पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के लैग्रेंज प्वाइंट 1 (एल-1) के पास की कक्षा से सूर्य का अध्ययन करेगा।

1 Sept 202311:35:26 PM

‘आदित्य- एल 1’ मिशन की शुरू हुई उल्टी गिनती

देश के पहले सौर मिशन आदित्य- एल 1 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स कर यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस उपग्रह का प्रक्षेपण पीएसएलवी-सी57 से होगा। उन्होंने कहा, “2 सितंबर, 2023 को आदित्य-एल1 मिशन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इसका प्रक्षेपण भारतीय समय के अनुसार सुबह 11:50 बजे होगा।”

1 Sept 202310:47:07 PM

पहले सौर मिशन से मिलेगी कई महत्वपूर्ण जानकारीः पूर्व इसरो वैज्ञानिक

देश के पहले सौर मिशन के बारे में बताते हुए इसरो के पूर्व वैज्ञानिक तपन मिश्रा ने कहा कि इस मिशन से कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। इस मिशन से सुर्य की हवा और सौर ज्वालाओं के बारे में अध्ययन करने में भी मदद मिलेगी। इसरो के पूर्व वैज्ञानिक ने इस मिशन को बेहद महत्वपूर्ण करार दिया।

1 Sept 20239:54:21 PM

Aditya L1 Mission 2023 Live: आदित्य-एल1 के बारे में रोचक तथ्‍य…

  • आदित्य-एल 1 पृथ्वी से लगभग 15 लाख किमी दूर, सूर्य की ओर निर्देशित रहेगा। यह दूरी पृथ्वी-सूर्य की दूरी का लगभग 1 फीसद है।
  • सूर्य गैस का एक विशाल गोला है और आदित्य-एल1 सूर्य के बाहरी वातावरण का अध्ययन करेगा।
  • आदित्य-एल1 न तो सूर्य पर उतरेगा और न ही सूर्य के करीब आएगा।

 

1 Sept 20239:14:11 PM

ISRO Sun Mission Live: ओजोन परत पर पड़ने वाले असर का होगा अध्ययन

आदित्य मिशन भारत का पहला ऐसा मिशन है जो सूर्य के तापमान, ओजोन परत पर पड़ने वाले असर, पराबैगनी किरणों का अध्ययन करेगा। ये सैटेलाइट लॉन्च के चार माह बाद धरती से 15 लाख किलोमीटर दूर एक खास जगह लैगरेंज प्वाइंट यानी L-1 पर पहुंचेगा। ये मिशन मौसम पर पड़ने वाले प्रभाव और धरती पर सौर गतिविधियों के पड़ने वाले प्रभावों को भी जानेगा।

 

1 Sept 20237:49:13 PM

सौर मिशन की लांचिंग से पहले चेंगलम्मा मंदिर पहुंचे इसरो प्रमुख

Aditya-L1 Solar Mission Launch LIVE: आदित्य-एल1 मिशन के प्रक्षेपण से पहले इसरो अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने शुक्रवार सुबह सुल्लुरपेटा में श्री चेंगलम्मा परमेश्वरी मंदिर पहुंचे। उन्होंने देश के पहले सौर मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए इसरो प्रमुख ने कहा कि शनिवार सुबह 11.50 बजे आदित्य मिशन को लांच किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आदित्य को लैग्रेंज प्वाइंट (एल-1) तक पहुंचने में 125 दिन लगेंगे। चंद्रयान-3 मिशन के बारे में सोमनाथ ने कहा कि इस मिशन के तहत सब कुछ सही तरीके से काम कर रहा है। सोमनाथ ने चंद्रयान-3 मिशन की पूर्व संध्या पर भी मंदिर पहुंचे थे।

1 Sept 20236:51:52 PM

वैज्ञानिकों के लिए खुलेंगे संभावनाओं के नए द्वार

ISRO Sun Mission Live: चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद ISRO ने अब सूरज के राज खोलने की भी तैयारी कर ली है। आदित्य-एल1 अंतरिक्ष में एक स्पेस स्टेशन की तरह काम करेगा। भारत में अब तक वैज्ञानिक सूरज का अध्ययन ऑब्जर्वेटरी में लगी दूरबीनों के जरिए कर रहे हैं। इसकी कई सारी सीमाएं हैं। आदित्य L1 मिशन की सफलता के बाद वैज्ञानिकों के लिए संभावनाओं के नए द्वार खुलेंगे।

 

1 Sept 20236:42:28 PM

ISRO अहमदाबाद के डायरेक्टर ने सूर्य मिशन पर क्या कहा?

Aditya L1 Mission 2023 Live:आदित्य एल1 भारत का पहला ऑब्जर्वेटरी-क्लास का स्पेस बेज सौर मिशन है। इससे पहले हम भास्कर नाम का सैटेलाइट लॉन्च कर चुके हैं, इसलिए इस बार हमने आदित्य नाम चुना है। यह सूर्य के 12 नामों में से एक है। 2 सितंबर को आदित्य एल1 की लॉन्चिंग के बाद इसे सूर्य के एल1 प्वाइंट तक पहुंचने में लगभग चार महीने का समय लगेगा, यानी 125 दिन लगेंगे।

1 Sept 20236:38:33 PM

क्या है आदित्य एल-1 मिशन का लक्ष्य?

ISRO PSLV-C57 Launch LIVE: आदित्य एल-1 मिशन का लक्ष्य सीएमई यानी सूर्य से पृथ्वी की ओर आने वाले सौर तूफानों का निरीक्षण करना है। मल्टी-वेवलेंथ में सौर पवन की उत्पत्ति का अध्ययन करना है। सैटेलाइट अंतरिक्ष मौसम पर प्रभाव की भी स्टडी करेगा।

1 Sept 20236:36:48 PM

इसरो कल लॉन्च करेगा भारत का पहला सूर्य मिशन

Aditya-L1 Solar Mission Launch LIVE: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अपने पहले सूर्य मिशन आदित्य-एल1 मिशन (Aditya-L1) को लॉन्च करने को लेकर पूरी तरह से तैयार है। इस मिशन को दो सितंबर यानी शनिवार को दोपहर 11 बजकर 50 मिनट पर श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा।