Latest News अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: मेटा ने बढ़ाई रूसी मीडिया पर सख्ती,


नई दिल्ली, । रूस और यूक्रेन के युद्ध का दुष्प्रभाव पूरे विश्व पर पड़ रहा है। यूक्रेन पर हमला करने के बाद रूस पर कई प्रतिबंध लगाए गए हैं। मेटा ने गलत सूचनाओं के प्रवाह को रोकने के लिए रूसी मीडिया पर कुछ प्रतिबंध लगाया था, लेकिन अब वैश्विक स्तर पर इसका विस्तार करते हुए मेटा ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रूसी सरकारी मीडिया आउटलेट आरटी और स्पुतनिक पर सख्त रुख अपनाया है। रूसी सेना यूक्रेन में गहरी पैठ बना रही है, जिसको देखते हुए मेटा ने यह कदम उठाया है। पूरे यूरोपीय संघ में आरटी और स्पुतनिक तक पहुंच को प्रतिबंधित करने के अलावा, कंपनी ने रूसी सरकारी-नियंत्रित मीडिया आउटलेट्स से फेसबुक पेजों और इंस्टाग्राम एकाउंट से कंटेंट को वैश्विक रूप से डिमोट करने की घोषणा की है।

मेटा ने एक बयान में कहा कि हमने फेसबुक पर रूसी राज्य-नियंत्रित मीडिया वेबसाइटों के लिंक वाले पोस्ट को भी कम करना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में हम इन लिंक्स को लेबल करेंगे और लोगों को साझा करने या उन पर क्लिक करने से पहले उन्हें इस बारे में जागरूक करेंगे कि वे रूसी राज्य-नियंत्रित मीडिया वेबसाइटों पर कम जाएं। हम इंस्टाग्राम पर इसी तरह के उपायों को लागू करने की योजना बना रहे हैं।

कंपनी पहले से ही रूसी राज्य-नियंत्रित मीडिया आउटलेट से फेसबुक पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट को लेबल कर रही है, ताकि लोगों को पता चले कि यह जानकारी कहां से आती है। कंपनी ने बताया, यह अतिरिक्त पारदर्शिता प्रदान करके, हम लोगों को अधिक संदर्भ देना चाहते हैं यदि वे रूसी राज्य-नियंत्रित मीडिया वेबसाइटों के लिए सीधे लिंक साझा करना चाहते हैं या जब अन्य लोग किसी की पोस्ट देखते हैं, जिसमें इनमें से किसी एक साइट का लिंक होता है।

कई कंपनियों ने किया बैन

अधिकांश बिग टेक प्लेटफॉर्म जैसे मेटा, ट्विटर, गूगल (और यूट्यूब) और माइक्रोसॉफ्ट ने यूक्रेन के आक्रमण के मद्देनजर रूसी राज्य मीडिया आउटलेट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। मेटा ने कहा कि 23 फरवरी से, यूक्रेन के लिए मानवीय प्रयासों के समर्थन में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर गैर-लाभकारी संस्थाओं के लिए 20 मिलियन डॉलर से अधिक जुटाए गए हैं।