Latest News नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

Punjab : जालंधर वेस्ट से AAP की जीत मोहिंदर भगत ने 37 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त से हासिल की विजय –


, जालंधर। विधानसभा क्षेत्र के जालंधर वेस्ट (Jalandhar West By Election Result 2024) के नए विधायक का फैसला आज हो जाएगा। काउंटिंग सुबह आठ बजे से ही शुरू हो गई है। वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस की सुरिंदर कौर, आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत, भाजपा के शीतल अंगुराल, शिरोमणि अकाली दल से सुरजीत कौर व बसपा के बिंदर लाखा समेत 15 उम्मीदवार मैदान हैं। तो आइए जानते हैं इस चुनाव से जुड़े हर बड़े अपडेट्स।

13 Jul 202412:47:07 PM

जीत के बाद महेंद्र भगत को मिला सर्टिफिकेट

जीत के बाद महेंद्र भगत को मिला सर्टिफिकेट

जीत के बाद रिटर्निंग ऑफिसर अलका कालिया से सर्टिफिकेट लेते आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मोहिंदर भगत। साथ में अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित महाजन, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सेवा सिंह भी हैं।

13 Jul 202411:35:11 AM

जालंधर वेस्ट में ‘आप’ के मोहिंदर भगत की जीत

पंजाब के जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम आ गया है। यहां पर आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत को भारी मतों से जीत मिली है। उन्हें 55246 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस के सुरिंदर कौर को 16757, भाजपा के शीतल अंगुराल 17921, एसएडी से सुरजीत कौर को 1242 व बीएसपी के बिंदर कुमार को 734 वोट मिले।

13 Jul 202411:20:58 AM

आप के मोहिंदर भगत जीत के काफी करीब

पंजाब के जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के परिणाम में मतगणना चालू है। तेहरवें चरण की मतगणना में आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत को 55246 वोट मिले हैं। वहीं, सुरिंदर कौर (कांग्रेस) 16757 वोट मिले हैं। बीजेपी के शीतल अंगुराल को 17921 वोट मिलें हैं। वहीं, मोहिंदर भगत 37 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

13 Jul 202410:49:31 AM

28 हजार वोटों से आगे चल रहे मोहिंदर भगत

पंजाब के जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के परिणाम में मतगणना चालू है। पांचवें चरण की मतगणना में आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत को 42007 वोट मिले हैं। वहीं, सुरिंदर कौर (कांग्रेस) 13727 वोट मिले हैं। बीजेपी के शीतल अंगुराल को 14403 वोट मिलें हैं। वहीं, मोहिंदर भगत 28 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

13 Jul 202410:42:54 AM

हारने के बाद निर्दलीय ने कीचड़ में नहाया

हारने के बाद निर्दलीय ने कीचड़ में नहाया

मतगणना केन्द्र से हारने के बाद बाहर निकल कर निर्दलीय प्रत्याशी नीटू शटरा वाला कीचड़ में नहाया। जिसका फोटो अब वायरल हो रहा है। बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत को आठवें चरण की मतगणना में 34709 मत मिले हैं। सुरिंदर कौर कांग्रेस को 11469 और शीतल अंगुराल भाजपा को 10355 मत मिले हैं। वो 22240 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

13 Jul 202410:29:57 AM

काउंटिंग सेंटर से बाहर आकर मोहिंदर भगत ने कही ये बात

काउंटिंग सेंटर से बाहर आकर मोहिंदर भगत ने कही ये बात

काउंटिंग सेंटर से बाहर आकर विक्टरी साइन बनाते हुए आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मोहिंदर भगत ने कहा कि जनता का धन्यवाद। मंत्री बनाए जाने के मसले पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं। लोगों की बुनियादी समस्याओं को खत्म करना उनकी प्राथमिकता होगी। नशे के ऊपर कोई समझौता नहीं नशा भी खत्म किया जाएगा।

13 Jul 20249:59:46 AM

पांचवें चरण में भी मोहिंदर भगत आगे

पंजाब के जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के परिणाम में मतगणना चालू है। पांचवें चरण की मतगणना में आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत को 23189 वोट मिले हैं। वहीं, सुरिंदर कौर (कांग्रेस) 8001 वोट मिले हैं। बीजेपी के शीतल अंगुराल को 4395 वोट मिलें हैं। वहीं, मोहिंदर भगत 15 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

13 Jul 20249:16:43 AM

तीसरे राउंड में भी आम आदमी पार्टी आगे

जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के परिणाम में मतगणना चालू है। तीसरे राउंड की मतगणना में मोहिंदर भगत (आप) को 13847, सुरिंदर कौर (कांग्रेस) को 4938 और शीतल अंगुराल (बीजेपी) को 2782 वोट मिले हैं। तीसरे राउंड की गिनती में आम आदमी पार्टी आठ हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाए हुए है।

13 Jul 20249:05:19 AM

दूसरे राउंड में भी आम आदमी पार्टी आगे

जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के परिणाम में मतगणना चालू है। दूसरे राउंड की मतगणना में मोहिंदर भगत (आप) को 9497, सुरिंदर कौर (कांग्रेस) को 3161 और शीतल अंगुराल (बीजेपी) को 1854 वोट मिले हैं। दूसरे राउंड की गिनती में भी आम आदमी पार्टी 6336 वोटों से बढ़त बनाए हुए है।

13 Jul 20248:52:41 AM

पहले राउंड में ‘आप’ चल रही आगे

प्रत्येक राउंड के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं और कुल 13 राउंड होंगे। पहले राउंड में आप के मोहिंदर भगत 3971 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। सुरिंदर कौर (कांग्रेस) 1722 व शीतल अंगुराल (बीजेपी) 1073 को वोट मिले हैं।

13 Jul 20248:07:24 AM

ढाई सालों में बदल गई जालंधर वेस्ट की राजनीतिक परिस्थितियां

बीते ढाई वर्ष में ही हलके की राजनीतिक परिस्थितियां तेजी से बदलीं। 2017 में कांग्रेस के विधायक रहे सुशील कुमार रिंकू भाजपा में शामिल हो चुके हैं। साल 2022 में विधानसभा चुनाव हारने के बाद 2023 में हुआ लोकसभा उपचुनाव आप की टिकट पर जीता लेकिन 2024 में हुआ लोकसभा चुनाव हार चुके हैं।

विधानसभा उपचुनाव में शीतल अंगुराल भाजपा के उम्मीदवार थे और मोहिंदर भगत आम आदमी पार्टी की टिकट पर किस्मत आजमा रहे थे। कांग्रेस की तरफ से जालंधर नगर निगम की पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरेंद्र कौर को उम्मीदवार बनाया गया।

13 Jul 20248:06:10 AM

साल 2022 के जालंधर पश्चिम में हुआ था इतना मतदान

विधानसभा क्षेत्र जालंधर पश्चिम के 2022 में हुए चुनाव के दौरान आप की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले शीतल अंगुराल को 33.73 प्रतिशत के साथ 39213 वोट पड़े थे। कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले सुशील कुमार रिंकू को 30.07 प्रतिशत के साथ 34960 और भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले मोहिंदर भगत को 28.81 प्रतिशत के साथ 33486 वोट मिले थे। शीतल अंगुराल 42.53 वोट की बढ़त के साथ सुशील कुमार रिंकू को हराकर विजयी रहे थे।

13 Jul 20248:05:54 AM

सीएम मान ने जालंधर चुनाव के लिए किया था जमकर प्रचार

प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) खुद जालंधर में कोठी लेकर कैंपिंग करते रहे और लगातार कई दिन तक हलके में खुद रोड शो निकाला। इसके साथ ही चुनावी सभाओं को संबोधित किया और संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर व बहन मनप्रीत कौर भी चुनाव प्रचार में जुटी रहीं।

13 Jul 20248:05:27 AM

सभी पार्टियों के लिए खास जालंधर वेस्ट सीट

विधानसभा का जालंधर पश्चिम के उपचुनाव के लिए कुछ देर में मतगणना शुरू होगी। इस उपचुनाव के नतीजे पर पंजाब भर की नजरें लगी हुई हैं। लगभग प्रत्येक राजनीतिक पार्टी के लिए इस उप चुनाव के नतीजे खासे मायने रखेंगे। हालांकि आम आदमी पार्टी ने तो उपचुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बनकर लड़ा था।

13 Jul 20247:55:45 AM

प्रशासनिक अधिकारियों ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

प्रशासनिक अधिकारियों ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

जालंधर के लालपुर खालसा कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम पर जिला प्रशासन के अधिकारी व पुलिस अधिकारी जांच पड़ताल करते हुए।

13 Jul 20247:07:08 AM

सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की साख दांव पर

कांग्रेस के पक्ष में नतीजा नहीं आने पर सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की साख पर चोट पहुंच सकती है। आम आदमी पार्टी के लिए भी यह चुनाव बेहद अहम है।

13 Jul 20247:01:57 AM

55 फीसदी से भी कम हुआ था मतदान

जालंधर वेस्ट विधानसभा उपचुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा में है। इस बार मतदान प्रतिशत 55 प्रतिशत से भी कम रहा है।