News TOP STORIES मनोरंजन महाराष्ट्र

Sidharth Shukla: अस्पताल से सीधा ओशिवारा श्मशान जाएगा सिद्धार्थ शुक्ला का पार्थिव शरीर


  • अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की असमय मौत से अभी भी पूरा देश गमगीन है। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार (Sidharth Shukla Funeral Latest Updates) किया जाएगा। पार्थिव शरीर अब तक मुंबई के कूपर अस्पताल में रखा है। थोड़ी देर में परिवार को शव सौंपा जाएगा और फिर करीब 2 बजे अंतिम संस्कार का क्रम शुरू होगा। ताजा खबर यह है कि पार्थिव शरीर कूपर अस्पताल से सीधा ओशिवारा श्मशान घाट ले जाया जाएगा। पहले कहा गया था कि पार्थिव शरीर घर और ब्रह्मकुमारी संस्थान ले जाया जाएगा। इससे पहले सुबह ही सिद्धार्थ शुक्ला के घर के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी। माना जा रहा है कि अंतिम संस्कार में बॉलीवुड की कई हस्तियां हिस्सा ले सकती हैं।

Sidharth Shukla महज 40 साल की उम्र में दुनिया छोड़कर चले गए हैं। अब तक की जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात Sidharth Shukla ओशिवाड़ा स्थित अपने फ्लेट पर थे। यहीं उनकी मां और बहनें भी रहती हैं। Sidharth Shukla ने तबीयत खराब होने की बात कही और आराम करने चले गए। देर रात उन्होंने कुछ दवाएं ली थीं। इसके बाद सुबह नहीं उठे तो बेहोशी की हालात में कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हर किसी जुबां पर यही सवाल है कि महज 40 साल की उम्र में Sidharth Shukla जैसे फिट शख्स को क्या हो सकता है। वे अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखते थे। हर दिन करीब 2.30 घंटा जिम में गुजारते थे। Sidharth Shukla की मौत की खबर से हर कोई सन्न है। बालिका वधू जैसे सीरियल में निभाए गए उनके रोल याद किए जा रहे हैं। बिग बॉस 13 में उनकी सफलता के किस्से याद किए जा रहे हैं। सलमान खान से लेकर हर छोटी-बड़ी हस्ती ने अफसोस व्यक्त किया है।