Latest News खेल

Tokyo Olympics Day-6: पीवी सिंधु प्री क्वार्टर फाइनल में, तीरंदाज प्रवीण ने पहले ही दौर में वर्ल्ड-2 को 6-0 से रौंदा


  • टोक्यो ओलंपिक 2020 के छठे दिन यानि के बुधवार को भारतीय महिला हॉकी टीम को अपने पूल ए मैच में ग्रेट ब्रिटेन से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने भारतीयों को निराश नहीं किया। सिंधु ने हांगकांग की चीयूंग नगन यी को 21-9, 21-16 से मात देकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। पुरुष एकल तीरंदाजी में तरुणदीप राय को इज़राइल के इताय शैनी से शिकस्त झेलनी पड़ी। रोवर्स अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह पुरुषों के लाइटवेट डबल स्कल्स फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे। तीरंदाज प्रवीण जाधव ने पहले ही दौर में वर्ल्ड-2 को 6-0 से रौंदा। दिन बाकी मुकाबलों में मुक्केबाज पूजा रानी पहली बार ओलंपिक में रिंग में उतरेंगी। तीरंदाज दीपिका कुमारी बुधवार को मुकाबले में उतरेंगी।

12:50: PM: भारतीय तीरंदाज प्रवीण जाधव ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार शुरुआत करते हुए पुरुषों के अंतिम 32 वर्ग के मुकाबले में में वर्ल्ड-2 रूस के गाल्सन बाजारझापोव को 6-0 से करारी शिकस्त दी।

12:10: PM: सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक अमेरिका की सिमोन बाइल्स टोक्यो ओलंपिक में जिम्नास्टिक्स की व्यक्तिगत फाइनल स्पर्धा से भी बाहर हो गई हैं। वह​ इससे पहले ‘ मेंटल हेल्थ’ का हवाला देते हुए टीम फाइनल्स स्पर्धा से हट गई थीं। बाइल्स रियो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट हैं।

11:10 AM: सेलिंग में केसी गणपति और वरुण ठक्कर ने पुरुष स्किफ 49ईआर में अपने रेस में सुधार किया है। भारतीय जोड़ी चौथे रेस में 17वें नंबर पर रही। इससे पहले, वे रेस 1 में 18वें, रेस 2 में 18वें और रेस 3 में 17वें नंबर पर रहे थे।

10:30 AM: सेलिंग में केसी गणपति और वरुण ठक्कर ने पुरुष स्किफ 49ईआर में अपने पहले दो रेस के बाद सुधार किया है। भारतीय जोड़ी तीसरे रेस में 18वें नंबर पर रही।

09:30 AM: सेलिंग में केसी गणपति और वरुण ठक्कर पुरुष स्किफ 49ईआर में 18वें स्थान पर रहे। भारतीय जोड़ी पहले रेस में अपने पॉजिशन में सुधार नहीं कर पाए और वे रेस 1 और रेस 2 में 18वें नंबर पर रहे।

09:15 AM: भारत के अनुभवी तीरंदाज तरुणदीप रॉय को टोक्यो ओलंपिक खेलों में पुरुषों के व्यक्तिगत वर्ग के दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। विश्व में 54वें नंबर के रॉय को इस्राइल के इताय शैनी से 5-6 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

रोइंग में अर्जुन लाल जट और अरविंद सिंह मेंस डबल स्कल्स सेमीफाइनल ए/बी 2 में छठे नंबर पर रहे। भारतीय जोड़ी ने 6:24.41 का टाइमिंग निकाला। ओलंपिक में भारतीय जोड़ी का अब तक का यह बेस्ट प्रदर्शन है।

08:30 AM: हॉकी में भारतीय महिला टीम ग्रेट ब्रिटेन से ​हार गई है जबकि बैडमिंटन में भारतीय महिला खिलाड़ी पीवी सिंधु नॉकआउट में पहुंच गई हैं। सिंधु ने हांगकांग की चीयूंग नगन यी को 21-9, 21-16 से मात दी।

08:25 AM: तीरंदाज में तरुणदीप राय पुरुषों के व्यक्तिगत स्पर्धा के अंतिम 16 वर्ग में पहुंच गए हैं। राय ने अंतिम 32 के मुकाबले में यूक्रेन के ओलेक्सी हंबिन को 6-4 से हराया।

08:20 AM: हॉकी में महिला पूल ए के मैच में भारत को डिफेंडिंग चैम्पियन ब्रिटेन से हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम की टोक्यो ओलंपिक 2020 में लगातार तीसरी हार है। ग्रेट ब्रिटेन ने भारत को 4-1 से करारी शिकस्त दी।

08:05 AM: हॉकी में महिला पूल ए के मैच में भारत का मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पियन ब्रिटेन से जारी है। चौथे क्वार्टर में ग्रेट ब्रिटेन 4-1 से आगे हो गया है। उधर, बैडमिंटन में पीवी सिंधु का हांगकांग की चीयूंग नगन यी के खिलाफ मुकाबला जारी है। सिंधु ने पहला गेम 21-9 से जीत लिया है।

07:55 AM: हॉकी में महिला पूल ए के मैच में भारत का मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पियन ब्रिटेन से जारी है। तीसरे क्वार्टर तक ग्रेट ब्रिटेन 3-1 से आगे है। उधर, बैडमिंटन में पीवी सिंधु का हांगकांग की चीयूंग नगन यी के खिलाफ मुकाबला जारी है। सिंधु पहले गेम में पहले गेम में 7-3 से आगे है।

07:50 AM: हॉकी में महिला पूल ए के मैच में भारत का मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पियन ब्रिटेन से जारी है। तीसरे क्वार्टर तक ग्रेट ब्रिटेन 3-1 से आगे है। ब्रिटेन ने अपना तीसरा गोल 42वें मिनट में किया। भारतीय टीम पेनल्टी कॉर्नर को बचाने में असफल रही।