नई दिल्ली, । सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने शुक्रवार को अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के खिलाफ हो रहे विरोध को लेकर युवाओं से खास अपील की है। मनोज पांडे ने युवाओं से उपद्रव न करने और योजना का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 2022 में ‘अग्निपथ’ योजना के तहत ऊपरी आयु […]
राष्ट्रीय
Agneepath scheme : वाराणसी में सेना भर्ती की नई नीतियों के विरुद्ध लड़कों ने मचाया उपद्रव, ढाई घंटे चले उग्र प्रदर्शन
वाराणसी : सेना भर्ती की नई नीतियों के विरुद्ध उग्र आंदोलन का असर शुक्रवार को वाराणसी के सिगरा इलाके में दिखा। डेढ़ से दो सौ की संख्या में शामिल उन्मादी लड़कों ने ढाई घंटे तक बवाल काटा। रोडवेज की दो बसों के शीशे तोड़ दिए। एक दर्जन से ज्यादा ऑटो, ई – रिक्शा और कार […]
Agneepath scheme : बलिया में अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन, तोड़फोड़
बलिया, : केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार की सुबह से माहौल गरमाने लगा। सैकड़ों की संख्या में युवक सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने लगे। कुछ स्थानों पर तोड़फोड़ की सूचना भी आ रही है। आंदोलन के कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। पहले बलिया रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदर्शन […]
Agnipath Scheme Protest : दिल्ली में ITO मेट्रो स्टेशन के गेट बंद, यूपी के यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा जाम; कुल 200 ट्रेन सेवाएं प्रभावित
नई दिल्ली, । केंद्र सरकार की सेना में भर्ती की नई योजना ‘अग्निपथ’ योजना (Agnipath Scheme) का विरोध लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड में इस योजना को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिला। बिहार में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन की एक बोगी को आग के हवाले कर दिया […]
अग्निपथ योजना पर बवाल के बीच सरकारी हल्कों में चर्चा, सेना की रेजिमेंटल प्रणाली में नहीं किया जा रहा बदलाव
नई दिल्ली, । ‘अग्निपथ’ योजना (Agnipath scheme) के तहत सेना की रेजिमेंटल प्रणाली में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। देश के कई हिस्सों में इस नए माडल के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन के बीच सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि ‘अग्निपथ’ योजना के लागू होने के पहले वर्ष में भर्ती होने वाले […]
देश के कई राज्यों में ‘अग्निपथ’ का विरोध, कहीं लगाई गई आग तो कहीं रोकी गईं ट्रेनें
नई दिल्ली, । केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में घोषित की गई नई सैन्य भर्ती प्रणाली (Agnipath Scheme) के खिलाफ गुरुवार को देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन हुआ। आर्मी, नेवी और वायुसेना में भर्ती के लिए सरकार की नई योजना ‘अग्निपथ’ के विरोध में युवाओं द्वारा हिंसक प्रदर्शन किया गया। कल बिहार से शुरू […]
राहुल से ईडी की पूछताछ के खिलाफ कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन, रेणुका चौधरी ने पुलिसकर्मी का पकड़ा कालर
बेंगलुरु, । राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस ने देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली के अलावा कांग्रेस ने गुरुवार को कर्नाटक, केरल, पंजाब, तेलंगाना, तमिलनाडु और राजस्थान सहित कई जगह विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने हैदराबाद में पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक […]
अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं से सीएम योगी आदित्यनाथ की अपील, किसी के बहकावे में ना आएं
लखनऊ, । सेना में संविदा पर भर्ती की प्रक्रिया अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदेश के युवाओं ने मोर्चा खोल दिया है। लम्बे समय से सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे इन युवाओं से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी अपील की है। योगी आदित्यनाथ ने प्रदर्शन तथा विरोध कर रहे युवाओं को बड़ा भरोसा […]
कश्मीर के कुलगाम में दो वाहन आपस में टकराए, सीआरपीएफ के आठ जवान घायल
जम्मू, । दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिला में दो वाहनों के आपस में टकराने से सीआरपीएफ के आठ जवान घायल हो गए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है जहां इनकी उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिला के नीहामा इलाके में आज दोपहर सीआरपीएफ […]
पुलवामा में मिली प्रेशर कुकर आइईडी, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय
जम्मू, । दक्षिण कश्मीर के पुलवामा क्षेत्र में वीरवार दोपहर को सुरक्षाबलों को सड़क के समीप तलाशी अभियान के दौरान प्रेशर कुकर आइईडी बरामद हुई है। सुरक्षाबलों ने तुरंत इसकी सूचना बम निरोधक दस्ते को दे दी है। बम निरोधक दस्ता घटनास्थल पर पहुंचकर इसको निष्क्रिय करने में जुट गया है। जानकारी के अनुसार, दक्षिण कश्मीर […]











