Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

सहारनपुर में बड़ा हादसा, खनन के ट्रक ने बस स्टैंड पर खड़े यात्रियों को कुचला,

सहारनपुर। नांगल थाना क्षेत्र के मुजफ्फरनगर सहारनपुर स्टेट हाईवे पर एक खनन से भरे ट्रक ने बस स्टैंड पर खड़े यात्रियों को कुचल दिया। घटना शनिवार की सुबह नौ बजे की है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया हैं। चालक को भी हिरासत में ले लिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। […]

Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

कन्नौज के एएसपी डॉ अरविन्द कुमार बने मथुरा में एसपी सिटी, अपर पुलिस आयुक्त गाजियाबाद बने आनंद कुमार

 मथुरा। शासन ने जिले में दो पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। करीब तीन वर्षों तक तैनात रहे एसपी सिटी एमपी सिंह को एसपी पश्चिमी के पद पर हरदोई स्थानांतरित किया गया है। उनके स्थान पर कन्नौज के एएसपी डॉ अरविन्द कुमार को मथुरा का एसपी सिटी बनाया गया है। एसपी सुरक्षा आनंद कुमार […]

Latest News उत्तर प्रदेश गोरखपुर नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

गोरखपुर में सीएम योगी ने बच्‍चों को क‍िया दुलार, हेलीकॉप्टर संग ख‍िचवाई फोटों तो चेहरों पर आई मुस्‍कान

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऐसी किसी कुरीति को नहीं पनपने देंगे जो समाज के विकास में बाधक हो। इसके लिए सरकार अनेक योजनाएं चला रही है। सामूहिक विवाह योजना उसी का एक हिस्सा है। मुख्यमंत्री शनिवार को महंत दिग्विजयनाथ पार्क में समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना […]

Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

शादी से ठीक पहले गायब हो गया दूल्हा, दुल्हन ने रख दी फिल्मों वाली ये शर्त

भरथना। अमूमन हिंदी फिल्मों में शादी के लिए एग्रीमेंट की प्रक्रिया अपनाते हुए दिखाया जाता है, लेकिन अब यह प्रक्रिया आमजन भी साधारण सी होने लगी है। शादी के लिए एग्रीमेंट से जुड़ा हुआ एक वाकया उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में सामने आया है। मंगलवार को जनपद मुख्यालय पर नुमाइश पंडाल में मुख्यमंत्री सामूहिक […]

News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

‘आपकी लापरवाही पर जनता कोसती है हमें…’, क‍िसपर भड़के सीएम योगी और क्‍यों कही ये बात?

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मेडिकल कालेजों के प्रिंसिपल और सभी डॉक्टरों को नसीहत दी कि वह खुद भी मरीजों को ओपीडी में देखें। जूनियर डॉक्टरों के भरोसे मरीजों को छोड़ने वाले इन वरिष्ठों को खरी-खरी सुनाने के साथ-साथ उन्होंने मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने के भी सख्त निर्देश दिए। योगी ने […]

Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

‘रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरी दुनिया के रामभक्त करें ये एक काम’ विहिप की एक नई अपील

नई दिल्ली। अयोध्या में बन रहे रामलला के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को होगा। इसके लिए विश्व हिंदू परिषद भी अपने स्तर पर तेजी से कार्य कर रहा है। इसी के तहत मंगलवार को परिषद ने विश्वभर के रामभक्तों से एक बड़ी अपील की है। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल […]

Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

Ghaziabad: धर्म पूछकर एक युवती को छोड़ा, दूसरी संग तीन दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म;

गाजियाबाद। ट्रॉनिका सिटी थानाक्षेत्र में 30 नवंबर को युवती से सामूहिक दुष्कर्म के सभी पांचों आरोपित पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज से दबोचे हैं। पुलिस को 12 मोबाइल नंबरों की जांच में दो नंबरों की आपस में हुई बातचीत के आधार पर आरोपितों का सुराग लगा। इसके बाद पुलिस आरोपितों को पकड़ सकी। डीसीपी […]

Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

UP : अखिलेश यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जानें क्‍या है मामला

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने गौतम बुद्ध नगर, नोएडा के दादरी थाने में फरवरी 2022 में दर्ज मामले में पुलिस चार्जशीट और अपराधिक कार्यवाही पर रोक लगा दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति राजबीर सिंह ने अखिलेश यादव की […]

News TOP STORIES उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड नयी दिल्ली बंगाल मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय लखनऊ

I.N.D.I.A. गठबंधन का टूट रहा बंधन, ममता; अखिलेश और नीतीश के बदले तेवर ने बढ़ाई कांग्रेस की मुसीबत

नई दिल्ली। । आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को टक्कर देने के लिए बना विपक्ष गठबंधन आई.एन.डी.आई.ए. का कुनबा बिखरने लगा है। हिंदी हार्टलैंड यानी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली पराजय ने विपक्षी गठबंधन की एकता में दरार पैदा कर दिया है। इस गठबंधन की अब […]

Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

‘पर‍िणाम गले के नीचे उतर पाना मुश्किल’, भाजपा की जीत पर Mayawati का र‍िएक्‍शन

नई द‍िल्ली। राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के व‍िधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर बसपा प्रमुख मायावती की प्रत‍िक्र‍िया सामने आई है। मायावती ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर चुनावों के पर‍िणामों को हैरान करने वाले बताया है। मायावती ने एक्‍स पर ल‍िखा, ”देश के चार राज्यों में अभी हाल ही में हुए विधानसभा […]