कोइरौना (भदोही)। आवास दिवस के अवसर पर रविवार को डीघ ब्लॉक क्षेत्र के नारेपार सहित अन्य गांवों में खण्ड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ने दर्जनों आवास निर्माण कार्य पूर्ण कर चुके लाभार्थियों को चाबी सौंपा। बीडीओ ने नारेपार सहित अन्य गांव पहुंचकर पीएम आवास लाभार्थियों से मुलाकात करते हुए उन्हें आवास मिलने और पूर्ण होने की बधाई दी। साथ ही चाबी का डेमो कार्ड व प्रमाण पत्र सौंपा। कच्चे घरों में रह रहे लाभार्थियों के चेहरे पीएम आवास योजना के तहत बने अपने नए आशियाने की चाबी पाकर खिल उठे।
नारेपार गांव में लाभार्थियों को आवास की डेमो चाभी देते बीडीओ,साथ में अन्य
बीडीओ ने बताया कि गत 15 नवम्बर को चाबी सौंपने के वृहद कार्यक्रम में छूट गए आवास योजना के लाभार्थियों को आवास दिवस पर नए घर की चाबी देते हुए बधाई दी गई है। इस मौके पर एपीओ विनय श्रीवास्तव, ग्राम विकास अधिकारी संजय सिंह चौहान, रोजगार सेवक प्रदीप सिंह आदि रहे।
Post Views: 3,181 ●डेंगुरपुर गंगा घाट पर पक्का पुल निर्माण के लिए सांकेतिक धरना ●मौसम को पीछे छोड़ जुटे सैकड़ों लोग, कई प्रधानों का भी मिला समर्थन ●वादा भूल गए क्षेत्रीय व शीर्ष नेता, बोले आंदोलनकारी, तहसीलदार को सौंपा डीएम को ज्ञापित पत्रक ●ब्रिज निर्माण से कम होगी दो राज्यों की दूरी, होगा सामाजिक, आर्थिक, […]
Post Views: 7,331 कालीन निर्यातक हाजी शाहिद हुसैन ने शासनके प्रति किया धन्यवाद ज्ञापित भदोही। वर्षो से इंदिरामिल फ्लाई ओवर के सर्विस लेन के खस्ता हाली के चलते कष्ट झेल रही जनता के लिए खुशखबरी है। शासन ने लेन के निर्माण के लिए १.१९ करोड़ स्वीकृत कर दिया है। शीघ्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने […]
Post Views: 1,138 गोपीगंज (भदोही)। भदोही में सड़क हादसे में 62 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई तो वृद्ध की 25 वर्षीय बेटी व 2 वर्षीय पौत्र घायल हो गए। गोपीगंज थाना क्षेत्र के गोपपुर चौराहे पर सड़क पार करने के दौरान पिकअप गाड़ी के टक्कर से यह हादसा हो गया। घायलों का इलाज अस्पताल […]