Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Manipur Election Result: रुझानों में पूर्ण बहुमत की ओर भाजपा, 17 हजार वोट से आगे चल रहे CM बीरेन सिंह


इम्फाल, । Manipur Election Result LIVE: मणिपुर में 60 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। मणिपुर की सभी 60 सीटों पर शुरुआती रुझान सामने आ गए हैं। भाजपा को कांग्रेस और एनपीपी से कड़ी टक्कर मिल रही है। वहीं, इम्फाल में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने श्री गोविंदा जी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता संबित पात्रा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि भगवान की दया से पिछले पांच साल में शांति रही, विकास हुआ, सब मिलकर रहे। यही प्रार्थना मैं भगवान से कर रहा हूं कि भाजपा की सरकार बहुमत से बनें और शांति बनी रहे। बता दें कि मणिपुर में दो चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए थे। पहले चरण का मतदान 28 फरवरी को और दूसरे चरण का मतदान 5 मार्च को हुआ था। 60 विधानसभा सीटों वाले राज्य मणिपुर में वर्तमान में 12वीं विधानसभा अस्तित्व में है, जिसका गठन 15 मार्च 2017 को हुआ था। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च 2022 को समाप्त हो रहा है। राज्य में अभी भाजपा गठबंधन की सरकार है। यहां के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह हैं। उत्तर प्रदेश में सात मार्च को हुए अंतिम चरण के मतदान के बाद मणिपुर से जुड़े एग्जिट पोल सामने आए। सभी एग्जिट पोल में मणिपुर की सत्ता की चाबी एक बार फिर भाजपा को मिलती हुई दिखाई दे रही है।