News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Goa Results 2022 : भाजपा नेता राज्यपाल से मुलाकात कर आज ही सरकार बनाने का करेंगे दावा


पणजी, । गोवा में 40 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में भाजपा एकबार फिर बढ़त बनाते हुए 19 सीट पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस अब 12 सीटों पर आ गई है और टीएमसी के खाते में 3 सीट आ रही हैं। वहीं अन्य को भी 4 सीटें मिली हैं जब्कि आम आदमी पार्टी को सिर्फ 2 सीट मिली है। दूसरी और पणजी से निर्दलीय उम्मीदवार और मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर 674 वोटों से पीछे चल रहे हैं। बता दें कि इस बार गोवा में कुल 79.61 फीसद मतदान हुआ है। गौरतलब है कि सबसे ज्यादा मतदान मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की सीट सेंक्वेलिम पर हुआ है।

  • राज्यपाल से मिलेंगे भाजपा नेता

    गोवा में भाजपा नेता आज ही राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा ठोक सकते हैं। फिलहाल भाजपा 19 सीटों के साथ सबसे आगे चल रही है।

    12:09 PM, 10 Mar,2022

    उत्पल पर्रिकर 674 वोटों से पीछे

    पणजी से निर्दलीय उम्मीदवार और पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर 674 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

  • पनी लड़ाई से संतुष्ट लेकिन नतिजों से थोड़ा हताशः उत्पल पर्रिकर

    पणजी से निर्दलीय उम्मीदवार और मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने कहा कि वे अपनी लड़ाई से संतुष्ट हैं लेकिन नतिजों से थोड़ा हताश हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि, यह एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अच्छी लड़ाई थी, मैं लोगों को धन्यवाद देता हूं।

    उत्पल पर्रिकर 713 वोटों से फिर पीछे

    रुझानों में एक बार फिर पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर पणजी से पीछे हो गए हैं। वे भाजपा के अतानासियो मोनसेरेट से 713 वोटों से पीछे हैं।

    बहुमत से तीन कदम दूर भाजपा

     

    बार-बार बदलते रुझानों में भाजपा अब केवल 18 सीटों के साथ बहुमत से तीन कदम दूर है। वहीं कांग्रेस अब 12 सीटों पर खिसक गई है।

     


  • भाजपा को अभी तक 33.4 फीसद वोट

     

    बता दें कि चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा को अभी तक 33.4 फीसद वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस को 22.7 फीसद वोट मिले हैं।

     


  • प्रमोद सावंत के मुख्यमंत्री बने रहने पर संशय

     

    बीजेपी नेता विश्वजीत राणे ने रुझानों के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा इस बार गोवा चुनाव में जीत हासिल कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों ने घोटालेबाजों, बाहरी लोगों को खारिज कर दिया है। प्रमोद सावंत के मुख्यमंत्री बने रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसपर पार्टी नेतृत्व फैसला करेगा।