नई दिल्ली, । IPL 2021 KKR vs DC Probable Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल 2021 का 41वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शारजाह में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के पास खोने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन आज यानी 28 सितंबर को दिल्ली की टीम के पास आइपीएल 2021 के प्लेआफ में पहुंचने का मौका है। अगर दिल्ली की टीम केकेआर को हरा देती है तो फिर प्लेआफ में पहुंच जाएगी, लेकिन कोलकाता के खिलाफ रिषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली की टीम अपनी बेंच स्ट्रेंथ को परखना चाहेगी। ऐसे में जान लीजिए कि दोनों टीमें किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती हैं।
सबसे पहले बात करते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की, जिसमें कम से कम एक बदलाव की गुंजाइश नजर आ रही है, क्योंकि आंद्रे रसेल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चोट से कराहते हुए देखा गया था। वे अपनी हैमस्ट्रिंग से परेशान नजर आ रहे थे। अगर वे पूरी तरह से फिट नहीं हैं तो केकेआर बांग्लादेशी दिग्गज शाकिब अल हसन को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है। इसके अलावा कोलकाता की टीम में शायद ही कोई बदलाव होगा, क्योंकि टीम के सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
Post Views: 887 चंडीगढ़। संगरूर में हो रहे लोकसभा के उपचुनाव को लेकर मंगलवार को प्रचार थम गया है। अब 23 जून को मतदाता अपना फैसले पर मोहर लगाएंगे। परिणाम भले ही किसी भी दल के पक्ष में आए, लेकिन यह तय है कि इसका असर राजनीतिक दलों के भविष्य पर पड़ेगा। मुख्यमंत्री भगवंत का […]
Post Views: 743 रांची। : हेमंत सोरेन सात जुलाई को झारखंड के मुख्यमंत्री (Jharkhand New CM Hemant Soren) पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें आज राजभवन बुलाया था। हेमंत सोरेन आईएनडीआईए के शीर्ष नेताओं के साथ आज दोपहर राजभवन पहुंचे। राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का आमंत्रण दे दिया है। हेमंत सोरेन (Hemant […]
Post Views: 966 नई दिल्ली, । कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम 263 चीनी नागरिकों को वीजा दिलाने से संबंधित एक कथित घोटाले की जांच के मामले में पूछताछ के लिए गुरुवार को सीबीआइ मुख्यालय पहुंचे। यह मामला वर्ष 2011 का है। उस वक्त कार्ति के पिता पी चिदंबरम केंद्रीय गृह मंत्री थे। एक विशेष अदालत ने उन्हें […]