इस्लामाबाद, । पाकिस्तान की कमान नई सरकार के हाथ में जाने के बावजूद यहां सियासी घमासान जारी है। पाकिस्तान के निष्कासित प्रधानमंत्री इमरान खान की बेचैनी साफ झलक रही है। देश भर में आजादी मार्च निकाल रहे इमरान खान ने गुरुवार को शहबाज सरकार को छह दिन का अल्टीमेटम दिया है। इमरान ने देश की मौजूदा सरकार से असेंबली भंग करने और ताजे चुनाव का एलान करने को कहा। उन्होंने चेताया कि यदि इंपोर्टेड सरकार ऐसा करने में असफल रही तो वे समूचे देश के साथ राजधानी में वापस आ जाएंगे। दरअसल आज वे जिन्ना एवेन्यू में आजादी मार्च के हजारों प्रदर्शनकारियों की एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस क्रम में इमरान खान ने सरकार पर हमला बोला। इमरान खान ने सरकार पर छापेमारी व गिरफ्तारियों जैसे हथकंडे अपनाकर उनकी रैली में बाधा डालने के प्रयास का आरोप लगाया। साथ ही मामले पर ध्यान देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा किया।
Related Articles
विप्रो को जून तिमाही में 8 से 10 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद
Post Views: 704 नयी दिल्ली, सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी विप्रो ने शुक्रवार को जून 2021 में समाप्त होने वाली तिमाही के दौरान आईटी सेवा राजस्व परिदृष्य में आठ से 10 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान व्यक्त किया है। कंपनी ने काप्को का 1.45 अरब डालर में अधिग्रहण करने के बाद अपने राजस्व अनुमान को […]
दिल्ली के कृष्णा नगर में व्यक्ति को 2 लोगों ने किया अगवा, आरोपित गिरफ्तार
Post Views: 316 नई दिल्ली, । दिल्ली के कृष्णानगर इलाके में एक व्यक्ति को किडनैप करने का मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने किडनैप किए गए व्यक्ति को 20 मिनट बाद छुड़ा लिया है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि दो आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया है। रविवार को कार […]
पूर्व ऊर्जामंत्री बसपा विधायक रामवीर उपाध्याय आज हो जाएंगे भाजपाई
Post Views: 677 हाथरस, । उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस की विधानसभा सीट सादाबाद के बसपा विधायक रामवीर उपाध्याय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वे 2019 से निलंबित थे। 25 साल से बसपा में थे और पांच बार विधायक बनेे। वह बसपा सरकार में ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री रह चुके हैं। माना जा […]