इस्लामाबाद, । पाकिस्तान की कमान नई सरकार के हाथ में जाने के बावजूद यहां सियासी घमासान जारी है। पाकिस्तान के निष्कासित प्रधानमंत्री इमरान खान की बेचैनी साफ झलक रही है। देश भर में आजादी मार्च निकाल रहे इमरान खान ने गुरुवार को शहबाज सरकार को छह दिन का अल्टीमेटम दिया है। इमरान ने देश की मौजूदा सरकार से असेंबली भंग करने और ताजे चुनाव का एलान करने को कहा। उन्होंने चेताया कि यदि इंपोर्टेड सरकार ऐसा करने में असफल रही तो वे समूचे देश के साथ राजधानी में वापस आ जाएंगे। दरअसल आज वे जिन्ना एवेन्यू में आजादी मार्च के हजारों प्रदर्शनकारियों की एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस क्रम में इमरान खान ने सरकार पर हमला बोला। इमरान खान ने सरकार पर छापेमारी व गिरफ्तारियों जैसे हथकंडे अपनाकर उनकी रैली में बाधा डालने के प्रयास का आरोप लगाया। साथ ही मामले पर ध्यान देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा किया।
Related Articles
राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले इमरान खान- किसी भी तरह की गुलामी गलत
Post Views: 1,068 इस्लामाबाद, । विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के चलते मुश्किलों का सामना कर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार शाम को देश की आवाम को संबोधित किया। राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में इमरान खान ने कहा कि मेरे पास सब कुछ था। मैंने 25 साल पहले सेवा के मकसद के […]
केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार; आठ लोग झुलसे
Post Views: 860 मोहाली, : पंजाब के मोहाली में चनालोन स्थित इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट (Industrial focal point) में एक केमिकल फैक्ट्री (Fire in Chemical Factory) में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि पूरी फैक्ट्री से काले धुएं का गुबार आसमान में फेल गया। हादसे में झुलसे आठ लोग फैक्ट्री में आग लगने […]
गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे पर अशोक गहलोत बोले, मैं सदमे में हूं; उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी
Post Views: 1,055 जयपुर, । Ghulam Nabi Azad Resign: कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) के इस्तीफा देने पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा कि जो टिप्पणियां की गई हैं, वो उचित नहीं है। मैं खुद सदमे में हूं कि एक 42 साल का व्यक्ति जिसे जिंदगी में सब कुछ […]




