Latest News नयी दिल्ली बंगाल राष्ट्रीय

Lok sabha Election Result : बंगाल में भाजपा को बड़ा झटका 31 सीटों पर टीएमसी चल रही आगे –


LIVE West Bengal Lok sabha Election Result 2024 News Updates: पश्चिम बंगाल में कुल 55 केंद्रों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। मतगणना स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और पुलिस के हजारों जवानों की तैनाती की गई है। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी है। कुल 495 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

By Ajay Kumar Publish Date: Tue, 04 Jun 2024 05:03 AM (IST)Updated Date: Tue, 04 Jun 2024 03:06 PM (IST)

4 Jun 20243:06:00 PM

West Bengal Lok sabha election results live: इन सीटों पर भाजपा आगे

पश्चिम बंगाल में भाजपा 11 लोकसभा सीटों पर आगे है। तीन सीटों पर बढ़त 50 हजार से अधिक और बाकी आठ सीटों पर 50 हजार के अंदर है। टीएमसी 30 लोकसभा सीटों पर आगे हैं।

4 Jun 20242:09:08 PM

West Bengal elections result 2024: मालदा दक्षिण सीट पर कांग्रेस आगे

मालदा दक्षिण लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ईशा खान चौधरी ने 49034 मतों से बढ़त बना रखी है। कांग्रेस बंगाल में सिर्फ इसी सीट पर आगे चल रही है।

4 Jun 20241:46:20 PM

West Bengal elections results 2024: बंगाल में 11 सीटों पर भाजपा को बढ़त

पश्चिम बंगाल में अब भाजपा 11 सीटों पर आगे चल रही है। टीएमसी ने 30 सीटों पर बढ़त बना रखी है। एक सीट पर कांग्रेस आगे है।

4 Jun 20241:18:11 PM

West Bengal Lok sabha chunav result: एक सीट पर कांग्रेस ने बनाई बढ़त

पश्चिम बंगाल की 31 सीटों पर टीएमसी, 10 सीटों पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है। कोलकाता दक्षिण से टीएमसी प्रत्याशी माला रॉय 122010 मतों से आगे हैं।

4 Jun 202412:48:20 PM

West Bengal Lok sabha election result live: बशीरहाट से रेखा पात्रा पीछे

बशीरहाट सीट से भाजपा प्रत्याशी रेखा पात्रा 123813 मतों से पीछे चल रही हैं। यहां टीएमसी के नुरूल इस्लाम ने बढ़त बना रखी है।

4 Jun 202412:44:20 PM

West Bengal Lok sabha chunav result: केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक पीछे

कूच बिहार लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक 12132 मतों से पीछे चल रहे हैं। टीएमसी के जगदीश चंद्र वर्मा ने बढ़त बना रखा है।

4 Jun 202412:06:01 PM

West Bengal election result 2024: 32 सीटों पर टीएमसी आगे

पश्चिम बंगाल में भाजपा को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। 2019 चुनाव में 18 सीटें जीती थी। मगर इस बार सिर्फ नौ सीटों पर आगे चल रही है। तृणमूल कांग्रेस ने 32 सीटों पर बढ़त बना ली है। कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर आगे है।

4 Jun 202411:48:40 AM

Rajasthan elections results 2024: 10 सीटों पर टीएमसी की बढ़त 10 हजार से कम

बंगाल की 10 लोकसभा सीटों पर तृणमूल कांग्रेस की बढ़त 10 हजार मतों से कम है। हालांकि पार्टी कुल 30 सीटों पर आगे है। भाजपा ने 10 सीटों पर बढ़त बना रखी है। दो सीटों पर कांग्रेस आगे है।

4 Jun 202411:43:59 AM

West Bengal elections results 2024: 30 सीटों पर टीएमसी आगे

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 30 लोकसभा सीटों पर आगे है। 10 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना रखी है। दो सीटों पर कांग्रेस आगे है।

4 Jun 202411:34:05 AM

West Bengal Lok Sabha Election 2024: शत्रुघ्न सिन्हा बनाई बढ़त

आसनसोल लोकसभा सीट से टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा ने 20730 मतों से बढ़त बना ली है।

4 Jun 202411:26:10 AM

West Bengal Lok sabha election results live: यूसुफ पठान से पिछड़े अधीर रंजन चौधरी

बहरामपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अधीर रंजन चौधरी 351 मतों से पिछड़ गए हैं। टीएमसी उम्मीदवार यूसुफ पठान ने बढ़त बना ली है।

4 Jun 202411:22:39 AM

West Bengal Lok sabha chunav result: महुआ मोइत्रा ने बनाई बढ़त

कृष्णानगर लोकसभा सीट से टीएमसी प्रत्याशी महुआ मोइत्रा 7275 मतों से आगे हो गई हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा प्रत्याशी अमृता रॉय हैं।

4 Jun 202411:20:34 AM

West Bengal Lok sabha chunav result: 29 सीटों पर टीएमसी को बढ़त

पश्चिम बंगाल में टीएमसी 29 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा को नौ सीटों पर बढ़त है। दो सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर सीपीआई आगे है।

4 Jun 202411:03:47 AM

West Bengal Lok sabha chunav result: बहरामपुर में यूसुफ पठान तीसरे स्थान पर

पश्चिम बंगाल की बहरामपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी 1231 मतों से आगे हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा के निर्मल कुमार साहा हैं। क्रिकेटर एवं टीएमसी प्रत्याशी यूसुफ पठान तीसरे स्थान पर हैं।

4 Jun 202410:52:12 AM

Rajasthan Lok sabha chunav result: आठ सीटों पर भाजपा आगे

पश्चिम बंगाल में आठ लोकसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। टीएमसी सबसे अधिक 21 सीटों पर आगे है। कांग्रेस और सीपीआई (एम) ने बढ़त बना रखी है।

4 Jun 202410:31:59 AM

West Bengal Lok sabha chunav result: महुआ मोइत्रा पीछे

West Bengal Lok sabha chunav result: महुआ मोइत्रा पीछे

पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजमाता अमृता रॉय 5436 मतों से आगे है। टीएमसी प्रत्याशी महुआ मोइत्रा दूसरे नंबर पर हैं।

4 Jun 202410:20:45 AM

West Bengal elections results 2024: टीएमसी 22 सीटों पर आगे

पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने 22 सीटों पर बढ़त बना ली है। भाजपा पांच सीटों पर आगे चल रही है। एक सीट पर कांग्रेस को बढ़त है।

4 Jun 20249:59:08 AM

West Bengal elections results 2024: शत्रुघ्न सिन्हा पीछे

पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से मौजूदा सांसद और टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा पीछे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी एसएस अहलूवालिया ने 2313 मतों से बढ़त बना ली है।

4 Jun 20249:54:40 AM

West Bengal elections result 2024: टीएमसी ने बनाई 12 सीटों पर बढ़त

पश्चिम बंगाल में 12 लोकसभा सीटों पर टीएमसी ने लीड बना ली है। भाजपा सिर्फ दो सीटों पर ही आगे है। एक सीट पर कांग्रेस की बढ़त है।

4 Jun 20249:46:07 AM

West Bengal elections result: जादवपुर से सयानी घोष आगे, पांच सीटों पर टीएमसी ने बनाई बढ़त

जादवपुर लोकसभा सीट से टीएमसी प्रत्याशी सयानी घोष 2253 मतों से आगे हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा के अनिर्बान गांगुली हैं। पांच सीटों पर टीएमसी ने बढ़त बना ली है।

4 Jun 20249:44:18 AM

West Bengal elections result: जादवपुर से सयानी घोष आगे

जादवपुर लोकसभा सीट से टीएमसी प्रत्याशी सयानी घोष 2253 मतों से आगे हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा के अनिर्बान गांगुली हैं।

4 Jun 20249:05:49 AM

West Bengal Lok sabha chunav result: रुझानों में भाजपा की आंधी

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने अब तक 24 लोकसभा सीटों पर बढ़त बना ली है। 12 सीटों पर टीएमसी आगे है। कांग्रेस ने दो और एक सीट पर अन्य ने बढ़त बनाई है।

4 Jun 20248:58:33 AM

West Bengal elections results 2024: रुझानों में भाजपा ने बनाई भारी बढ़त

शुरुआती रुझानों में पश्चिम बंगाल में भाजपा को बंपर बढ़त मिलती दिख ही है। भाजपा 22 सीटों पर आगे चल रही है। टीएमसी ने 12 और कांग्रेस गठबंधन ने दो सीटों पर बढ़त बना ली है। एक सीट पर निर्दलीय आगे है।

4 Jun 20248:35:49 AM

West Bengal election news: भाजपा और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर

रुझानों में पश्चिम बंगाल में भाजपा और टीएमसी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। भाजपा ने 11 और टीएमसी ने आठ सीटों पर बढ़त बना ली है।

4 Jun 20248:28:31 AM

West Bengal election news: भाजपा ने 11 सीटों पर बनाई बढ़त

पश्चिम बंगाल में भाजपा 11, कांग्रेस गठबंधन एक और तृणमूल कांग्रेस ने सात सीटों पर बढ़त बना ली है।

4 Jun 20248:14:18 AM

West Bengal Lok sabha election results live: एक सीट पर टीएमसी आगे

पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट पर कांग्रेस और टीएमसी आगे है।

4 Jun 20248:03:38 AM

West Bengal Lok Sabha Election 2024 result: सभी सीटों पर मतगणना हुई शुरू

पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो चुकी है।

4 Jun 20247:54:27 AM

West Bengal Lok sabha election results live: 2019 में दो सीटों पर जीती थी कांग्रेस

2019 लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने सिर्फ दो लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी।

4 Jun 20247:45:15 AM

Lok Sabha Election 2024 Result: 2019 में 18 सीटों पर जीती थी भाजपा

पश्चिम बंगाल में 2019 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 18 सीटों पर जीत दर्जकर नया इतिहास रचा था।

4 Jun 20247:36:08 AM

West Bengal election news: 2019 में बाबुल सुप्रियो ने दर्ज की थी जीत

आसनसोल लोकसभा सीट पर 2019 में भाजपा की टिकट पर बाबुल सुप्रियो ने चुनाव जीता था। टीएमसी प्रत्याशी मुनमुन देववर्मा सेन को हार का सामना करना पड़ा था। बात दें कि बीजेपी से नाता तोड़कर बाबुल सुप्रियो अब टीएमसी में शामिल हो चुके हैं।

4 Jun 20247:26:19 AM

West Bengal election news: आसनसोल पर दिलचस्प मुकाबला

आसनसोल लोकसभा सीट पर सबकी निगाहें टिकीं हैं। टीएमसी की टिकट पर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं। भाजपा ने एसएस अहलूवालिया को मैदान में उतारा। इंडी गठबंधन ने जहानारा खान को टिकट दिया है।

4 Jun 20247:10:30 AM

West Bengal Lok sabha election results live: महुआ के खिलाफ राजमाता

कृष्णानगर लोकसभा सीट पर भाजपा ने टीएमसी प्रत्याशी महुआ मोइत्रा के खिलाफ राजमात अमृता रॉय को उतारा है। इस सीट पर पूरे देश की निगाहें हैं।

4 Jun 20246:51:18 AM

West Bengal Lok sabha election results live: यहां होगी नौ चरणों में मतगणना

पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग लोकसभा सीट के चोपरा विधानसभा केंद्र में सबसे कम नौ चरणों में मतगणना होगी। प्रदेश में 55 जगहों पर कुल 418 काउंटिंग हाल में मतगणना होगी।

4 Jun 20246:45:42 AM

West Bengal Lok sabha election results live: यहां होगी 23 चरणों में वोटों की गिनती

कूचबिहार लोकसभा क्षेत्र के शीतलकूची और दिनहाटा विधानसभा केंद्र में 23 चरणों में वोटों की गिनती होगी।

4 Jun 20246:40:06 AM

West Bengal Lok sabha election results live: 507 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर कुल 507 प्रत्याशियों हैं। इनमें 434 पुरूष, 72 महिलाएं और एक थर्ड जेंडर है।

4 Jun 20246:26:39 AM

West Bengal Lok Sabha Election 2024: 394 स्ट्रांग रूम में ईवीएम

पश्चिम बंगाल में 25,000 से भी अधिक कर्मचारी मतगणना के कार्य में जुटेंगे। ईवीएम को कुल 394 स्ट्रांग रूम में रखा गया है।

4 Jun 20246:21:56 AM

West Bengal elections results 2024: पिछले चुनाव में 22 सीटों पर जीती थी टीएमसी

2019 लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की 22 लोकसभा सीटों पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।

4 Jun 20246:17:07 AM

West Bengal Lok Sabha Election 2024 result: पूर्व मेदिनीपुर में सुरक्षा कड़ी

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में मतगणना से पहले सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है।

— ANI (@ANI) June 4, 2024

4 Jun 20246:05:51 AM

West Bengal Lok sabha election results live: कितने सही होंगे एग्जिट पोल?

एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल में भाजपा को बढ़त मिलते दिखाया गया है। हालांकि जनता किस तरफ है, यह आज शाम तक साफ हो जाएगा।

4 Jun 20245:54:02 AM

West Bengal Election News: आखिरी चरण में 73.36% मतदान

सातवें यानी आखिरी चरण में पश्चिम बंगाल की नौ लोकसभा सीटों पर 73.36 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया।

4 Jun 20245:50:01 AM

West Bengal Lok Sabha Election 2024 Result: समर्थकों का जोश हाई

पश्चिम बंगाल में सभी राजनीतिक दलों के समर्थकों में नतीजों को लेकर जोश हाई है। समर्थकों ने प्रोजेक्टर पर चुनाव परिणाम देखने की तैयारी की है।

4 Jun 20245:38:55 AM

West Bengal Lok sabha election results live: सभी दलों ने किया जीत का दावा

कांग्रेस समेत सभी दलों ने मतगणना की पूर्व संध्या पर अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। हालांकि जनता का साथ किसको मिलेगा, कुछ ही देर में स्पष्ट हो जाएगा।

4 Jun 20245:31:05 AM

West Bengal chunav Result: त्रिस्तरीय सुरक्षा में होगी मतगणना

चुनाव आयोग ने सोमवार को पूरे दिन मतगणना की तैयारी की। इस बार मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पूरी गणना पर कैमरे से भी नजर रखी जाएगी।

4 Jun 20245:24:29 AM

West Bengal Lok Sabha Election 2024: 42 सांसदों का होगा फैसला

लोकसभा चुनाव 2024 में भाग्य आजमा रहे 495 प्रत्याशियों में से 42 सांसदों को चुनने की खातिर करीब 6.03 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।

4 Jun 20245:20:14 AM

West Bengal Lok sabha election results live: बंगाल में मतगणना

  • कुल उम्मीदवार:495
  • कुल मतदाता:7,60,10,006
  • पुरुष मतदाता: 3,86,13,415
  • महिला मतदाता: 3,73,94,818
  • अन्य मतदाता: 1773
  • कुल मतदान प्रतिशत:79.31

4 Jun 20245:09:18 AM

West Bengal Lok sabha election results live: फिल्म और क्रिकेट जगत की हस्तियां भी मैदान में

पश्चिम बंगाल में शत्रुघ्न सिन्हा, कीर्ति आजाद, यूसुफ पठान समेत फिल्म और क्रिकेट जगत की कई हस्तियों के भाग्य का फैसला आज होगा।