इम्फाल, । Manipur Election Result LIVE: मणिपुर में 60 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। मणिपुर की सभी 60 सीटों पर शुरुआती रुझान सामने आ गए हैं। भाजपा को कांग्रेस और एनपीपी से कड़ी टक्कर मिल रही है। वहीं, इम्फाल में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने श्री गोविंदा जी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता संबित पात्रा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि भगवान की दया से पिछले पांच साल में शांति रही, विकास हुआ, सब मिलकर रहे। यही प्रार्थना मैं भगवान से कर रहा हूं कि भाजपा की सरकार बहुमत से बनें और शांति बनी रहे। बता दें कि मणिपुर में दो चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए थे। पहले चरण का मतदान 28 फरवरी को और दूसरे चरण का मतदान 5 मार्च को हुआ था। 60 विधानसभा सीटों वाले राज्य मणिपुर में वर्तमान में 12वीं विधानसभा अस्तित्व में है, जिसका गठन 15 मार्च 2017 को हुआ था। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च 2022 को समाप्त हो रहा है। राज्य में अभी भाजपा गठबंधन की सरकार है। यहां के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह हैं। उत्तर प्रदेश में सात मार्च को हुए अंतिम चरण के मतदान के बाद मणिपुर से जुड़े एग्जिट पोल सामने आए। सभी एग्जिट पोल में मणिपुर की सत्ता की चाबी एक बार फिर भाजपा को मिलती हुई दिखाई दे रही है।
Related Articles
SCO सम्मेलन: भारत दौरे पर आएंगे पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो,लेंगे भाग
Post Views: 285 नई दिल्ली, पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी 4 और 5 मई को भारत दौरे पर आएंगे। पाक विदेश मंत्री गोवा में आयोजित होने वाले विदेश मंत्रियों की शंघाई सहयोग परिषद में पाकिस्तान प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
छत्तीसगढ़ पुलिस में सूबेदार, प्लाटून कमाण्डर और उप निरीक्षक भर्ती के लिए आवेदन शुरू
Post Views: 320 नई दिल्ली, : छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। छत्तीसगढ़ पुलिस में सूबेदार, प्लाटून कमाण्डर और उप निरीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित किए जाने वाली प्रारंभिक लिखित भर्ती परीक्षा (PRPE) 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (सीजी […]
बढ़ते कोरोना संक्रमण: विपक्ष भी चिंतित, सोनिया गांधी पार्टी सांसदों के साथ कर रहीं बातचीत
Post Views: 501 नई दिल्ली, । आज यानी 7 मई, 2021 को कांग्रेस संसदीय दल की बैठक हो रही है। कांग्रेस संसदीय दल की बैठक लगभग शुरू हो चुकी है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित हुई है। कोरोना की ताजा स्थिति पर सोनिया गांधी पार्टी […]