नई दिल्ली। चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी विवो पर मनी लांड्रिंग का शिकंजा कस गया है। पिछले चार-पांच सालों में विवो कंपनी द्वारा चीन को भेजे गए 47 हजार करोड़ रुपये संदेह के दायरे में है। इसमें से बहुत बड़ा हिस्सा फर्जी नामों पर बनाई गई पेपर या शेल (मुखौटा) कंपनियों के मार्फत की गई […]
News
TMC सांसद महुआ मोइत्रा के मां काली पर विवादास्पद बयान पर बंगाल में गरमाई सियासत, CM से कार्रवाई की मांग
कोलकाता, । Mahua Moitra’s ‘Kaali’ Remarks: टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा (TMC MP Mahua Moitra) अब मां काली के विवादास्पद पोस्टर (Controversial poster of Kali) पर टिप्पणी कर फंस गई है। उन्होंने आज ट्वीट किया है कि मेरे लिए मां काली मीट खानेवाली और शराब स्वीकार करनेवाली देवी हैं। यह भी कहा है कि सारे […]
लालू के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित नरेन्द्र मोदी ने तेजस्वी को किया फोन
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अस्वस्थ हैं। पहले से कई बिमारियों से ग्रसित बिहार के पूर्व सीएम लालू की परेशानी दो दिन पहले सीढ़ियों से गिरने के कारण बढ़ गई थी। पटना स्थित राबड़ी आवास की दूसरी मंजिल से उतरते हुए वह गिर गए थे। इससे उनके कंधे की हड्डी टूट गई […]
भगवंत मान सरकार का बड़ा कदम, अनिरुद्ध तिवारी को हटाकर वीके जंजुआ को बनाया पंजाब का मुख्य सचिव Sunil Kumar Jha 3 minutes भगवंत मान सरकार का बड़ा कदम, अनिरुद्ध तिवारी को हटाकर वीके जंजुआ को बनाया पंजाब का मुख्य सचिव Author: Sunil Kumar JhaPublish Date: Tue, 05 Jul 2022 08:37 PM (IST)Updated Date: Tue, 05 Jul 2022 08:37 PM (IST) पंंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्य नए मुख् सचिव वीके जंजुआ। (फाइल फोटो) New Punjab Chief Secretary पंजाब की भगवंत मान सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। पंजाब सरकार ने राज्य में मुख्य सचिव बदल दिया है। वरिष्ठ अधिकारी पीके जंजुआ को अनिरुद्ध तिवारी की जगह राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया है। राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Punjab New Chief Secretary : पंजाब की भगवंत मान सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने मुख्य सचिव को बदल दिया है। अनुरूद्ध तिवारी की जगह वीके जंजुआ को पंजाब का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। इससे पहले डीजीपी के छुट्टी पर चले जाने के बाद सरकार ने नया कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया था। बजट सत्र समाप्त होते ही वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त व टेक्सेशन केएपी सिन्हा भी बदले दरअसल संगरूर संसदीय उपचुनाव हारने के बाद आम आदमी पार्टी ने पंजाब में कई फेरबदल शुरू कर दिए हैं।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट का विस्तार कर दिया है , वहीं कल कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाने के लिए मंच का संचालन करने वाले मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी को पद से हटाकर उनकी जगह विजय कुमार जंजुआ को मुख्य सचिव बना दिया है। पिछले साल सितंबर महीने में तब के मुख्य मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने विनी महाजन की जगह अनिरुद्ध तिवारी को मुख्य सचिव लगाया था। तेज तर्रार अफसरों में माने जाते अनिरुद्ध तिवारी को अचानक हटाए जाने से राजनीतिक हलको में चर्चा छिड़ गई है।हालांकि जब आम आदमी पार्टी की मार्च महीने में सरकार बनी थी तभी यह माना जा रहा था कि अनिरुद्ध तिवारी की जगह नया मुख्य सचिव बनाया जाएगा। पहले दिल्ली में डेपुटेशन पर कार्यरत विजय कुमार सिंह या फिर अनुराग अग्रवाल को मुख्य सचिव बनाए जाने की चर्चा थी। इसके अलावा 1988 बैच की रवनीत कौर का नाम भी चला था लेकिन आज वीके जंजुआ को लगा दिया है। अनिरुद्ध तिवारी को महात्मा गांधी प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान में डायरेक्टर जनरल लगाया गया है।
चंडीगढ़। Punjab New Chief Secretary : पंजाब की भगवंत मान सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने मुख्य सचिव को बदल दिया है। अनुरूद्ध तिवारी की जगह वीके जंजुआ को पंजाब का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। इससे पहले डीजीपी के छुट्टी पर चले जाने के बाद सरकार ने नया […]
Agnipath Recruitment : युद्धक जहाजों, पनडुब्बियों से लेकर अन्य विभागों में होगी महिला अग्निवीरों की तैनाती, नौसेना ने दी जानकारी
नई दिल्ली। नौसेना में अग्निवीरों की भर्ती के पहले बैच में 20 फीसदी सीटों पर महिलाओं की भर्ती की जाएगी। इतना ही नहीं अग्निवीर के तौर पर भर्ती की गई महिलाओं को नौसेना अपने युद्धक जहाज और पनडुब्बी से लेकर कई अन्य ब्रांचों में तैनाती भी करेगी। अग्निवीर के रुप में भर्ती के लिए वायुसेना […]
पिता-पुत्री की जोड़ी ने रचा इतिहास, वायुसेना में पहली बार एक साथ उड़ाया विमान
नई दिल्ली, एक पिता के लिए सबसे गौरवान्वित पल वो होता है, जब उसका बच्चा कोई बड़ा और अच्छा काम करता है। ऐसा ही एक कारनामा मंगलवार को सबके सामने आया, फर्क इतना था कि इस कारनामे पर सिर्फ पिता को ही नहीं बल्कि पूरे देश को गर्व हो रहा है। पिता-पुत्री की एक जोड़ी […]
यूपी बीजेपी का नया अध्यक्ष कौन बनेगा? इन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा,
लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। त्वरित निर्णयों के लिए अपनी पहचान बना चुकी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इस बार उत्तर प्रदेश में पार्टी का अध्यक्ष तय करने के लिए लेकर काफी समय से उलझन में फंसी है। चूंकि, इस पद पर नियुक्ति से पार्टी को लोकसभा चुनाव के लिए जातीय-क्षेत्रीय समीकरण भी साधने हैं, इसलिए मंथन ज्यादा […]
इंग्लैंड से हार के बाद भारत को लगा दोहरा झटका,
नई दिल्ली, । एजबेस्टन टेस्ट मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम ने तय सीमा के अंदर ओवर के कोटे को पूरा नहीं किया और दो ओवर कम फेंके। इसके लिए आइसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी डेविड बून ने भारतीय टीम पर जुर्माना लगा दिया। इस मैच में जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में भारतीय टीम […]
Ind vs Eng 5th Test: भारत ने गंवाया एजबेस्टन टेस्ट, सीरीज 2-2 की बराबरी पर हुई खत्म
नई दिल्ली, । Ind vs Eng 5th Test Match Live Score: बर्मिंघम में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां मुकाबला खेला गया। इस टेस्ट मैच की चौथी पारी में भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 378 रन का लक्ष्य दिया था। इस टारगेट को इंग्लैंड की टीम ने […]
हुबली के होटल में वास्तु विशेषज्ञ चंद्रशेखर गुरुजी की चाकू मारकर हत्या
हुबली, एजेंसियां। कर्नाटक के हुबली में ‘सरल वास्तु’ के नाम से चर्चित चंद्रशेखर अंगड़ी उर्फ चंद्रशेखर गुरुजी की मंगलवार को एक होटल में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सीसीटीवी के फुटेज में दो लोगों को होटल के स्वागत क्षेत्र में बार-बार चाकू मारते हुए दिखाया गया है। पुलिस ने हत्यारों की तलाश के लिए […]











