रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया के परिवार में 3 सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी मिली है कि कांग्रेस नेता पीएल पुनिया की पत्नी, उनके पुत्र और पुत्र बहू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद वे अपने घर पर ही क्वारंटाइन हो गए हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पूरे देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिले में लॉकडाउन लगे हुए हैं। हर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।राजधानी रायपुर में लगातार संक्रमितों की संख्या भी बढ़ रही है। वहीं मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में लोग होम क्वारंटाइन हुए हैं। सरकारी अस्पतालों में स्थिति भयावह है। ऑक्सीजन की कमी महसूस की जा रही है। खबर है कि निजी अस्पताल खाली बिस्तर की जानकारी नहीं दे रहे हैं। पूरे प्रदेश में कोरोना की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।
Related Articles
शांत घाटी में फिर से आतंकवाद को फैलाने के लिए पाक रच सकता है बड़ी साजिश,
Post Views: 554 इस्लामाबाद। कश्मीर एवं घाटी में सक्रिय आतंकवाद के खिलाफ भारत ने सख्त रुख अपनाया है। इसके चलते घाटी में आतंकवादी घटनाओं में कमी आई है। घाटी में फिर से आतंकवाद को फैलाने के लिए पाकिस्तान व्याकुल और बेचैन है। वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसने एक नई रणनीति पर […]
Budget 2023: बजट पूर्व तैयारियों के लिए पीएम मोदी की अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक, वित्त मंत्री भी मौजूद
Post Views: 204 नई दिल्ली, : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट-पूर्व तैयारियों के सिलसिले में नीति आयोग में अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद हैं। प्रधानमंत्री इस बैठक में केंद्रीय बजट से पहले अर्थशास्त्रियों की राय और सुझाव लेने के साथ-साथ भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति और इसकी […]
Bharat Jodo Yatra के 10वें दिन की शुरुआत राहुल गांधी ने की, शाम को करेंगे एक जनसभा
Post Views: 342 कोल्लम (केरल), । कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का शनिवार को दसवां दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को अपनी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करुणागपल्ली के पास पुथियाकावु जंक्शन से की है। इस दौरान उनके साथ हजारों कार्यकर्ता तिरंगा व पार्टी के झंडे लहरा रहे हैं। यह यात्रा आज […]