

Related Articles
Russia Ukraine War: 24 मार्च को ब्रसेल्स में होगा G-7 समूह का शिखर सम्मेलन,
Post Views: 883 बर्लिन, । रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध भीषण रूप ले चुका है। कई दौर की वार्ता के बाद भी दोनों देशों के बीच युद्ध अभी जारी है। ऐसे में जर्मनी ने शुक्रवार को घोषणा की है कि सात देशों का समूह (G-7) 24 मार्च को ब्रसेल्स में एक शिखर सम्मेलन […]
मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ गौतम अडानी बने एशिया के सबसे धनी व्यक्ति
Post Views: 793 नई दिल्ली, । भारतीय व्यवसायी गौतम अडानी (Gautam Adani) 90.1 बिलियन डॉलर के साथ एशिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं, उन्होंने मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को पीछे छोड़ दिया है। साथ ही अडानी दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेयर इंडेक्स (Forbes Real Time Billionaire Index) […]
हैदराबाद: राहुल गांधी को नहीं मिली उस्मानिया यूनिवर्सिटी के कैंपस में दौरे की इजाजत,
Post Views: 991 गलुरू (एएनआई)। कर्नाटक के दौरे पर गए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बेंगलुरू से फोरेंसिक साइंस लैब का वर्चुअल रूप में उद्धाटन किया। इस मौके पर उन्होंने न्रूपाटूंगा यूनिवर्सिटी की आधारशिला भी रखी। साथ ही उन्होंने स्मार्ट ई-बीट (इलेक्ट्रानिक बीट) ऐप भी लान्च किया। ये ऐप कर्नाटक पुलिस के लिए बनाया […]





बाजार। झारखंड में धनबाद रेल मंडल के पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई जब कोयले से लोड मालगाड़ी के वैगनों में आग भड़क गई। कइ वैगनों से धुंआ निकल रहा था। यह देख रेल कर्मचारियों के होश उड़ गए। तुरंत मालगाड़ी रोकवाई गई। धनबाद रेल मंडल कंट्रोल को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रेल महकमा हरकत में आ गया। पारसनाथ रेलवे स्टेशन गिरिडीह जिले के तहत आता है। तत्काल गिरिडीह अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही दमकल पहुंचा। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग को पर काबू पा लिया।
पानी पड़ गया कम
आग बुझाने में काफी परेशानी हुई। आग काबू करने के क्रम में दमकल का पानी खत्म हो गया। टेंकर का पानी खत्म हो जाने के कारण बोगी से धुआं निकलना बंद नही हुआ। बाद में रेलवे के द्वारा गोमो से पानी का टैंकर मंगाया गया। इसके बाद दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
खानूडीह से मालगाड़ी जा रही थी पंजाब
मालगाड़ी बीसीसीएल की खानुडीह कोलियरी से कोयला लेकर हरियाणा के हिसार स्थित राजीव गांधी थर्मल पावर स्टेशन ( PMRG Hisar) जा रही थी। बीसीसीएल के कर्मचारियों ने कोयले के साथ आग भी लोड कर दी थी। लगभग आधा दर्जन बोगी में लोड कोयले से धुआं निकल रहा था। एक बोगी से आग की लपटें निकल रही थी। आग बुझाने के लिए दमकल को काफी मशक्कत करना पड़ रहा है