Latest News उत्तर प्रदेश कानपुर राष्ट्रीय

UP : शौचालय के लिए लड़ गए सपा और भाजपा कार्यकर्ता- टॉयलेट की सियासत में बुलानी पड़ी पुलिस


, कानपुर। : काकादेव के शास्त्री नगर क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय के निर्माण को लेकर भाजपा और सपा के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए हैं। यहां पर सपा का पार्षद है। सपा पार्षद सामुदायिक शौचालय के बगल में ही एक नया सामुदायिक शौचालय बनवा रहे हैं।

भाजपा के कार्यकर्ता इस बात का विरोध कर रहे हैं कि जब पहले से ही यहां पर सामुदायिक शौचालय है तो नया क्यों बनाया जा रहा है। मामला पुलिस तक पहुंचा है। पुलिस ने फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया है। दोनों पक्षों के लोग शास्त्री नगर चौकी पर एकत्र हैं।