News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

Congress President Election : शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया


नई दिल्ली, कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर चल रही राजनीति के बीच आज मल्लिकार्जुन खड़गे भी रेस में कूद पड़े हैं। इस बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ राज्यसभा नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि खड़गे थोड़ी देर में चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। तिवारी ने कहा कि वे खड़गे के प्रस्तावक होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए यह मुकाबला अब रोचक होता जा रहा है। इस बीच दिग्विजय सिंह ने चुनाव न लड़ने की बात कही है। दिग्विजय ने कहा कि वे खड़गे के प्रस्तावक बनेंगे। 

  • 01:12 PM, 30 Sep 2022

    शशि थरूर ने नामांकन दाखिल किया

    कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए आज शशि थरूर ने नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के दौरान अरविंदर सिंह लवली समेत कई कांग्रेस नेता उनके साथ दिखे।

  • 12:56 PM, 30 Sep 2022

    कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पायलट समर्थकों का प्रदर्शन, पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग

    राजस्थान कांग्रेस नेता सचिन पायलट के समर्थकों ने आज कांग्रेस मुख्यालय के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पायलट जमीनी स्तर के नेता हैं और उन्हें आने वाली समस्याओं के बारे में पता है। कार्यकर्ताओं ने पायलट को पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग की है।

  • 12:38 PM, 30 Sep 2022

    अशोक गहलोत होंगे खड़गे के प्रस्तावक

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए थोड़ी देर में अशोक गहलोत नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे। इस बीच अशोक गहलोत ने कहा है कि वे भी खड़गे के प्रस्तावक होंगे। इससे पहले दिग्विजय सिंह, प्रमोद तिवारी और पीएल पुनिया का प्रस्तावक होने की बात सामने आई थी।

  • 12:10 PM, 30 Sep 2022

    खड़गे के तीन प्रस्तावक होंगे

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे आज थोड़ी देर में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। जानकारी के अनुसार दिग्विजय सिंह, प्रमोदी तिवारी और पीएल पुनिया उनके प्रस्तावक होंगे।

  • 11:55 AM, 30 Sep 2022

    दिग्विजय सिंह नहीं लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव

    कांग्रेस नेता दिग्विजय सिहं ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने के कारण अब वे पर्चा नहीं भरेंगे। उन्होंने कहा कि वे खड़गे के प्रस्तावक बनेंगे।

  • 11:46 AM, 30 Sep 2022

    G-23 से नहीं लड़ेगा कोई चुनाव

    कांग्रेस के जी-23 खेमे से कोई भी सदस्या चुनाव नहीं लड़ने वाला है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार जी-23 नेताओं ने एक बैठक के बाद यह फैसला लिया है।

  • 11:34 AM, 30 Sep 2022

    प्रमोद तिवारी होंगे खड़गे के प्रस्तावक

    कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के अनुसार वे कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावक होंगे।

  • 11:30 AM, 30 Sep 2022

    झारखंड के पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी भी रेस में

    कांग्रेस नेता और झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी भी कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। वे आज दोपहर 1 बजे नामांकन दाखिल करेंगे।

  • 11 से 3 बजे तक होंगे नामांकन

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है। इस बीच चुनाव के निर्वाचन अधिकारी मदुसूदन मिस्त्री ने बताया कि चुनाव के लिए नामांकन का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।