इस्लामाबाद, । पाकिस्तान की कमान नई सरकार के हाथ में जाने के बावजूद यहां सियासी घमासान जारी है। पाकिस्तान के निष्कासित प्रधानमंत्री इमरान खान की बेचैनी साफ झलक रही है। देश भर में आजादी मार्च निकाल रहे इमरान खान ने गुरुवार को शहबाज सरकार को छह दिन का अल्टीमेटम दिया है। इमरान ने देश की मौजूदा सरकार से असेंबली भंग करने और ताजे चुनाव का एलान करने को कहा। उन्होंने चेताया कि यदि इंपोर्टेड सरकार ऐसा करने में असफल रही तो वे समूचे देश के साथ राजधानी में वापस आ जाएंगे। दरअसल आज वे जिन्ना एवेन्यू में आजादी मार्च के हजारों प्रदर्शनकारियों की एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस क्रम में इमरान खान ने सरकार पर हमला बोला। इमरान खान ने सरकार पर छापेमारी व गिरफ्तारियों जैसे हथकंडे अपनाकर उनकी रैली में बाधा डालने के प्रयास का आरोप लगाया। साथ ही मामले पर ध्यान देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा किया।
Related Articles
Rajasthan: सवाईमाधोपुर जिले में कार और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, हादसे में छह लोगों की मौत
Post Views: 693 जयपुर। राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में बनास पुलिया के निकट एक कार और ट्रैक्टर में हुई टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई्र। वहीं दो बच्चे घायल हो गए। सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं। सीकर जिले में खंडेला निवासी एक परिवार के आठ सदस्य सवाइमाधोपुर में त्रिनेत्र गणेश […]
हाथ से निकला पूर्णिया, अब पप्पू यादव के पास केवल 2 विकल्प; लालू के आगे कांग्रेस हुई लाचार
Post Views: 785 पटना। Bihar Political News Today: बिहार में आज 29 मार्च को महागठबंधन में सीट बंटवारा फाइनल हो गया। आरजेडी 26 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगा वहीं कांग्रेस के हाथ 9 सीटें आई हैं। वहीं, भाकपा माले 3 जबकि माकपा और भाकपा एक-एक सीट पर उम्मीदवार दे सकेंगे। वहीं इन सब के बीच पप्पू […]
जम्मू कश्मीर में हिंसक हुई भीड़, BJP मीडिया प्रभारी पर किया हमला; PSO समेत कई लोग घायल –
Post Views: 698 श्रीनगर। कश्मीर के बीजेपी मीडिया प्रभारी एडवोकेट साजिद यूसुफ शाह और सोशल मीडिया प्रभारी इं. साहिल बशीर भट पर मिरगुंड पट्टन में हमला किया गया। भीड़ के बीच किसी अज्ञात ने हमला किया। हमले में पीएसओ भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पानी […]




