नई दिल्ली, । ICSI CSEET May 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (Institute of Company Secretaries of India, ICSI) की ओर से आयोजित होने वाली CSEET May 2022 सेशन की परीक्षा कल यानी कि 07 मई, 2022 को आयोजित की जाएगी। COVID-19 महामारी के कारण, यह परीक्षा, रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड में आयोजित की जाएगी। वहीं परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 28 अप्रैल, 2022 को पहले ही जारी किए जा चुके हैं। अब चूंकि CSEET मई 2022 को रिमोट प्रॉक्टेड मोड में आयोजित किया जाएगा, इसलिए इस सत्र में कोई viva voce नहीं होगा। इसके अलावा, परीक्षा में शामिल होने के लिए, उम्मीदवारों के पास इंटरनेट कनेक्शन बेहतर होना चाहिए। इसके साथ ही कंप्यूटर या लैपटॉप की स्पीड बेहतर होनी चाहिए। इसके अलावा, स्टूडेंट्स ध्यान दें कि एग्जाम के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखें।
Related Articles
पिछले 2 साल में पकड़ी गई 55,575 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी, 719 लोग गिरफ्तार
Post Views: 231 नई दिल्ली, जीएसटी अधिकारियों ने पिछले दो वर्षों में 55,575 करोड़ रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी का पता लगाया है। सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने के आरोप में 700 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इसके अलावा GST इंटेलिजेंस महानिदेशालय (DGGI) के अधिकारियों द्वारा […]
UAE ने पाकिस्तान समेत चार देशों पर लगाया ट्रैवल बैन
Post Views: 408 दुबईः कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) सिविल एविएशन अथॉरिटी ने चार एशियाई देशों के नागरिकों के अपने यहां आने पर रोक लगा दी। प्रतिबंधित इसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका शामिल हैं। हालांकि, भारत को इस लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। यह ट्रैवल […]
आज का राशिफल: इस राशि के लोगों नहीं हैं अच्छा दिन, जान पर है जोखिम
Post Views: 6,755 नई दिल्ली।मेषः- आज मेष राशिवालों की सुकुमारता बढ़ रही है। जरूरत के हिसाब से चीजों की उपलब्धता रहेगी। प्रेम मध्यम रहेगा। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ रहा है। वृषभः- आज वृषभ राशिवालों का मन परेशान रहेगा। मन अज्ञात कारणों से भयभीत भी रहेगा। प्रेम और संतान मध्यम गति से आगे बढ़ेंगे। […]