Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

Monsoon Update 2022: क्या मानसून केरल में कल देगा दस्तक? पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट


नई दिल्ली, मानसून के इंतजार में तारीखें गिन रहे लोगों को मायूसी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल मौसम विशेषज्ञों ने पहले अनुमान लगाया था कि इस बार भारत में मानसून समय से पहले आएगा, लेकिन अब कहा जा रहा है कि भारत आने से पहले ही मानसून कमजोर नजर आ रहा है। आईएमडी का अनुमान था कि मानसून 27 मई को केरल पहुंच सकता है।

वहीं मौसम विभाग ने मानसून पर बड़ा अपडेट दिया है। IMD ने ट्वीट करके बताया है कि अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने मानसून के आगे बढ़ने का अनुमान लगाया है, लेकिन अब तक मानसून के अगले 48 घंटों में केरल पहुंचने की कोई भविष्यवाणी नहीं की गई है। इससे पहले मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि केरल में मानसून 27 मई तक पहुंच सकता है, लेकिन अब इसमें देरी हो सकती है।