पटना

गया: मनरेगा के तहत होगा 11 लाख पौधारोपण : डीएम


गया। जिला पदाधिकारी, अभिषेक सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में सांकेतिक रूप से पौधारोपण किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि आने वाले समय में मनरेगा के तहत करीब 11 लाख पौधारोपण विभिन्न जगहों पर यथा फल्गु के किनारे, जलाशय के किनारे, सड़को के किनारे, नहर पइन, तालाब के किनारे, स्कूल परिसर तथा विभिन्न सरकारी तथा संस्थाओं के परिसरों में लगाया जाएगा।

इसके साथ ही वन विभाग द्वारा भी इस वर्ष बड़ी संख्या में प्लांटेशन किया जाएगा। पिछले 2 वर्षों से गया जिला में लगातार बृहद पैमाने पर पौधारोपण किया जा रहा है तथा उसे संरक्षित रखा जा रहा है। पिछले वर्ष लगभग 35 लाख पौधे वन विभाग द्वारा लगाए गए हैं। जिला पदाधिकारी ने गया जिला वासियों से अपील किया है कि पौधारोपण एवं उसका संरक्षण ही एकमात्र तरीका है जिससे अपने पीढ़ी एवं अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रख सकते हैं तथा पर्यावरण एवं प्राकृतिक को सुरक्षित एवं हरा भरा कर सकते हैं।

आने वाले दिनों में जल जीवन हरियाली और इस पौधारोपण के माध्यम से गया जिले में जल संकट के इस अभिशाप को हमेशा के लिये दूर किया जा सकता है। इसके उपरांत उप विकास आयुक्त सुमन कुमार, अपर समाहर्ता मनोज कुमार, निदेशक डीआरडीए संतोष कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सुनील कुमार द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित वरीय उप समाहर्तागण उपस्थित थे।