News TOP STORIES नयी दिल्ली महाराष्ट्र रांची राष्ट्रीय

Election: महाराष्ट्र में एक और झारखंड में दो चरणों में होंगे चुनाव, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे


नई दिल्ली। Maharashtra Vidhan Sabha Election Dates महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा का चुनावी बिगुल बज चुका है। इसी संदर्भ में चुनाव आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने महाराष्ट्र की चुनाव तारीख का एलान कर दिया है।

महाराष्ट्र और झारखंड में चुनावी बिगुल बज चुका है। इसी संदर्भ में चुनाव आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव की तारीख का एलान कर दिया है। ईसीआई ने ये भी बताया कि क्या-क्या तैयारियां की जा चुकी हैं। चुनाव आयुक्त ने कहा कि हर बार की तरह निष्पक्ष चुनाव के लिए सख्ती बरती जाएगी।

महाराष्ट्र में एक, झारखंड में दो चरण में चुनाव

महाराष्ट्र (Maharashtra Vidhan Sabha Election 2024 Dates) में एक चरण में 20 नवंबर को चुनाव होंगे। वहीं झारखंड में 2 चरणों में 13 और 20 नवंबर को चुनाव होंगे।