Latest News पंजाब

नवजोत सिद्धू बोले- पंजाब में अराजकता और जंगलराज, लुधियाना में कांग्रेस वर्कर के घरवालों को बंधाया ढांढस


 जालंधर। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार कानून-व्यवस्था को लेकर भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बदतरीन है। पंजाब में अराजकता की स्थिति है। किसी को कानून का डर नहीं है। जंगलराज है। सिद्धू सोमवार को लुधियाना में पिछले दिन कांग्रेस कार्यकर्ता मंगत राम की हत्या के बाद उनके स्वजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे थे। उनके सुरिंदर डावर, पूर्व विधायक राकेश पांडे, संजीव तलवार, अश्वनी शर्मी, सुखविंदर सिंह डैनी, सुनील दत्ती, नवतेज चीमा व अन्य मौजूद थे।

एक ट्वीट में इसकी वीडियो पोस्ट करते हुए सिद्धू ने लिखा कि उन्होंने लुधियाना में मंगत राम के घरवालों से मुलाकात की है। उनकी हत्या उनके घर के बाहर बेरहमी से कर दी गई थी। पंजाब में लगातार राजनीतिक हत्याएं हो रही हैं। न्याय मिलने तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। सिद्धू ने लिखा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थित बदतरीन है। फगवाड़ा में एक व्यक्ति को गोली मारी गई है जबकि गुरदासपुर में पांच लोगों की हत्या कर दी गई है।