सरायख्वाजा। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित चकवां गांव निवासी विनोद कुमार विन्द का 18 वर्षीय पुत्र शनि कुमार बिन्द की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। ज्ञातव्य है कि छ: माह पहले ही गांव में पड़ोसी से मारपीट में शनि कुमार घायल हो गया था। जिसका इलाज लखनऊ से चल रहा था। शुक्रवार दोपहर को अचानक तबियत बिगड़ी और कुछ ही देर में शनि कुमार की मौत हो गई। शनि कुमार की मां सरोजा देवी ने पडोसीयों के खिलाफ तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। इस सम्बन्ध में पुलिस का कहना है कि शनि कुमार की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक कुछ कहना जल्दबाजी होगा। पीएम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
Related Articles
UP Board : 10वीं में प्रियांशी और 12वीं में सुभाष ने किया टॉप, यहां देखें पूरी लिस्ट
Post Views: 2,231 UP Board 10th, 12 Result Toppers List 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर रिलीज किए हैं। वहीं, जल्द ही बोर्ड टॉपर लिस्ट की सूची भी […]
सभी धर्मोंके मूल में है इंसानियत – प्रो. निर्मला
Post Views: 1,911 सद्भाव दौड़को कुलपतिने दिखाई हरी झंडी सरायख्वाजा। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय साम्प्रदायिक सद्भाव प्रकोष्ठ एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान से सात दिवसीय राष्ट्रीय साम्प्रदायिक सद्भाव सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर में सद्भाव दौड़ का […]
ट्रक पलटा, दो की मौत
Post Views: 1,405 जौनपुर-मिर्जापुर मुख्य मार्गपर सुबह ९ बजे हुआ हादसा मडिय़ाहूं। जौनपुर-मिर्जापुर मुख्य मार्ग पर सुबह लगभग 9 बजे मडिय़ाहू कोतवाली क्षेत्र के ऊँचनीकला गांव के पास बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक पलटने से लगभग 1 घंटे तक यातायात जाम रहा। सूचना […]



