News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ वाराणसी

Agneepath scheme : वाराणसी में सेना भर्ती की नई नीतियों के विरुद्ध लड़कों ने मचाया उपद्रव, ढाई घंटे चले उग्र प्रदर्शन


वाराणसी : सेना भर्ती की नई नीतियों के विरुद्ध उग्र आंदोलन का असर शुक्रवार को वाराणसी के सिगरा इलाके में दिखा। डेढ़ से दो सौ की संख्या में शामिल उन्मादी लड़कों ने ढाई घंटे तक बवाल काटा। रोडवेज की दो बसों के शीशे तोड़ दिए।

एक दर्जन से ज्यादा ऑटो, ई – रिक्शा और कार को निशाना बनाया। भगदड़ के दौरान कैंट स्टेशन के सामने दुकानों पर लूटपाट किया। पथराव कर शीशे भी तोड़ दिए। इस संघर्ष में राजगीरों को चोट भी आई है। स्थिति नियंत्रित करने के लिए मौके पर आरएएफ की गाडियां बुलाई गई।

कैंट स्टेशन परिसर से बिगड़ा माहौल

मिली जानकारी के अनुसार प्रदर्शन में शामिल होने के लिए गाजीपुर स्टैंड से सैंकड़ों लड़के अंधरापुल के रास्ते कैंट स्टेशन की तरफ आगे बढ़ रहे थे। रोडवेज बस स्टेशन के पास हंगामा किया। फिर सैकड़ों लड़के कैंट स्टेशन परिसर स्थित गेट नंबर एक पर पहुंचे। यहां हाथ में संदेश लिखीं तख्तियां लेकर केंद्र सरकार की नीतियों के विरुद्ध नारेबाजी की। माहौल बिगड़ता देख आरपीएफ, जीआरपी और जिला पुलिस ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान किसी बात को लेकर लड़के उग्र हो गए। सड़क पर निकलते ही गाडियों को निशाना बनाना शुरु कर दिया।

दुकानों में तोड़फोड़

लड़कों की झुंड काशी विद्यापीठ रोड की तरफ निकल पड़ा। सीमित फोर्स लड़कों के सामने असहाय नजर आई। भीड़ में शामिल उन्मादियों ने पथराव कर दुकानों को बंद कराना शुरु कर दिया। रोडवेज सिटी बस और सोनभद्र डिपो की बस में पथराव कर शीशा तोड़ दिया। चालक को भी चोट आई है। इसके बाद ई – रिक्शा, कार और ऑटो पर पथराव किया। कैंट स्टेशन के सामने ठेले खोमचे लूट लिए। दुकानों को भी तोड़ दिया।

स्थानिय लोगों ने सम्हाला मोर्चा

हालात बिगड़ता देख स्थानीय लोग पुलिस के साथ हो लिए। उन्मादी लड़को को दौड़ना शुरू कर दिया। लोगों की अधिकता देख पथराव करने वाले लड़के भाग खड़े हुए। भीड़ छीतर बितर हो गई। फोर्स ने दौड़कर एक दर्जन से ज्यादा लड़को को पकड़ लिया। एक फिर लड़को की भीड़ कैंट स्टेशन के उत्तरी छोर स्थित रेलवे यार्ड की तरफ दौड़ पड़ी।

 

ट्रैक पर लगाई आग

लड़को की भीड मे शमिल मनबढ़ लड़को ने यार्ड में रेलवे ट्रैक पर आग लगा दिया। इसके चलते ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। मौके पर पुलिस बल पहुंच गई। आरपीएफ ने पानी फेंक कर आग पर काबू पाया। फोर्स ने लड़को को समझाने बुझाने का प्रयास किया। फिर भी बात नहीं बनी तो मौके से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। इस बीच जीआरपी ने उन्हें छोड़ दिया तो मौके पर मौजूद एडीसीपी प्रबल प्रताप सिंह जिम्मेदार सिपाहियो पर आग बबूला हो गए। उन्होंने जीआरपी के उच्चाधिकारी से अपनी नाराजगी जताई।