Latest News खेल

IND vs NZ 3rd T20I Live Score: बारिश के कारण रद हुआ मैच, भारत ने 1-0 से जीती सीरीज


नई दिल्ली, : बारिश के कारण तीसरा और आखिरी मैच रद हो गया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 3 मैच की सीरीज पर 1-0 से कब्जा कर लिया है। भारत के सामने 161 रन का लक्ष्य था लेकिन टीम का स्कोर जब 9 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 75 रन था, तब बारिश के कारण खेल रोक देना पड़ा। बारिश इतनी तेज थी कि मैच दोबारा शुरू नहीं हो पाया।

भारत की खराब शुरुआत

161 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने एक के बाद एक शुरुआत में 21 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवाए। लेकिन जब टीम इंडिया का स्कोर 4 विकेट खोकर 75 रन था, बारिश के कारण खेल रोक देना पड़ा औऱ DLS के तहत मुकाबला टाई हो गया।

न्यूजीलैंड की पारी, कॉनवे और फिलिप्स का अर्धशतक

न्यूजीलैंड की तरफ से ग्लेन फिलिप्स और डेवॉन कॉनवे ने अर्धशतकीय पारी खेली। फिलिप्स 54 रन बनाकर आउट हुए जबकि कॉनवे  ने 59 रन की पारी खेली। चौथे विकेट के लिए हार्दिक और सूर्या ने 39 रन की साझेदारी की लेकिन 13 रन के निजी स्कोर पर सूर्या ईश सोढ़ी की गेंद पर फिलिप्स को कैच दे बैठे।

भारत की प्लेइंग इलेवन
ईशान किशन, रिषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, टिम साउथी (कप्तान), लॉकी फर्ग्यूसन

  • 03:57 PM, 22 Nov 2022

    बारिश के कारण मैच टाई, भारत ने जीती सीरीज

    बारिश के चलते तीसरा टी20 मैच टाई हो गया है। ऐसे में भारत ने 1-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। बता दें कि पहला टी20I बारिश कारण रद कर दिया गया था।

  • 03:33 PM, 22 Nov 2022

    बारिश के चलते मैच होगा रद्द को सीरीज जीत जाएगी इंडिया

    बारिश के चलते अगर खेल नहीं होता तो डकर्थ लुईस के तहत मैच रद्द हो जाएगा। क्योंकि 9 ओवर में दोनों ही टीमों का 75 रन था। ऐसे में भारत 1-0 से सीरीज जीत जाएगा।

  • 03:27 PM, 22 Nov 2022

    बारिश के चलते खेल रुका

    नेपियर में एक बार फिर बारिश का आ गई है। दोनों ही टीम वापस मैदान के बाहर जा रहे हैं। खेल में रुकावट पैदा हो गई है।

  • 03:22 PM, 22 Nov 2022

    भारत का स्कोर- 9 ओवर 75 रन 4 विकेट

    भारत ने इस ओवर में 6 रन बनाए। सूर्या के आउट होने के बाद दीपक हुड्डा क्रीज पर आए हैं।

  • 03:18 PM, 22 Nov 2022

    8वां ओवर न्यूजीलैंड के नाम रहा

    इस ओवर में ईश सोढ़ी वे केवल 5 रन दिए। 8 ओवर बाद भारत का स्कोर 4 विकेट खोकर 69 रन।

  • 03:10 PM, 22 Nov 2022

    भारत का स्कोर- 6 ओवर 58 रन 3 विकेट

    फर्ग्यूसन के ओवर में सूर्या ने एक शानदार छक्का लगाया। इस ओवर में 8 रन बने।

  • 03:06 PM, 22 Nov 2022

    भारत का स्कोर- 5 ओवर 50 रन 3 विकेट

    पांचवे ओवर में भारत ने 11 रन बनाए। हार्दिक तेज से रन बनाने को देख रहे हैं।

  • 03:01 PM, 22 Nov 2022

    IND Live Score: 4 over 39 run 3 wicket

    चौथे ओवर में हार्दिक और सूर्या ने 16 रन लिए। हार्दिक ने दो तो सूर्या ने एक चौका मारा।

  • 02:56 PM, 22 Nov 2022

    भारत का स्कोर- तीन ओवर 23 रन 3 विकेट

    लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की खराब शुरूआत हुई है। भारत के दोनों ओपनर और श्रेयस अय्यर पवेलियन लौट चुके हैं।

  • 02:53 PM, 22 Nov 2022

    भारत का तीसरा विकेट गिरा

    टिम साउदी ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिया। श्रेयस अय्यर को शून्य पर आउट किया है।

  • 02:50 PM, 22 Nov 2022

    भारत का दूसरा विकेट गिरा

    तीसरे ओवर में पंत का विकेट गिर गया है।

  • 02:47 PM, 22 Nov 2022

    भारत का स्कोर- 2 ओवर 13 रन, एक विकेट

    दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर ईशान किशन का विकेट गिर गया। आउट होने से पहले किशन ने 10 रन बनाए।

  • 02:47 PM, 22 Nov 2022

    भारत का स्कोर- 2 ओवर 13 रन एक विकेट

    दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर ईशान किशन का विकेट गिर गया। आउट होने से पहले किशन ने 10 रन बनाए।

  • 02:39 PM, 22 Nov 2022

    IND Live Score: 1 over 6 run

    साउदी के ओवर में ईशान किशन ने एक छक्का लगाया। भारत की तरफ से पंत और किशन ओपनिंग करने आए हैं।

  • 02:34 PM, 22 Nov 2022

    भारत की बल्लेबाजी शुरू

    पंत और किशन ओपनिंग करने आए हैं।

  • 02:23 PM, 22 Nov 2022

    न्यूजीलैंड आल आउट

    20वें ओवर की चौथी गेंद पर टिम साउदी आउट हो गए। इसके साथ ही न्यूजीलैंड की पारी समाप्त हो गई। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन बनाए हैं। भारत को सीरीज जीतने के लिए 161 रन चाहिए।

  • 02:20 PM, 22 Nov 2022

    न्यूजीलैंड का स्कोर- 19 ओवर 155 रन 9 विकेट

    19वां ओवर बेहद नाटकीय रहा। इस ओवर में तीन विकेट गिए और 6 रन बने।

  • 02:17 PM, 22 Nov 2022

    हैट्रिक लेने से चुके अर्शदीप

    एडम  मिल्न रन आउट हो गए। अर्शदीप हैट्रिक लेने से चूक गए। न्यूजीलैंड ने अपना नौवां विकेट खो दिया।

  • 02:15 PM, 22 Nov 2022

    आठवां विकेट गिरा

    अर्शदीप ने दूसरी गेंद  ईश सोढ़ी को आउट किया है। वह हैट्रिक लेने के कगार पर हैं।

  • 02:14 PM, 22 Nov 2022

    सातवां विकेट गिरा

    अर्शदीप ने डैरिल मिचेल को आउट कर दिया है। मिचेल पंत को विकेट के पीछे अपना कैच थमा बैठे।

  • 02:12 PM, 22 Nov 2022

    भारत के नाम रहा 18वां ओवर

    सिराज ने बेहतरीन गेंद करते हुए दो विकेट लिए और मात्र दो रन खर्च किए। 18 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 149 रन 6 विकेट

  • 02:11 PM, 22 Nov 2022

    न्यूजीलैंडा का छठवां विकेट गिरा

    सिराज ने सैंटनर को आउट कर चौथी विकेट ली।

  • 02:08 PM, 22 Nov 2022

    न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट गिरा

    सिराज ने निशम को पंत के हाथों कैच करा दिया। वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

  • 02:07 PM, 22 Nov 2022

    NZ Live Score: 17 over 146/4

    अर्शदीप के ओवर में 12 रन बनें और एक विकेट गिरा।

  • 02:04 PM, 22 Nov 2022

    चौथा विकेट गिरा

    अर्शदीप ने कॉन्वे को आउट कर न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया है।

  • 01:59 PM, 22 Nov 2022

    न्यूजीलैंड का स्कोर- 16 ओवर 135/3

    सिराज ने बेहतरीन ओवर किया। 6 रन देते हुए ग्लेन फिलिप्स की विकेट चटकाई।

  • 01:58 PM, 22 Nov 2022

    न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा

    सिराज ने 16वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स को 54 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया है।

  • 01:54 PM, 22 Nov 2022

    NZ Live Score: 15 over 129 run 2 wicket

    ग्लेन फिलिप्स और डेवन कॉन्वे दोनों ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 15वें ओवर में 9 रन बने।

  • 01:51 PM, 22 Nov 2022

    छक्का लगाकर फिलिप्स ने पूरी हाफ सेंचुरी

    हर्षल पटेल के ओवर की चौथी गेंद पर फिलिप्स ने छक्का मारा। इसी के साथ फिलिप्स की हाफ सेंचुरी पूरी।

  • 01:48 PM, 22 Nov 2022

    न्यूजीलैंड का स्कोर 14 ओवर 120 रन दो विकेट

    न्यूजीलैंड के दोनों बल्लेबाज पूरी तरह से सेट हो गए हैं। भुवनेश्वर के ओवर एक छक्का और एक चौके के साथ 15 लिए।

  • 01:44 PM, 22 Nov 2022

    डेवन कॉन्वे ने पूरा किया अर्धशतक

    14वें ओवर की पहली गेंद पर कॉन्वे ने 3 रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया।

  • 01:43 PM, 22 Nov 2022

    न्यूजीलैंड का स्कोर- 13 ओवर 105/2

    चहल के तीसरे ओवर में फिलिप्स लगातार दो गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया। इस ओवर में कुल 16 रन बने।

  • 01:38 PM, 22 Nov 2022

    न्यूजीलैंड का स्कोर- 12 ओवर 89/2

    सिराज के ओवर में फिलिप्स ने एक चौका मारा। इस ओवर में कुल 7 रन बने। न्यूजीलैंड का नेट रन रेट 7.41 है।

  • 01:32 PM, 22 Nov 2022

    न्यूजीलैंड का स्कोर, 11 ओवर 82 रन 2 विकेट

    न्यूजीलैंड ने 11वें ओवर में 8 रन लिए। भारत की तरफ से 11वां ओवर हर्षल पटेल ने किया।

  • 01:28 PM, 22 Nov 2022

    10वें ओवर में बने 13 रन

    चहल के दूसरे ओवर में दो चौके लगे। 10ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 74 रन हो गया है।

  • 01:24 PM, 22 Nov 2022

    NZ Live Score: 9 over 2 wicket 61 run

    हर्षल पटेल ने अपना पहला ओवर किया। इस ओवर की लास्ट बॉल पर एक चौका लगा। हर्षल के ओवर में कुल 6 रन बने।

  • 01:19 PM, 22 Nov 2022

    न्यूजीलैंड का स्कोर- 8 ओवर 55 रन दो विकेट

    चहल के पहले ओवर में कॉन्वे ने एक चौका मारा। इस ओवर में कुल 6 रन बनें।

  • 01:15 PM, 22 Nov 2022

    न्यूजीलैंड का स्कोर- 7 ओवर 49 रन 2 विकेट

    हार्दिक ने गेंदबाजी में एक और परिवर्तन किया। सातवां ओवर दीपक हुड्डा से कराया। इस ओवर में न्यूजीलैंड ने 3 रन बनाए।

  • 01:12 PM, 22 Nov 2022

    NZ live score: 6 over 46 run 2 wicket

    सिराज के पहले ओवर में एक विकेट गिरा और दो रन बने। चैपमैन के आउट होने के बाद फिलिप्स बैटिंग करने के लिए आए हैं।

  • 01:08 PM, 22 Nov 2022

    न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा

    हार्दिक ने गेंदबाजी में परिवर्तन किया। सिराज ने आते ही टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिला दी। सिराज ने चैपमैन का विकेट लिया है।

  • 01:07 PM, 22 Nov 2022

    पांचवें ओवर में बने 14 रन

    न्यूजीलैंड के डेवन कॉन्वे और मार्क चैपमैन ने पहले पावरप्ले का फायदा उठाया है। दोनों ने तेजी से रन बनाने शुरु कर दिए हैं। भुवनेश्वर के ओवर में कुल 14 रन लिए। इन रनों के साथ न्यूजीलैंज का स्कोर- 5 ओवर 44/1 है।

  • 01:04 PM, 22 Nov 2022

    चौथा ओवर रहा न्यूजीलैंड के नाम

    अर्शदीप के इस ओवर में कीवी प्लेयरों ने 19 रन लिए। इस ओवर में तीन चौके और एक छक्का लगा। इन 19 रनों की बदौलत न्यूजीलैंड का स्कोर 4 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 30 रन हो गया है।

  • 12:57 PM, 22 Nov 2022

    NZ Live Score: 3 over 1 wicket 11 run

    तीसरा ओवर भी भारत के नाम रहा। भुवनेश्वर ने अपने दूसरे ओवर में मात्र दो रन खर्च किए।

  • 12:52 PM, 22 Nov 2022

    भारत के नाम रहा दूसरा ओवर

    दूसरा ओवर भारत के नाम रहा। इस ओवर में अर्शदीप सिंह ने केवल 5 रन दिए और फिन एलन का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया।

  • 12:50 PM, 22 Nov 2022

    न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका, फिन एलन हुए आउट

    न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत एक बार फिर अच्छी नहीं रही है। दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर उसे फिन एलन के रूप में पहला झटका लगा, जिन्हें 3 रन के निजी स्कोर पर अर्शदीप ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।

  • 12:45 PM, 22 Nov 2022

    भुवनेश्वर कुमार ने किया पहला ओवर

    भारत की तरफ से तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने गेंदबाजी की शुरुआत की। उन्होंने इस ओवर में 4 रन दिए। फिन एलन और कॉनवे ने की है पारी की शुरुआत

  • 12:42 PM, 22 Nov 2022

    न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी जारी

    फिन एलन और डेवॉन कॉनवे ने की है न्यूजीलैंड की तरफ से पारी की शुरुआत। इससे पहले टिम साउथी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

  • 12:20 PM, 22 Nov 2022

    टॉस के बाद एकबार फिर बारिश शूरू

    टॉस के बाद फिर से बारिश शुरू हो गई है और मैदान के कुछ हिस्से पर फिर से कवर लगाए जा रहे हैं। हालांकि यह अधिक तेज नहीं है और उम्मीद है कि मैच जल्द ही शुरू होगा।

  • 12:15 PM, 22 Nov 2022

    न्यूजीलैंड का प्लेइंग इलेवन

    फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, टिम साउथी (कप्तान), लॉकी फर्ग्यूसन

  • 12:14 PM, 22 Nov 2022

    टीम इंडिया का प्लेइंग इलेवन

    ईशान किशन, रिषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

  • 12:08 PM, 22 Nov 2022

    एक बदलाव के साथ उतरी है टीम इंडिया

    इस मैच में टीम इंडिया एक बदलाव के साथ उतरी है। वाशिंगटन सुंदर के स्थान पर पहली बार हर्षल पटेल को मौका मिला है।

  • 12:02 PM, 22 Nov 2022

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगा न्यूजीलैंड

    न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउथी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में केन विलियमसन नहीं खेल रहे हैं।

  • 11:58 AM, 22 Nov 2022

    हेड टू हेड में भारत का पलड़ा भारी

    हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। अब तक खेले गए 21 मुकाबलों में 12 में भारत ने जबकि केवल 9 मैच में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है।

  • 11:47 AM, 22 Nov 2022

    बारिश रुक चुकी है, जल्द हो सकता है टॉस

    इस वक्त बारिश रुक चुकी है और मैदान पर ग्राउंड्स स्टाफ काम कर रहे हैं, उम्मीद है जल्द ही टॉस हो पाएगा और फैंस को एक रोमांचक मैच देखने को मिलेगा।

  • 11:42 AM, 22 Nov 2022

    हार्दिक के पास बतौर कप्तान दूसरी सीरीज जीतने का मौका

    हार्दिक पांड्या इस मैच को जीतकर सीरीज जीतने की कोशिश करेंगे। यदि वह ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं तो बतौर कप्तान न्यूजीलैंड की धरती पर यह उनकी पहली सीरीज जीत होगी। इससे पहले उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ भी बतौर कप्तान सीरीज जीती थी।

  • 11:33 AM, 22 Nov 2022

    भुवनेश्वर बना सकते हैं इस मैच में रिकॉर्ड

    टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास इस मैच में एक साल में सर्वाधिक विकेट का रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। वह फिलहाल इस उपलब्धि से 3 विकेट दूर हैं।

  • 11:15 AM, 22 Nov 2022

    नए कप्तान के नेतृत्व में उतरेगी न्यूजीलैंड की टीम

    न्यूजीलैंड की टीम इस मैच में टिम साउथी के नेतृत्व में मैदान पर उतरेगी। केन विलियमसन इस मैच में उपलब्ध नहीं हैं। टीम की कोशिश होगी कि वह जीत दर्ज कर सीरीज को बराबरी पर खत्म करे।

  • 11:10 AM, 22 Nov 2022

    नेपियर में पहली बार T20I मैच खेलेगी टीम इंडिया

    नेपियर के मैक्लीन पार्क से टीम इंडिया की अच्छी यादें जुड़ी हैं लेकिन T20I में टीम पहली बार इस मैदान में उतरेगी। इससे पहले इस मैदान पर टीम 7 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेल चुकी है।