Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Himachal Pradesh Budget: तीस हजार को रोजगार, कर्मियों व जनप्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ा, पढ़ें बजट की बड़ी घोषणएं


शिमला, । Himachal Pradesh Budget LIVE, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने कार्यकाल का आखिरी एवं पांचवां बजट पेश किया। मुख्‍यमंत्री ने 11.02 बजे बजट पढ़ना शुरू किया व दो बजे पूरा किया। करीब तीन घंटे तक जयराम ठाकुर का बजट भाषण चला। मुख्‍यमंत्री पौने 11 बजे विधानसभा परिसर में पहुंचे। सेवा सिद्धि के चार साल समृद्धि के मोदी के सूत्र वाकया को पढ़कर बजट पढ़ने की शुरुआत की। मुख्‍यमंत्री ने बजट में पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने सहित तीन एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा की है। मुख्‍यमंत्री गृहणी सुविधा योजना जारी रहेगी। अब तीन सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। अब एक अतिरिक्‍त सिलेंडर मिलेगा। पहले दो सिलेंडर मिल रहे थे। 220 नई बसें खरीदी जाएंगी, जिसमें 50 इलेक्ट्रिक बसें होंगी। प्रदेश में लता मंगेशकर संगीत महाविद्यालय खोला जाएगा। हिमाचल प्रदेश में रोपवे नीति तैयार होगी। जयराम ठाकुर ने 51365 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया। राजस्व प्राप्तियां 37312 करोड़ की हुईं। पढ़‍िए बजट की मुख्‍य घोषणाएं…

780 आशा कार्यकर्ताओं के पद भरे जाएंगे। 870 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद भरे जाएंगे। इसके अलावा अन्‍य विभि‍न्‍न श्रेणियों के पद भरे जाएंगे। शिक्षा, बिजली बोर्ड सहित राजस्‍व विभाग में भी भर्तियां होंगी। 2022 में 30000 रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। गृह रक्षकों की भी भर्ती होगी।

आउटसोर्स कर्मियों को सैलरी स्लिप का प्रविधान किया गया है। आंगनबाड़ी वर्कर्स का मानदेय 1700 रुपये बढ़ाया। अब नौ हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। जयराम सरकार के कार्यकाल में इनके मानदेय में 4500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अब 6100 रुपये मिलेंगे। आंगनवाड़ी सहायकों को अब 4700 रुपये मिलेंगे, इसमें 900 की वृद्धि की गई है।