‘आज’ अखबार ने प्राथमिक विद्यालय डीघ में अध्यापकों के देरी से आने तथा अन्य लापरवाहियां बरते जाने सम्बंधित छापी थी खबर
खबर पर जागा महकमा, बीएसए ने कार्यरत सभी अध्यापकों के वेतन भुगतान पर लगाई रोक, मांगा साक्ष्य समेत स्पष्टीकरण
सीतामढ़ी/कोइरौना (भदोही)। विलंब से स्कूल खुलने तथा संचालन में लापरवाही बरतने के मामले में क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय डीघ के अध्यापकों पर गाज गिर गई है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार सहित अन्य अध्यापकों एवं शिक्षामित्र से बीएसए (BSA) भूपेंद्र नारायण सिंह ने साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण मांगते हुए अग्रिम आदेश तक सभी के वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया है। दर्शल प्राथमिक विद्यालय डीघ में अध्यापकों के देरी से आने तथा बीच-बीच में अनुपस्थित होने की खबर को‘आज’ अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
जिसका संज्ञान लेते हुए बेसिक शिक्षाधिकारी ने संबंधित के विरुद्ध बड़ा एक्शन ले लिया है। जिसके क्रम में तत्काल खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है तथा उक्त विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार सहायक अध्यापक मुकेश कुमार नागर व मिनहाज उल हक तथा मुकेश कुमार व शिक्षामित्र जुगनू सिंह तथा आभा सिंह समस्त के वेतन भुगतान अग्रिम आदेशों तक प्रतिबंधित करते हुए साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण मांगा है। ‘आज’ अखबार को जानकारी देते हुए बीएसए ने कहा कि स्पष्टीकरण के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। कहा कि आगे भी लापरवाही बरतने वालों पर कठोरतम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं बीएसए के इस कार्रवाई से क्षेत्र के परिषदीय अध्यापकों में हड़कंप मच गया है।
Post Views: 2,023 25 May 20241:00:43 PM उत्तर प्रदेश- सुबह 11 बजे तक के मतदान प्रतिशत: 27.06 इलाहाबाद- 23.88 प्रतिशत अंबेडकरनगर- 30.02 प्रतिशत आजमगढ़- 28.60 प्रतिशत बस्ती- 29.80 प्रतिशत भदोही- 25.51 प्रतिशत डुमरियागंज- 27.74 प्रतिशत जौनपुर- 26.81 प्रतिशत लालगंज- 28.40 प्रतिशत मछलीशहर- 27.18 प्रतिशत फूलपुर- 22.85 प्रतिशत प्रतापगढ़- 26.35 प्रतिशत संतकबीरनगर- 27.35 प्रतिशत श्रावस्ती- 26.69 […]
Post Views: 973 ज्ञानपुर (भदोही)। भदोही के ज्ञानपुर से चार बार विधायक रहे विजय मिश्र (Ex. MLA Vijay Mishra) की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। चिन्हित माफिया के तौर पर उनके कुनबे व करीबियों पर लगातार प्रसाशनिक शिकंजा कसता जा रहा है। दुष्कर्म समेत कई मामलों में विजय मिश्रा, उनका बेटा व भतीजे सहित कई […]
Post Views: 5,145 औरैया ककोर मुख्यालय में तिरंगा मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर भाजपा नेताओं और नेताओं में खासा उत्साह है । पंडाल से सीएम विकास योजनाओं का लोकार्पण करेंगे जिसकी तैयारियां प्रशासन ने पूरी कीं हैं। कानपुर,। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश के […]