Latest News करियर नयी दिल्ली

IBPS RRB admit card 2021: आरआरबी मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी,


  • आईबीपीएस आरआरबी मेन्स एडमिट कार्ड 2021 (क्लर्क पदों के लिए) जारी कर दिया गया है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने इस परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस परीक्षा में जिन भी छात्रों को भाग लेना है, वह आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आईबीपीएस आरआरबी मेन्स एग्जाम 17 अक्टूबर को आयोजित करवाई जाएगी।

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने क्लर्क पदों के लिए आईबीपीएस आरआरबी मेन्स एडमिट कार्ड 2021 जारी किया है। जो उम्मीदवार कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय) पदों के लिए मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे आईबीपीएस की आधिकारिक साइट के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड आधिकारिक साइट पर 17 अक्टूबर, 2021 तक उपलब्ध रहेगा। डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक नीचे दिया गया है।

IBPS RRB admit card 2021: एडमिट कार्ड ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।

– उसके बाद नए पेज पर ‘IBPS RRB Mains Admit Card 2021 ‘ के लिंक पर क्लिक करें।

– उसके बाद नए पेज पर अपना नाम और रोल नंबर डालें।

– अब आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

परीक्षा पैटर्न –

क्लर्क पद के लिए मुख्य परीक्षा 17 अक्टूबर को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा में रीजनिंग, कंप्यूटर नॉलेज, जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश लैंग्वेज, हिंदी लैंग्वेज और न्यूमेरिकल एबिलिटी शामिल होंगे। प्रश्नों की संख्या 200 होगी और अधिकतम अंक 200 होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है।