Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Delhi : फर्श बाजार थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, अधिकारियों के आदेश को कर रहे थे अनदेखा


नई दिल्ली, फर्श बाजार थानाध्यक्ष विक्रम सिंह को लाइन हाजिर किया। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर सत्यसुंदरम ने की कार्रवाई। सूत्रों ने बताया कि थानाध्यक्ष के खिलाफ लगातार शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों के पास जा रही थी।

जानकारी के मुताबिक, हाल में एक संपत्ति विवाद के मामले में अधिकारियों के आदेश को भी अनदेखा कर रहे थे। इसे कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है। विक्रम सिंह लगभग एक साल से यहां तैनात हैं।