Latest News झारखंड रांची

Sakshi Dhoni: साक्षी धोनी ने बिजली संकट पर उठाए सवाल, झारखंड में पावर कट से हाहाकार


रांची, । MS Dhoni, Sakshi Dhoni अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेटर, भारत के पूर्व कप्‍तान रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने झारखंड में हो रही बिजली कटौती पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्‍होंने रांची में हो रही बिजली की आंख मिचौली को लेकर सोमवार को ट्विटर पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। अपने ट्वीट में साक्षी ने लिखा- झारखंड के एक करदाता के रूप में मैं सिर्फ यह जानना चाहती हूं कि आखिर झारखंड में इतने वर्षों से बिजली संकट क्यों है? सवालिया लहजे में साक्षी सिंह ने आगे लिखा कि हम जिम्‍मेवारी के साथ यह सुनिश्चित करके अपनी भूमिका निभा रहे हैं कि हम ऊर्जा की बचत करें! साक्षी की ओर से बिजली की खराब आपूर्ति पर सवाल उठाए जाने के बाद उनके फॉलोअर्स ने भी कड़ी प्रतिक्र‍िया दी है।

 

झारखंड में बिजली की भारी किल्लत, 8 घंटे तक लोड शेडिंग

झारखंड में बिजली की किल्लत आम लोगों को तो चुभ ही रही थी, अब खास लोगों को भी यह परेशान कर रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रांची के लाल महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी ने राज्य की लचर बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। ट्वीट कर उन्होंने पूछा है, जानना चाहती हूं कि झारखंड में वर्षों से बिजली की समस्या क्यों है। राज्य की टैक्स पेयर होने के नाते मैं यह जानना चाहती हूं। गौरतलब है कि आइपीएल मुकाबलों के कारण धौनी तो महाराष्ट्र में हैं, साक्षी परिवार के साथ रांची में ही हैं। रांची समेत पूरे राज्य में बिजली की किल्लत है।