नई दिल्ली, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से मिली लीड के आधार पर 8 राज्यों की पुलिस ने मंगलवार (आज) को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के देशभर में कई ठिकानों पर छापेमारी की है।वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को गुजरात के गांधीनगर में 750 बिस्तरों वाले आधुनिक अस्पताल की आधारशिला रखी। अस्पताल कच्छ रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग सेंटर (केआरआईसी) द्वारा निर्माणाधीन है। शाह ने गांधीनगर के कलोल शहर के केआरआईसी कॉलेज परिसर में मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अस्पताल का शिलान्यास भी किया। अस्पताल में ओपीडी, इनडोर सुविधाएं, एक्स-रे, रेडियोलॉजी, प्रयोगशाला, ऑपरेशन थिएटर, प्रसूति, आईसीयू और अल्ट्रासाउंड सहित कई आधुनिक सुविधाएं हैं। आज से सुप्रीम कोर्ट ने अपनी संविधान पीठ (Constitution Bench) की कार्यवाही को लाइव स्ट्रीम (Live Stream) किया है। अब लोग घर बैठे ही सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही को लाइव देख सकेंगे। लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट की ओर से गाइडलाइंस भी जारी कर दी गई हैं।
02:47 PM, 27 Sep 2022
पंजाब के CM भगवंत मान ने विपक्ष पर साधा निशाना
पंजाब के CM भगवंत मान ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के गठजोड़ की पोल खुल गई है। वे एक दिन का सत्र बुलाने के भी खिलाफ हैं। हैरानी की बात है कि कांग्रेस भी विधानसभा में हमें बोलने नहीं दे रही। कहीं न कहीं दाल में कुछ काला है या दाल ही काली है। बाजवा साहब ने भी बयान दिया कि ये सत्र चलना नहीं चाहिए।
02:46 PM, 27 Sep 2022
गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी बोले
PFI के ठिकानों पर हुई छापेमारी पर गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जब जांच हो रही होती है तो ये सतत प्रक्रिया है। जांच में जो-जो आता जाएगा, उसी हिसाब से गिरफ्तारियां और छापे होंगे। जो लोग इस देश में अमन-चैन, देश का विकास नहीं चाहते वो लोग प्रदर्शन भी करते हैं।
01:50 PM, 27 Sep 2022
भारत ने हाल के दिनों में रक्षा कंपनियों के लिए एक अनुकूल वातावरण प्रदान किया
सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स के वार्षिक सत्र में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा हमारे देश में वह सब कुछ उपलब्ध है जो रक्षा कंपनी के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। हर लिहाज से, भारत ने हाल के दिनों में रक्षा कंपनियों के लिए एक अनुकूल वातावरण प्रदान किया है।
01:30 PM, 27 Sep 2022
अमित शाह ने गांधीनगर में रूपाल वरदायिनी माताजी मंदिर में पूजा-अर्चना की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में रूपाल वरदायिनी माताजी मंदिर में पूजा-अर्चना की और नवनिर्मित स्वर्ण गर्भगृह का उद्घाटन किया।
01:26 PM, 27 Sep 2022
अभिनेत्री आशा पारेख को मिलेगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार
इस वर्ष का दादा साहब फाल्के पुरस्कार अभिनेत्री आशा पारेख को मिल रहा है। इसपर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा ये हमारे लिए गर्व का विषय है कि इस वर्ष दादा साहब फाल्के पुरस्कार अभिनेत्री आशा पारेख को मिल रहा है। उन्होंने 10 वर्ष की आयु में फिल्मों में काम करना शुरू किया। उन्होंने 95 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
01:23 PM, 27 Sep 2022
आने वाले समय में बढ़ने वाली हैं दुनिया की सुरक्षा जरूरतें – राजनाथ सिंह
नई दिल्ली में सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (SIDM) के 5वें वार्षिक सत्र को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- आने वाले समय में दुनिया की सुरक्षा जरूरतें और बढ़ने वाली हैं और हमारा देश उन जरूरतों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने की क्षमता रखता है।
12:48 PM, 27 Sep 2022
पीएफआई से जुड़े करीब 40 लोग अब तक हिरासत में – महाराष्ट्र पुलिस
महाराष्ट्र पुलिस ने पीएफआई गिरफ्तारी पर कहा- पीएफआई से जुड़े करीब 40 लोगों को अब तक औरंगाबाद, सोलापुर, अमरावती, पुणे, ठाणे और मुंबई से हिरासत में लिया गया है। इस पूरे ऑपरेशन को राज्य की स्थानीय पुलिस ने एक केंद्रीय एजेंसी के इनपुट के साथ अंजाम दिया है। सभी से पूछताछ जारी है।
12:32 PM, 27 Sep 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो में पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने टोक्यो में जापानी PM फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक में कहा था भारत को जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की कमी खल रही है।
12:28 PM, 27 Sep 2022
जेपी नड्डा राज्य प्रभारियों के साथ करेंगे बैठक
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा भाजपा मुख्यालय पहुंचे । जेपी नड्डा आज राज्य प्रभारियों के साथ बैठक सहित कई बैठकें करेंगे। नड्डा लोकसभा प्रवास योजना की भी समीक्षा करेंगे और भाजपा मुख्यालय में महासचिवों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
12:16 PM, 27 Sep 2022
CM पुष्कर सिंह धामी ने सेवा पखवाड़ा-2022 में लिया हिस्सा
देहरादून में उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने सेवा पखवाड़ा-2022 के तहत स्वच्छतादूतों का स्वच्छता गौरव सम्मान कार्यक्रम एवं पी.एम. स्वनिधि के लाभार्थियों के बच्चों का पुरस्कार वितरण समारोह में हिस्सा लिया।
12:14 PM, 27 Sep 2022
अमित शाह ने गांधीनगर में 750 बेड के आधुनिक अस्पताल का किया शिलान्यास
गुजरात में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर के कलोल में KRIC कॉलेज द्वारा निर्माणाधीन 750 बेड के आधुनिक अस्पताल का शिलान्यास किया।
12:11 PM, 27 Sep 2022
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो से की मुलाकात
वाशिंगटन डीसी में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क पर चर्चा की।
12:09 PM, 27 Sep 2022
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड जे. ऑस्टिन से की मुलाकात
अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड जे. ऑस्टिन ने मंगलवार को पेंटागन में भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने पूर्वी एशिया, हिंद महासागर क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों समेत यूक्रेन संकट पर बातचीत की।
11:54 AM, 27 Sep 2022
PFI के नेटवर्क को पूरी तरह से किया जा रहा है ध्वस्त- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पीएफआई पर चल रही छापेमारी पर कहा- PFI के नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी गई है। लोग सर्विलांस पर हैं। किसी भी स्थिति में हम प्रदेश में गैर कानूनी गतिविधियों को अनुमति नहीं देंगे। कड़ी कार्रवाई करेंगे।
11:46 AM, 27 Sep 2022
PFI सदस्यों के गिरफ़्तारी पर बोले असम के सीएम, कहा- यह अभियान और तेज़ किया जाएगा
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से मिली लीड के आधार पर 8 राज्यों की पुलिस ने मंगलवार (आज) को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के देशभर में कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस छापेमारी में अबतक 25 PFI सदस्यों को गिरफ़्तार किया गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- असम में आज 25 PFI सदस्यों को गिरफ़्तार किया गया है। यह अभियान और तेज़ किया जाएगा।
11:30 AM, 27 Sep 2022
PFI के 25 कार्यकर्ताओं और नेताओं को किया गया गिरफ़्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) समेत दूसरी एजेंसियों ने एक बार फिर से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के देशभर के कई ठिकानों पर छापेमार की है। इस छापेमारी में कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। असम पुलिस के CPRO ने जानकारी दी है कि PFI के 25 कार्यकर्ताओं और नेताओं को गिरफ़्तार किया गया है। कामरूप ग्रामीण से 5, गोलपाड़ा से 10, करीमगंज से 1, उदलगुड़ी से 1, दरंग से 1, धुबरी से 3, बारपेटा से 2 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है।
11:22 AM, 27 Sep 2022
सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही का हुआ सीधा प्रसारण
पहली बार, सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने जनता के लिए तीन सुनवाई का सीधा प्रसारण किया।
11:00 AM, 27 Sep 2022
पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी अल्बनीस अंतिम संस्कार में हुए शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस टोक्यो के निप्पॉन बुडोकन हॉल में पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में हुए शामिल ।
10:45 AM, 27 Sep 2022
पीएम मोदी पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में हुए शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोक्यो में पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हुए। बता दें कि 8 जुलाई को जापान के नारा शहर में एक भाषण के दौरान पूर्व जापानी पीएम आबे को गोली मार दी गई थी।
10:37 AM, 27 Sep 2022
पूर्व पीएम शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को टोक्यो पहुंचे हैं। पीएम मोदी टोक्यो में जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में हुए शामिल ।
10:34 AM, 27 Sep 2022
मध्य प्रदेश में हुआ बड़ा हादसा, स्कूल बस पलटी; एक बच्चे की मौत
मध्य प्रदेश के सागर के राहतगढ़ में 40 बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य सभी बच्चे सुरक्षित हैं। यह जानकारी सागर के कलेक्टर दीपक आर्य ने दी।
10:26 AM, 27 Sep 2022
भारत में पिछले 24 घंटे में 3,230 नए कोरोना के मामले दर्ज
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,230 नए मामले सामने आए और 4,255 लोग ठीक हुए। इसके बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 4,45,75,473 हो गई। जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 42,358 हो गई है।
10:18 AM, 27 Sep 2022
मंगलुरु शहर की पुलिस ने PFI के कई सदस्यों को लिया हिरासत में
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से मिली लीड के आधार पर 8 राज्यों की पुलिस ने मंगलवार (आज) को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के देशभर में कई ठिकानों पर छापेमारी की। दिल्ली, यूपी, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में एक साथ PFI के खिलाफ एक्शन हुआ है। कर्नाटक के CP मंगलुरु सिटी के एन. शशि कुमार ने बताया कि मंगलुरु शहर की पुलिस ने PFI के कई सदस्यों को एहतियातन हिरासत में लिया है। CrPC 107/151 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।
09:56 AM, 27 Sep 2022
विभिन्न राज्यों में PFI के खिलाफ राज्य पुलिस और इसकी ATS इकाइयों द्वारा छापेमारी जारी
मध्य प्रदेश, कर्नाटक, असम, दिल्ली, महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में पीएफआई के खिलाफ राज्य पुलिस और इसकी एटीएस इकाइयों द्वारा छापेमारी जारी है। पुलिस सूत्रों के जानकारी के अनुसार निजामुद्दीन, शाहीन बाग इलाके सहित राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में पीएफआई से जुड़े स्थानों पर एक केंद्रीय एजेंसी और दिल्ली पुलिस की संयुक्त छापेमारी चल रही है। 4 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया।
09:35 AM, 27 Sep 2022
महाराष्ट्र के कई हिस्सों में PFI से जुड़े लोगों पर ATS और स्थानीय पुलिस की छापेमारी
महाराष्ट्र एटीएस ने बताया कि राज्य के कई हिस्सों में पीएफआई से जुड़े लोगों पर एटीएस और स्थानीय पुलिस की छापेमारी चल रही है। वहीं महाराष्ट्र के ठाणे पुलिस ने जानकारी दी कि ठाणे क्राइम ब्रांच ने PFI से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
09:26 AM, 27 Sep 2022
यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी के निशान से पार
लगातार हो रही भारी बारिश के बाद राजधानी में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रही
(206.16मीटर) है। यमुना नदी का खतरे का निशान 205.33 मीटर है।
09:02 AM, 27 Sep 2022
मुझे विश्वास है कि भारत-जापान संबंध और अधिक गहरे होंगे- PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो में जापानी PM फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक में पीएम मोदी ने कहा- भारत और जापान की दोस्ती ने एक वैश्विक प्रभाव पैदा करने में एक बहुत बड़ी भूमिका निभाई है… मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भारत-जापान संबंध और अधिक गहरे होंगे। हम विश्व में समस्याओं के समाधान में एक उचित भूमिका निभाने के लिए समर्थ बनेंगे।
08:58 AM, 27 Sep 2022
सोचा नहीं था कि ऐसी खबर सुनने की नौबत आएगी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे हैं। पीएम बुडोकन में राजकीय अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो में जापानी PM फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक की। PM मोदी ने बैठक में कहा- इस दुख की घड़ी में आज हम मिल रहे हैं। पिछली बार जब मैं आया तब शिंजो आबे से काफी लंबी बात हुई थी और कभी सोचा ही नहीं था कि जाने के बाद ऐसी खबर सुनने की नौबत आएगी।
08:54 AM, 27 Sep 2022
पीएम मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ की द्विपक्षीय बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने टोक्यो में द्विपक्षीय बैठक की। PM मोदी आज जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
08:51 AM, 27 Sep 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो में जापानी पीएम फुमियो किशिदा से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे हैं। पीएम बुडोकन में राजकीय अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होंगे। पीएम मोदी ने टोक्यो में जापानी पीएम फुमियो किशिदा से मुलाकात की है।
08:37 AM, 27 Sep 2022
भारत जोड़ो यात्रा का आज 20वां दिन, केरल के मलप्पुरम से फिर शुरू हुई यात्रा
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बीते 19 दिनों से कई जगहों से होकर गुजरी है। भारत जोड़ो यात्रा का आज 20वां दिन है। राहुल गांधी और पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यहां से एक नई यात्रा शुरू की है। यह यात्रा केरल के मलप्पुरम से फिर से शुरू हुई है।
08:27 AM, 27 Sep 2022
रामलीला से पहले तैयारियों को लेकर दिल्ली पुलिस ने की मॉक ड्रिल
राजधानी दिल्ली स्थित लालकिले के मैदान में 2 साल के अंतराल के बाद इस साल रामलीला का भव्य आयोजन होगा। कोविड-19 महामारी के चलते पाबंदियों के कारण पिछले दो साल रामलीला का आयोजन नहीं किया गया था। रामलीला से पहले तैयारियों की जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने लाल किले पर मॉक ड्रिल की है।
08:21 AM, 27 Sep 2022
नवरात्रि का दूसरा दिन आज, दिल्ली के छतरपुर मंदिर में सुबह की गई आरती
शारदीय नवरात्रि का कल से शुभारंभ हुआ। देशभर के मंदिरों में सुबह ही भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। कल से शुरू नवरात्रि उत्सव में नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ शक्ति रूपों की पूजा की जाएगी। मां दुर्गा की पूजा से नई ऊर्जा का संचार तो होता ही है, साथ ही वातावरण में सकारात्मकता रहती है। इस अवसर पर नवरात्रि के दूसरे दिन दिल्ली के छतरपुर मंदिर में सुबह की आरती की गई।
08:15 AM, 27 Sep 2022
हैदराबाद में बारिश से शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव
हैदराबाद में सोमवार को भारी बारिश हुई। मंगलवार को भी बारिश सुबह करीब साढ़े आठ बजे शुरू हुई। शहर के कई हिस्सों में हुई बारिश के कारण, विशेष रूप से पुराने शहर के इलाकों में यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शहर के कुछ हिस्सों में जलजमाव भी देखा गया।
08:08 AM, 27 Sep 2022
दिल्ली में रावण दहन के लिए पुतला बनाने की तैयारी हुई तेज
एक तरफ जहां राजधानी दिल्ली में रामलीला की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है तो वहीं दूसरी ओर दशहरे पर होने वाले रावण दहन के लिए भी दिल्ली के कई इलाकों में रावण का पुतला बनाने का काम शुरू हो गया है। दिल्ली के कई इलाकों में कारीगर रावण का पुतला बनाते हुए देखे जा सकते हैं। रघुबीर नगर में दशहरा उत्सव से पहले कलाकार रावण के पुतले तैयार कर हैं।
Post Views: 236 नई दिल्ली। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा का जवाब देंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने आज पहली बार NDA के सांसदों के साथ बैठक की। वहीं, एक दिन पहले, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भगवान शिव का चित्र दिखाते हुए सत्ता पक्ष को […]
Post Views: 567 पटना/दिल्ली: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल के लिए बड़ी राहत मिल गई है। लालू की जमानत रद्द करने के लिए सीबीआई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अक्टूबर में फैसला सुनाएगा। चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव की जमानत के खिलाफ सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट […]
Post Views: 632 नई दिल्ली, । Indian Railways ने बुधवार को 200 से अधिक Local, Special और दूसरी ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इनमें 03068 AZ-KWAE MEMU PGR SPL, 03591 BKSC-ASN MEMU PGR SPL, 05702 KIR-MLDT PASSENGER SPL, 07329 UBL-BJP INTERCITY EXP SPL, 08304 PURI-SBP SPECIAL, 15777 NJP-APDJ TOURIST EXPRESS, 31191 NH-KLYM LOCAL, 32213 SDAH-DKAE […]